Jali vs Plain Refrigerator Difference: बाजार से एक से बढ़कर डिजाइन और फीचर क्वालिटी वाली फ्रिज देखने को मिल जाती है। अब ऐसे में लोग फ्रिज खरीदते वक्त अक्सर कंफ्यूज हो जाते हैं कि जाली वाली फ्रिज लें या बना जाली वाली। आखिर कौन सी फ्रिज खरीदना सही होगा। यकीनन आपके दिमाग में एक बार यह सवाल जरूरी आया होगा कि जाली मतलब, तो बता दें कि जाली का मतलब फ्रिज की कॉइल से है। पहले जहां सभी फ्रिज के पीछे का हिस्सा जाली फॉर्मेट में हुआ करता था। वहीं अब बाजार में दो तरह के रेफ्रिजरेटर आ गए हैं, जिसका जिक्र मैंने अभी ऊपर किया। अगर आपने गौर किया होगा तो कुछ फ्रिज के पीछे काले रंग की जाली वहीं कुछ के पीछे का हिस्सा सपाट सफेद या अन्य रंग की प्लेन चादर से छिपा होता है। अब ऐसे में इस बात को लेकर समझ नहीं आता है कि कौन सी फ्रिज खरीदना फायदेमंद होगा।
आज हम आपको इन दो फ्रिज के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस बारे में हमने फ्रिज और वॉशिंग मशीन विक्रेता, महेश से बात की।
जाली और बिना वाली फ्रिज को लेकर जब हमने इलाहाबाद के रहने वाले महेश से बात की ,तो उन्होंने बताया कि जिस फ्रिज के पीछे जाली लगी होती है, वह डायरेक्ट कूलिंग प्रोसेस यानी टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इस तरह के फ्रिज में ठंडी हवा अपने आप नेचुरल तरीके से पूरे फ्रिज में फैल जाती है। बाजार में जिस फ्रिज के पीछे कॉइल यानी जाली नजर आती है वह इस प्रोसेस पर काम करती है। वहीं जिस फ्रिज के पीछे कॉइल नहीं होती है वह फ्रॉस्ट फ्री होते हैं। इसमें हवा पंखे के जरिए पूरे फ्रिज में जाती है। इस फ्रिज की खास बात यह है कि इसके रेफ्रिजरेटर फ्रीजर में बर्फ नहीं जमती हैं। जाली वाले फ्रिज में बर्फ को मैन्युअली हटाना पड़ता है। फ्रॉस्ट फ्री में बर्फ अपने आप हट जाती है।
इसे भी पढ़ें- Refrigerator Cleaning Tips: 1 झटके में साफ कर सकती हैं फ्रिज की ट्रे, बस करें घर में पड़ी इस 1 चीज का इस्तेमाल
जिन फ्रिज के पीछे जाली होती है वह बिजली की कम खपत करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें नेचुरल तरीके से हवा फ्रिज के कोने में पहुंचती है। वहीं बिना जाली वाली फ्रिज में बिजली की खपत ज्यादा होती है। अगर आप कम बजट में अच्छी फ्रिज खरीदने का प्लान कर रही हैं, तो जाली वाली फ्रिज खरीद सकती हैं। हालांकि भले ही इस फ्रिज की वजह से बिजली की खपत ज्यादा होती है लेकिन इसमें रखी गई सभी चीजें लंबे समय तक ठंडी रहती है। साथ ही बार-बार बर्फ नहीं हटाना पड़ता है।
यह विडियो भी देखें
बिना जाली वाली फ्रिज को साफ करना आसान होता है क्योंकि इसके पीछे प्लेन सीट लगी होती है। वहीं जाली वाली फ्रिज को साफ करने में तमाम तरह की दिक्कत होती है। साथ ही इसमें चूहे आसानी से घुसकर वायर काट देते हैं।
इसे भी पढ़ें- फ्रिज में नहीं बचती है सामान रखने की जगह? काम आएंगे यह स्टोरेज हैक्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।