फ्रिज चौबीसों घंटे चलता रहता है, और इस दौरान इसके लोड लेने या कंप्रेसर के बंद-चालू होने की कई तरह की आवाजे आती हैं। ये छोटी-मोटी आवाजआना सामान्य बात है। लेकिन, अगर फ्रिज से झरने के बहने जैसी आवाज आ रही है, तो यह खतरे की घंटी हो सकती है। अगर समय रहते इसे ठीक न किया गया, तो यह समस्या बड़ी हो सकती है।
इस आर्टिकल में हम आपको इसी बात की जानकारी देने जा रहे हैं कि फ्रिज से पानी के बहने की आवाज सामान्य नहीं है, और ऐसे होने पर फ्रिज में क्या-क्या दिक्कतें आ सकती हैं।
फ्रिज का सही लेवल पर न होना
अगर आपके फ्रिज से पानी के बहने की आवाज आ रही है, तो इसका एक मतलब यह हो सकता है कि फ्रिज ठीक से लेवल पर नहीं रखा गया है। ऐसा तब होता है जब घर का फर्श एक समान न हो। ऐसे में फ्रिज से पानी की आवाज आती है, क्योंकि इस वजह से कंप्रेसर पर लोड पड़ता है, और इसका कंप्रेसर जल्दी खराब हो सकता है।
गैस लीक होना या कम होना
पानी के बहने की आवाज आना इस बात का भी संकेत भी हो सकता है कि गैस लीक हो रही है या कम हो गई है। गैस लीक या कम होने पर फ्रिज के कंप्रेसर पर लोड पड़ता है, और इस वजह से इस तरह की आवाज आती है। इसलिए, इस तरह की आवाज आने पर आप तुरंत इसे चेक करवाएं।
कंडेंसर का गंदा होना
फ्रिज में लगे कंडेंसर कॉइल्स के गंदे होने की वजह से भी फ्रिज से पानी के बहने की आवाज आती है। कंडेंसर कॉइल्स के गंदे होने पर कंप्रेसर ज्यादा गर्म होता है और इस तरह की आवाज फ्रिज से आने लगती है। ऐसे में आप कंडेंसर को साफ करें और हफ्ते में एक बार फ्रिज के पीछे जमने वाली धूल को साफ करें। अगर आप साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखते हैं, तो कंडेंसर समय से पहले खराब हो सकता है।
फ्रिज पर ज्यादा दबाव पड़ना
कई बार ऐसा होता है जब आप फ्रिज में उसकी क्षमता (कैपेसिटी) से ज्यादा सामान रख देती हैं, और इस वजह से फ्रिज पर लोड बढ़ता है। इस दौरान भी फ्रिज से आवाज आती है। इसलिए, फ्रिज में उसकी क्षमता के अनुसार ही सामान रखें। साथ ही, फ्रिज में गर्म सामान भी न रखें, क्योंकि ऐसा करने से फ्रिज जल्दी ठंडा करना बंद कर देगा।
अगर इनमें से किसी भी समस्या की पहचान होने पर आप फ्रिज को बंद करके जाँच करें, और यदि समस्या बनी रहती है, तो आप टेक्नीशियन को बुलाकर चेक करवाएँ।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों