herzindagi
meaning of the colourful tibetan flags

क्या होता है रंग-बिरंगे तिब्बती फ्लैग्स का मतलब? टेबल पर क्यों लगाते हैं लोग

वर्तमान में अधिकतर जगहों पर रंग-बिरंगे झंडे हर जगह देखने को मिल जाते हैं। अब ऐसे में क्या आपने सोचा कि आखिर लोग इन फ्लैग्स को लोग अपनी टेबल, मोटरसाइकिल पर क्यों लगा रहे हैं। चलिए जानते हैं इन झंडों का मतलब
Editorial
Updated:- 2025-01-09, 12:06 IST

अगर आप घूमने के शौकीन हैं या फिर कभी किसी पहाड़ी पर गए हैं, तो आपने वहां पर लहराते हुए रंग-बिरंगे झंडों को तो जरूर ही देगा। इनकी संख्या यहां पर न केवल एक-दो होती है बल्कि भारी संख्या में लगे होते हैं। साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों पर स्थित होटल, रेस्टोरेंट यहां तक की काफी घरों की छतों पर भी लगा हुआ होता है। अब ऐसे में सवाल यह आता है कि आखिर लोग इन झंडों को क्यों लगाते हैं। पहाड़ पर ही नहीं बल्कि अब अन्य लोग भी अपनी गाड़ियों, ऑफिस डेस्क और घर पर लगाना पसंद करते हैं। इस लेख में आज हम आपको इन झंडे से जुड़े फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

तिब्बती झंडे का क्या होता है मतलब? (What Is Meaning of tibetan Flag)

Meaning of colors in Tibetan flag

आज के समय अधिकतर लोग अपनी गाड़ी और टेबल पर तिब्बती फ्लैग को लगाना पसंद करते हैं। बता दें तिब्बती झंडा को तिब्बत के ध्वज के रूप में भी जाना जाता है। यह तिब्बत के पारंपरिक प्रतीकों और सांस्कृतिक धरोहरों का प्रतिनिधित्व करता है। आमतौर पर झंडा का मतलब तिब्बती संस्कृति और तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ा हुआ है।

इसे भी पढ़ें- दुनिया के किस शहर की घड़ियों में कभी नहीं बजते 12? क्या आपको पता है इस सवाल का जवाब

ध्वज के रंग का क्या है अर्थ (Meaning of tibetan Flag Colour)

तिब्बती फ्लैग को पवित्र ध्वज माना जाता है। यह 5 रंगों में के सेट में आता है, जिसमें अलग-अलग रंग जैसे लाल, नीला, पीला, हरा और सफेद है। नीला रंग का अर्थ आकाश, सफेद रंग वायु, लाल अग्नि, हरा जल और पीला धरती को दर्शाता है। झंडे में बढ़ता हुआ सूर्य और हिमालय पर्वत श्रृंखला बनी होती है। सूर्य तिब्बत के उज्जवल भविष्य और स्वतंत्रता की प्रतीक है, जबकि हिमालय तिब्बत के भूगोल और प्रकृति की शक्ति को दर्शाता है।
वहीं तिब्बती झंडे में बने दो घोड़े का मतलब तिब्बत की शक्ति और स्वतंत्रता की प्रतीक हैं। ये घोड़े शांति, सामंजस्य और बल का प्रतीक माने जाते हैं।

यह विडियो भी देखें

तिब्बती झंडे पर क्या लिखा होता है? (What is written on the Tibetan flag)

Tibetan flag knowledge

इन रंग-बिरंगे झंडे पर तिब्बती मंत्र लिखे होते हैं, जिनका जाप किया जाता है। ऐसा कहा जाता है हवा चलने से ध्वज उड़ते हैं और मंत्र का प्रवाह वातावरण में होता है। इन ध्वजों में लिखें  ओं मणिपद्मे हूं का अर्थ कमल में रत्न है। इस मंत्र का ध्यान मुद्रा में जाप करने से इंसान अपने अंदर के अहंकार, ईर्ष्या और नफरत के भाव को दूर करता है।

इसे भी पढ़ें- Squeaky shoes Reason: आखिर क्यों चिकने फर्श पर जूता पहनकर चलने से आती है आवाज?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।