herzindagi
dream meaning of tooth falling in astrology

क्या आपको भी आता है दांत टूटने का सपना? जानें इसके संकेत

अगर आपको कभी ऐसा सपना आता है जिसमें आपको दांत टूटते हुए दिखाई देते हैं तो जानें ये किस बात की ओर इशारा करता है। 
Updated:- 2022-12-21, 19:59 IST

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आपने सपने में अपना दांत टूटते हुए देखा हो और आप चौंककर अचानक से उठा गए हों? क्या इस तरह का सपना सच में ऐसे संकेत देता है कि आपको वास्तव में अपने दांतों की केयर करने की जरूरत है?

क्या ये किसी अनहोनी का संकेत हो सकता है? क्या ये आपके लिए किसी बीमारी की ओर इशारा करता है? ऐसे न जाने कितने सवाल आपके मस्तिष्क में आते होंगे जब बाप दांत टूटने का सपना देखते हैं।

आइए जानें इस तरह का सपना किस बात की ओर इशारा करता है और ये आपके भविष्य के लिए क्या संकेत हो सकता है। आइए ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया से जानें इस तरह के सपने के असल जिंदगी में मिलने वाले संकेतों के बारे में।

सपने में दांत गिरना आपके विकास का संकेत

dream of teeth may be the sign of progress

दांत अक्सर जीवन में आगे बढ़ने का प्रतीक माने जाते हैं। ये जीवन में बड़े होने का प्रतीक होते हैं। ऐसा कोई भी सपना यह संकेत देता है कि आपको आने वाले जीवन में नए अवसर मिलेंगे और आप उन अवसरों को लेते हुए आगे बढ़ेंगे। आप यदि अवसरों का सही फायदा उठाएंगे तो आपको इसका लाभ जरूर मिलेगा और आपका जीवन सफल होगा।

इसे भी पढ़ें: क्यों आता है खुद को रोते हुए देखने का सपना? मिलते हैं ये संकेत

सपने में दांत गिरना नई ताकत का संकेत

वास्तविकता में जब पुराना दांत टूटता है तो एक नया दांत निकलता है। इसलिए यदि आप सपने में दांत टूटते हुए देखते हैं तो ये आपके लिए एक नई ऊर्जा का संकेत देता है। सपने में दांतों को शक्ति के प्रतीक के रूप में देखा जा सकता है।

अगर आपको यह सपना आता है तो यह आपकी व्यक्तिगत ताकत से संबंधित हो सकता है। यह अंततः आपके परिवेश या दूसरों पर अधिक नियंत्रण प्राप्त करने या किसी व्यावसायिक स्थिति या व्यक्तिगत संबंध में आपके आत्मविश्वास के स्तर में वृद्धि का प्रतिनिधित्व कर सकता है।(सपने में ऊंचाई से गिरने का मतलब )

यह विडियो भी देखें

सपने में दांत टूटना असुरक्षित होने का संकेत

dream meaning of braking teeth

कई बार दांतों का गिरना नुकसान और महत्वपूर्ण जीवन परिवर्तनों से जुड़ा होता है। यह सपना संकेत दे सकता है कि आप किसी प्रकार के नुकसान में आने वाले हैं जैसे किसी रिश्ते का टूटना, नौकरी में बदलाव या नौकरी छूटना जैसे नकारात्मक संकेत मिल सकते हैं।

यह सपना तब भी आ सकता है जब आप किसी निर्णय का सामना कर रहे हों, लेकिन विकल्पों से संतुष्ट न हों। आप अपने करियर के लिए भी दोराहे पर खड़े हो सकते हैं या धन से संबंधित कोई गलत निर्णय ले सकते हैं।

सपने में दांत टूटना तनाव का संकेत

tooth breaking meaning

तनाव, चाहे काम से संबंधित हो या घर से, जीवन का एक सामान्य हिस्सा है। हालांकि, अनियंत्रित तनाव शारीरिक प्रतिक्रिया में विकसित हो सकता है। यदि आप सामान्य से अधिक तनाव में हैं तो आपको दांत गिरने के सपने निश्चित रूप से दिखाई दे सकते हैं। यह वास्तव में इस ओर इशारा करता है कि आपको तनाव कम करने की जरूरत है और आगे बढ़ने के बारे में सोचने की भी आवश्यकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या आपको भी आता है पानी में डूबने का सपना? जानें इसका मतलब

किसी और के दांत टूटने का संकेत हो सकता है

दांत गिरने के बारे में सपने जरूरी नहीं कि आपके दांतों के लिए ही हों। ये आपके आस-पास किसी और व्यक्ति के लिए भी हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि यह सपना आपके ही बच्चे के पुराने दांत के टूटने और नए दांत निकलने की ओर इशारा करता हो।

सपने में धीरे-धीरे सभी दांतों का टूटना

अगर आप ऐसा कोई सपना देखते हैं जिसमें एक-एक करके सभी दांत टूट रहे हों तो ये इस बात का संकेत हो सकता है कि आपके जीवन में एक-एक करके कुछ ऐसे बदलाव आने वाले हैं जो आपके भावी जीवन के लिए अच्छे हो सकते हैं।

सपने में दांत टूटना कुछ सकारात्मक और कुछ नकारात्मक संकेत दे सकता है, लेकिन किसी भी सपने से घबराएं नहीं बल्कि अपने काम पर ध्यान देना जरूरी है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com, unsplash.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।