herzindagi
easy tips for painting home

गंदी दीवारों की समस्या से बचने के लिए पेंट कराते वक्त रखें इन बातों का ध्यान

Tips for Home Painting: पेंट करवाते वक्त कुछ बातों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-09-13, 08:51 IST

Tips for Home Painting: दिवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में हर कोई अपने घर की साफ-सफाई में जुटा हुआ है। ज्यादातर लोग इन दिनों अपने घर में पेंट करवाते हैं। पेंट को लंबे समय तक नया जैसा रखने के लिए पेंट करवाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं।

कैसा हो आपके घर का पेंट?

how to chose paint for home

पेंट कराने के बाद घर बहुत शानदार लगता है लेकिन धीरे-धीरे सारी चमक गायब हो जाती है। कारण है सही पेंट का चुनाव ना करना। आज मार्केट में पेंट के ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं। ऐसे में घर के लिए सबसे बेहतर वॉशेबल पेंट रहता है। इस पेंट को जरूरत पड़ने पर पानी और कपड़े की मदद से साफ किया जा सकता है। समय-समय पर सफाई करते रहने पर यह पेंट बिल्कुल नया जैसा हो जाता है।

इसे भी पढ़ेंःमानसून में दीवार से गिरती पपड़ी को छुपाने के हैक्स

सीलन को ना भूलें

बहुत से लोगों का पेंट सीलन की वजह से खराब हो जाता है। बेहतर यही है कि आप सीलन वाली जगह पर डम्प पेंट कराएं। सीलन की समस्या से बचने के लिए पेंट से पहले की जाने वाली पुट्टी भी अच्छे तरीके से की जानी चाहिए। इसके अलावा सीलन को खत्म करने के लिए पेंट में मिलाने के लिए और भी कई चीजें आपको मार्केट में मिल जाएंगी। इस बारे में आप किसी भी पेंट की दुकान से जानकारी ले सकते हैं।

ऐसे करें रंग का चुनाव

घर में पेंट कराते वक्त रंग का भी ध्यान देना चाहिए। घर में अगर छोटे बच्चे हैं तो लाइट रंग का चुनाव ना करें। लाइट कलर पर बच्चों के हाथ के निशान बहुत जल्दी लग जाते हैं जिससे पेंट पुराना लगता है। इसके अलावा घर के आकार के हिसाब से भी पेंट का कलर सेलेक्ट करना चाहिए। लाइट कलर से घर बड़ा और डार्क कलर से छोटा लगता है।

इसे भी पढ़ेंःमानसून से पहले दीवारों को सीलन से बचाने के लिए करें ये इंतजाम

यह विडियो भी देखें

लकड़ी के फर्नीचर पर ना लगे पेंट

home paint tips

पेंट कराते वक्त लकड़ी का फर्नीचर को किसी कपड़े से ढक देना चाहिए। ऐसा ना करने पर पेंट लकड़ी पर लग जाता है जिसे बाद में हटाने पर बहुत परेशानी होती है।

इन छोटी-छोटी बातों को पेंट कराते वक्त जरूर ध्यान देना चाहिए। इससे पेंट लंबे समय तक साफ रहता है और नया जैसा लगता है।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।