herzindagi
decorative items from waste material in hindi

घर पर पड़ी इन बेकार चीजों से बनाएं सजाने का सामान

<span style="font-size: 10px;">आज हम आपको इस लेख में घर पर पड़ी बेकार चीजों से सजाने का सामान बनाने के आइडियाज बताने वाल है।</span>
Editorial
Updated:- 2022-12-01, 07:00 IST

हमारा घर हमारी पहचान होता है। अगर आप अपने घर को साफ-सुथरा और तरीके से सजाकर रखते हैं तो यह आपकी पर्सनैलिटी भी भी दिखाता है कि आप कितने सिस्टेमेटिक हैं। इसलिए हम जिस तरह खुद को मेंटेन करके रखते हैं उसी तरह अपने घर को भी रखना चाहिए।

घर सजाने के लिए जरूरी नहीं है कि बाजार से सामान लाया जाए बल्कि हम घर पर पड़ी चीजों से भी घर को सजाने का सामान बना सकते हैं। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये चीजें और इनका कैसा इस्तेमाल किया जा सकता है।

छलनी

strainer

आपके घर में खराब पड़ी छलनी तो होगी ही। करवा चौथ का दिन भी आपने छलनी ली होगी। इसी छलनी को आप रक नया रूप देकर घर सजाने के सामान बना सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक छलनी, गोंद और ऊन की जरूरत होगी। सबसे पहले छलनी की जाली को अलग कर दें। अब ऊन से छलनी के बाहर हिस्से पर रोल करें।

रोल करते-करते पूरा कवर कर दें। अब इसके बाद ऊन से छोटे-छोटे पोम पोम ऑर्नामेंट जैसी लटकन बना दें(खिड़कियों को सजाने की टिप्स)। अब ऊन की एक लंबी डोर काटें और समान दूरी पर इन लटकन को बांध दें या चिपका दें। इस तरह 5-6 डोर बना दें लटकन के साथ और इन्हें छलनी से बांध दें। अब आखिर में छलनी पर टांगने वाला लगा दें। लीजिए तैयार है आपके घर की सजावट का एक सामान।

इसे जरूर पढ़ें-क्रिसमस पर घर सजाने के लिए इन DIY आइडियाज का लें सहारा

चूड़ियां

bangle

हम अपनी हर साड़ी के मैचिंग की चूड़ियां लेते हैं लेकिन कभी-कभी चूड़ियां खराब हो जाती हैं या फिर आधी चूड़ियों के टूट जाने से उनका बना बनाया सेट खराब हो जाते हैं। ऐसे में आप अपनी खराब चूड़ियों का इस्तेमाल सजावटी की चीजें बनाने के लिए कर सकती हैं।(ऐसे तैयार करें बच्चों के लिए खिलौने)

आप चूड़ियों से पैन स्टैंड बना सकती हैं और अन्य सजावटी चीजें भी बना सकती हैं। चूड़ियों को ऊन के साथ इस्तेमाल करके भी बहुत ही बढ़िया घर की सजावट का सामान बनाया जा सकता है।

यह विडियो भी देखें

धागे की रील

thread reel

हम सिलाई करते हों या न करते हों लेकिन धागे की रील तो जरूर होती है। जब रील से धागा खत्म हो जाता है तो हम इसे बेकार समझ कर फेंक देते हैं लेकिन हम इन छोटी-छोटी चीजों से भी कैच बढ़िया बना सकते हैं।(बेकार पड़ी चीजों से ऐसे सजाएं घर)

आप में से कई लोगों ने अपने घर के बाहर या खिड़की पर बेल्स लगाई होंगी जो बहुत ही अच्छा साउंड देती हैं। लेकिन आप केवल सजावट के लिए बैल जैसा दिखने वाला सजावटी समान भी बना सकती हैं। इसके लिए आप रंग-बिरंगे कागज, मोती और मिरर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें-दुनियाभर में क्रिसमस मनाने की इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानते हैं आप?

आप बेकार चीजों का इस्तेमाल कैसे करती हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit- herzindagi, freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।