किन्नर राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं? यहां जानें हक पाने का पूरा प्रोसेस

How Can a Transgender Apply For Ration Card: राशन कार्ड को एक अहम दस्तावेज माना गया है। ऐसे में यूपी सरकार ने राज्य के किन्नरों को भी राशन कार्ड बनवाने का अधिकार दे दिया है। अब यूपी में किन्नर भी राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आइए जानें, किन्नर राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें? 
Updated:- 2025-05-16, 14:41 IST
How Can a Transgender Apply For Ration Card

Can Transgenders Apply For Ration Card: भारत के नागरिकों के पास कई तरह के ऐसे दस्तावेज हैं, जो उनकी नागरिकता को साबित करते हैं। इन दस्तावेजों की जरूरत कहीं ना कहीं पड़ ही जाती है। इसी तरह से राशन कार्ड भी एक अहम दस्तावेज माना गया है। इसका इस्तेमाल एक दस्तावेज के तौर पर और सरकार की मुफ्त राशन योजना का लाभ लेने के लिए किया जाता है। देशभर में ऐसे बहुत से लोग हैं, जो अपने लिए 2 वक्त की रोटी की व्यवस्था नहीं कर सकते। ऐसे में सरकार उनके लिए राशन की सुविधा मुहैया करती है। 

मुफ्त राशन की योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी के पास राशन कार्ड होना चाहिए। किन्नर अब तक इस सुविधा से वंचित थे। यूपी की सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए, किन्नरों को भी राशन कार्ड बनवाने का हक दिया है। अब यूपी में किन्नरों के लिए अलग से राशन कार्ड बनाए जाएंगे। आइए जानें, किन्नर राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

यह भी देखें- जानें दिल्ली की उस जगह के बारे में जो है किन्नरों के लिए खास

किन्नरों के भी मिलेगा राशन कार्ड 

Ration card will be available for transgenders too

दुनिया के कई ऐसे देश हैं, जहां किन्नरों को सामान्य अधिकार भी नहीं दिए गए हैं। कानूनी तौर पर इन्हें बहुत से देशों में अधिकारों से वंचित रखा गया है। साल 2014 में किन्नरों को भारत में ऑफिशियली थर्ड जेंडर की मान्यता दी गई थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के किन्नरों को उनका हक दिलाने और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए एक पहल की है। 

किन्नरों के अधिकारों के लिए बनाई सेल

यूपी के सभी जिलों में सरकार ने किन्नरों को सहायता प्रदान करने के लिए सेल बनाए हैं। इन सेल्स में किन्नरों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उत्तर प्रदेश में रहने वाले किन्नरों को अब सरकारी योजनाओं और राशन कार्ड का भी लाभ मिलेगा। 

किन्नर राशन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करे? 

How to apply for transgender ration card

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से किन्नरों के लिए अलग से राशन कार्ड अप्लाई करने की कोई प्रक्रिया तय नहीं की गई है। किन्नर भी सामान्य प्रक्रिया से ही राशन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए, किन्नर अपने किसी भी नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग में जाकर राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आप सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://fcs.up.gov.in/ पर जाकर भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी देखें- बॉलीवुड के ये सेलेब्स फिल्मों में निभा चुके हैं ट्रांसजेंडर का किरदार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Her Zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।