herzindagi
image

AC के साथ पंखा चलाने का सही तरीका जानती हैं आप? कमरे की कूलिंग ज्यादा और बिजली बिल कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

AC के साथ पंखा चलाने का सही तरीका अपनाकर आप अपने कमरे को ज्यादा ठंडा रख सकते हैं। साथ ही, बिजली के बिल को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं। तो आइए इस गर्मी, इन टिप्स को के बारे में हम आपको बताते हैं, ताकि आप कम बिजली बिल के साथ स्मार्ट तरीके से ठंडक का मजा ले सकें।
Editorial
Updated:- 2025-05-07, 14:49 IST

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो गर्मी से राहत पाने के लिए एयर कंडीशनर तो चलाते हैं, पर बिजली के बिल को देखकर परेशान हो जाते हैं? क्या आपको पता है कि AC के साथ पंखा चलाने का से कमरे की कूलिंग भी ज्यादा होगी और बिजली का बिल भी कम आएगा? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, एसी के साथ पंखा चलाने का भी एक तरीका होता है। बहुत से लोग इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं कि एसी के साथ पंखा चलाना फायदेमंद है या नुकसानदायक। तो चलिए, इस आर्टिकल में हम आपको बताते हैं कि एसी के साथ पंखा चलाने का सही टेक्निक और कुछ ऐसे टिप्स जिससे आप गर्मी में भी ठंडक महसूस कर सकें 

AC के साथ पंखा चलाने का सही तरीका क्या है?

Fan with AC

AC के साथ पंखा चलाना एक स्मार्ट तरीका हो सकता है। इससे कमरे में ठंडक तेजी से फैलती है और बिजली की बचत भी हो सकती है। नीचे कुछ टिप्स दिए गए हैं, जिन्हें आप फॉलो कर सकती हैं।

  • AC का तापमान सही रखें: AC का तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रखें। यह तापमान आरामदायक होता है और बिजली की खपत को कम करने में मदद करता है। बहुत कम तापमान पर AC चलाने से कंप्रेसर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और बिजली का बिल बढ़ता है।
  • पंखे की स्पीड कम रखें: जब आप AC के साथ पंखा चला रहे हों तो पंखे की स्पीड धीमी रखें। तेज स्पीड पर पंखा चलाने से ठंडी हवा फैलने के बजाय ऊपर की ओर घूमती है और आपको ज्यादा ठंडक महसूस नहीं होती। धीमी स्पीड पर पंखा कमरे में ठंडी हवा को समान रूप से फैलाता है।
  • कमरे के आकार का ध्यान रखें: छोटे कमरों में AC के साथ पंखा चलाने की आवश्यकता नहीं होती है। AC अकेले ही कमरे को जल्दी ठंडा कर सकता है। बड़े कमरों में पंखा ठंडी हवा को कोने-कोने तक पहुंचाने में मदद करता है।
  • कमरे को सील करें: यह सुनिश्चित करें कि आपके कमरे की खिड़कियां और दरवाजे ठीक से बंद हैं ताकि ठंडी हवा बाहर न निकले।
  • टाइमर का उपयोग करें: यदि आपको पूरी रात AC चलाने की आवश्यकता नहीं है, तो टाइमर का उपयोग करें ताकि AC कुछ घंटों के बाद अपने आप बंद हो जाए। इसके बाद आप पंखे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

से भी पढ़ें- भीषण गर्मी में भी घर रहेगा ठंडा-ठंडा कूल-कूल, छत पर 100 रुपये में लगाएं यह 1 सफेद लेप...वायरल है ट्रिक

AC के साथ पंखा चलाने के फायदे

How to use AC in summer with fan

  • पंखा AC से निकलने वाली ठंडी हवा को पूरे कमरे में तेजी से फैलाता है, जिससे कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है।
  • जब ठंडी हवा पूरे कमरे में फैल जाती है, तो AC को कम काम करना पड़ता है, जिससे बिजली की खपत कम होती है। आप AC का तापमान थोड़ा बढ़ा कर भी अच्छी ठंडक महसूस कर सकते हैं।
  • पंखा कमरे में हवा के संचार को बनाए रखता है, जिससे घुटन महसूस नहीं होती और ताजगी बनी रहती है।
  • जब कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है, तो AC के कंप्रेसर पर कम दबाव पड़ता है, जिससे उसकी उम्र बढ़ती है और रखरखाव खर्च कम होता है।

यह विडियो भी देखें

से भी पढ़ें- क्या घर के टॉप फ्लोर पर हो रही है भट्टी जैसी तपन? छत पर पानी डालने के बजाय अपनाएं ये तरीके

एसी के साथ पंखा कब नहीं चलाना चाहिए?

अगर आपका कमरा बहुत छोटा है, तो AC अकेले ही पर्याप्त ठंडक दे सकता है। इसके अलावा, यदि आपका कमरा सड़क किनारे या ऐसी जगह पर है जहां धूल ज्यादा आती है, तो पंखा चलाने से AC के फिल्टर में जल्दी धूल जमा हो सकती है, जिससे बार-बार सफाई या फिल्टर बदलने की आवश्यकता होती है।

इसे भी पढ़ें- Kamre Ko Thanda Kaise Rakhe: प्लास्टिक की बोतल वाले इस हैक से कूल-कूल रह सकता है कमरा, तपती गर्मी से मिलेगी राहत

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।