Can We Update The Address in a Ration Card: भारत में राशन कार्ड को एक बहुत ही जरूरी दस्तावेज के तौर पर देखा जाता है। भारत में रहने वाले लोगों को पास कई तरह के दस्तावेज होते हैं। इन्हीं में से है राशन कार्ड। राशन कार्ड के जरिए गरीब और जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से मुफ्त राशन की सुविधा दी जाती है। इसके लिए आपसे पास राशन कार्ड का होना बहुत ही जरूरी है। इस एक दस्तावेज के जरिए आपको कई तरह की योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।
समय-समय पर हर चीज को अपडेट करवाने की जरूरत पड़ती है। इसी तरह से राशन कार्ड को भी अपडेट करवाना पड़ता है। अगर राशन कार्ड में किसी तरह की जानकारी गलत है, तो उसे सही करवाने के लिए उसे अपडेट करवाना पड़ता है। कोई भी जानकारी गलत होने पर आपको राशन कार्ड की सही लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे में सवाल आता है कि राशन कार्ड में किन-किन चीजों को अपडेट किया जा सकता है? आइए जानें, राशन कार्ड में ऑनलाइन कौन-सी चीजें अपडेट की जा सकती हैं?
यह भी देखें- Ration Card में पूरे परिवार का नाम, फिर भी मिलता है राशन सिर्फ 3 लोगों का...जानिए जानें क्या हैं नियम
राशन कार्ड में ठीक करवाई जा सकती है जानकारी
अगर आपके राशन कार्ड में कोई भी जानकारी गलत दर्ज हो गई है, तो उसे अपडेट करवाया जा सकता है। इसके लिए अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे ही खुद ऑनलाइन गलतियों को ठीक कर सकते हैं।
राशन कार्ड में क्या-क्या ठीक किया जा सकता है?
- अगर आपने हाल फिलहाल में अपना घर बदला है, तो ऐसे में आपको राशन कार्ड पर भी अपना एड्रेस चेंज करना होगा। आप घर बैठे ही अपने राज्य की फूड सप्लाई विभाग की वेबसाइट पर विजिट करके एड्रेस को खुद अपडेट कर सकते हैं।
- अगर घर में किसी लड़के की शादी हुई है, तो आप राशन कार्ड पर नए सदस्य की एंट्री भी करवा सकते हैं। इसके लिए नए सदस्य के डॉक्यूमेंट और जानकारी जमा करनी होगी।
- वहीं, अगर आपको किसी सदस्य का नाम राशन कार्ड से हटवाना है, तो वो भी आप ऑनलाइन कर सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु होने या बेटी की शादी होने पर उनका नाम कार्ड से हटाया जा सकता है। मौत की स्थिति में आपको नाम हटाने के लिए डेथ सर्टिफिकेट अपलोड करना होगा।
- अगर किसी सदस्य के नाम की स्पेलिंग गलत हो गई है, तो उसे भी दोबारा सुधारा जा सकता है। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर 'Edit Member Details' पर क्लिक करें और सही नाम का समर्थन करने वाले डॉक्यूमेंट्स वहां अपलोड करें।
यह भी देखें- राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें? जानें आवेदन और स्टेटस चेक करने का पूरा तरीका स्टेप बाय स्टेप
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: her zindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों