Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:39 AM IST

Hindi Diwas Kab Hai 2023: बिहार है हिंदी को अपनाने वाला पहला राज्य, मातृभाषा के बारे में ये 5 बातें नहीं जानते होंगे आप

आज के इस आर्टिकल में हम आपको हिंदी भाषा से जुड़े कुछ ऐसे तथ्य बताएंगे जिनके बारे में अभी तक आपको किसी ने नहीं बताया होगा। 
Updated:- 2023-09-08, 17:21 IST
image

भारत में रहकर भी अगर आप हिंदी भाषा के बारे में नहीं जानते, तो आप भारतीय कैसे कहलाएंगे? इसलिए आज हम आपके लिए अपनी मातृभाषा से जुड़ी कुछ ऐसी बातें लेकर आए हैं, जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है।

हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली 5 भाषाओं में से एक है। हिंदी ऐसी भाषा है जिसका प्रयोग वेब एड्रेस बनाने में भी किया जाता है।

भारत में बिहार ऐसा राज्य है जिसने सबसे पहले हिंदी भाषा को अपनाया था। 1981 में बिहार ने उर्दू भाषा की जगह हिंदी भाषा को कार्यालयों में जगह दी।

हिंदी भाषा में छपी पहली पुस्तक

हिन्दी भाषा में प्रकाशित पहली पुस्तक का नाम प्रेम सागर है, जिसे साल 1803 में लेखक लालू लाल द्वारा लिखा गया था। 

 

हिंदी भाषा में आई पहली फिल्म

साल 1931 में  हिंदी भाषा में पहली फिल्म आई थी। फिल्म आलम आरा को अर्देशिर एम. ईरानी ने बनाया था।

इसे भी पढ़ें- SSC JHT Recruitment 2023: हिंदी भाषा पर है कमांड तो ऐसे करें ट्रांसलेटर जॉब के लिए अप्लाई

इंटरनेट पर हिंदी भाषा में डाली गई पहली पत्रिका

भारत-दर्शन नाम की हिन्दी पत्रिका इंटरनेट पर पहली बार प्रकाशित हुई थी। यह हिंदी भाषा में डाली गई पहली पत्रिका थी, जिसे भारत से नहीं न्यूजीलैंड से प्रकाशित किया गया था। 

unknown facts about hindi language hindi diwas

 

विश्व हिन्दी दिवस कब से मनाया जा रहा है?

विश्व हिन्दी दिवस  10 जनवरी को मनाया जाता है। साल 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने हिन्दी के प्रचार-प्रसार के लिए  10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाने का निर्णय लिया था। (राष्ट्रपिता महात्मा गांधी से जुड़ी खास बातें)

इसे भी पढ़ें- Hindi Diwas: जानें हिंदी दिवस का इतिहास और महत्त्व

हिंदी भाषा में प्रकाशित हुआ पहला न्यूज़पेपर?

 30 मई 1826 के दिन उदन्त मार्तण्ड नाम से पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ था। इस अखबार को पंडित कुमार शुक्ला ने शुरू किया था और पहले संस्करण की कुल 500 प्रतियां छापी गई थी। (हिंदी भाषा से जुड़े 10 सवाल)

14 सितंबर को हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है?

संविधान सभा की एक लंबी चर्चा के बाद 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया था। साथ ही, इसी दिन 14 सितंबर को हिंदी के महान साहित्यकार व्यौहार राजेंद्र सिंह का जन्मदिन भी है। इसलिए ही यह दिन हिंदी दिवस मनाने के लिए चुना गया है।

आज के आर्टिकल में बस इतना है। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करना न भूलें।

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।