herzindagi
knowledge for shoes make a noise

Squeaky shoes Reason: आखिर क्यों चिकने फर्श पर जूता पहनकर चलने से आती है आवाज?

How To Stop Shoes Squeaking: क्या ऑफिस एरिया में बने फर्श पर चलने पर आपके जूते से आवाज आने लगती है। अगर हां, तो क्या आपने सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। बता दें, यह आवाज जूते के तलवे और फर्श की सतह पर रगड़ की वजह से आती है।
Editorial
Updated:- 2024-10-18, 16:37 IST

General Knowledge: आज के समय अधिकतर जूता पहनना पसंद करते हैं। जूता न केवल आरामदायक होता है बल्कि इसे आप कभी-भी किसी भी जगह पहनकर जा सकते हैं। अब ऐसे में क्या आपने कभी न कभी जूता पहनकर चलते हुए गौर किया होगा कि आपके शूज से आवाज आ रही है। खासकर उस समय, जिस वक्त आप किसी चिकनी फर्श पर चल रहे होते हैं। अगर अभी तक नहीं किया है, तो एक बार ध्यान दीजिएगा। इस लेख में आज हम आपको बातने जा रहे हैं, कि आखिर चिकने फर्श पर जूता पहनकर चलने से आवाज क्यों आती है।

फर्श पर चलने पर क्यों आती है आवाज

How to stop shoes from making noise when you walk

फर्श की सतह

चिकनी टाइल्स, लिनोलियम या लकड़ी के फर्श पर जूते के तलवों और फर्श के बीच अधिक घर्षण होता है। इस घर्षण की वजह से जूते से एक अजीब प्रकार की आवाज आती है।

जूते के तलवे

अक्सर जूते का तलवा रबर या प्लास्टिक से तैयार की जाती है। रबर या प्लास्टिक के तलवों वाले जूते चिकनी सतह पर अधिक आवाज करते हैं। खासकर जब तलवे खुरदरे या खराब हों। ऐसे में जूते के तलवे और फर्श के बीच होने वाला घर्षण ही आवाज का मुख्य कारण होता है। जब हम चलते हैं तो जूते का तलवा फर्श पर रगड़ता है और इसी रगड़ से आवाज पैदा होती है।

इसे भी पढ़ें- V शेप में ही क्यों उड़ते हैं पक्षी? जानें इसकी वजह

जूते का आकार

वर्तमान में अलग-अलग और विभिन्न डिजाइन वाले जूते पाए जाते हैं। ऐसे में कभी-कभी जूते का आकार भी आवाज का कारण बन सकता है। टाइट या ढीले जूते भी चलते समय आवाज करते हैं। इसके अलावा फर्श पर मौजूद धूल या गंदगी भी जूते के तलवों के साथ घर्षण करके आवाज पैदा कर सकती है।

जूते से आने वाली को कम करने के लिए क्या करें?

How to stop shoes from making noise when walk on tiles

  • अगर आपके जूते से ज्यादा आवाज आती है, तो आप जूते के तलवों पर फेल्ट या रबर के छोटे टुकड़े चिपका सकते हैं। इससे घर्षण कम होगा और आवाज भी कम होगी।
  • फर्श को नियमित रूप से साफ करें ताकि उस पर धूल या गंदगी न जमे।
  • अगर आपके जूते के तलवे खराब हैं तो उन्हें ठीक करवा लें।
  • चिकने फर्श पर नरम तलवों वाले जूते पहन सकते हैं।
  • आप उन जगहों पर कालीन या मैट बिछा सकते हैं जहां से ज्यादा आवाज आती है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें-सफेद जूतों को साफ करने के लिए इन तीन चीजों का करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।