herzindagi
What Is Contract Based Marriage

Contract Based Marriage क्या है? कपल क्यों करते हैं इस तरह की अनोखी शादी

What Is Contract Based Marriage: रिश्तों को लेकर लगातार नए ट्रेंड्स सामने आ रहे हैं। इसी तरह से अब कपल्स के बीच कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज का चलन शुरू हो चुका है। आइए जानें, कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज क्या है? 
Editorial
Updated:- 2025-04-28, 15:10 IST

What Is The Meaning Of Contract Marriage: आज के दौर में रिश्तों के मायने बदलते जा रहे हैं। भारत में भी अब विदेशी ट्रेंड चल पड़े हैं। कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज का कॉन्सेप्ट भारत में भी चल पड़ा है। हालांकि, शादियों का यह ट्रेंड भारतीयों के लिए छोड़ा नया है क्योंकि यहां इसे पर्मानेंट इंस्टीट्यूशन माना जाता है। भारत में लोग शादी का जिंदगीभर का साथ मानते हैं। अब लोग अपने इमोशनल और प्रैक्टिकल लाइफ को बैलेंस करने के लिए कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज का भी सहारा ले रहे हैं। 

कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज का चलन लोगों में शुरू हो चुका है। इस तरह के रिश्ते में कई तरह की चुनौतियां और फायदे भी होते हैं। आइए जानें, कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज क्या होती है? कपल्स कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज क्यों करते हैं? कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज के फायदे नुकसान क्या हैं? 

यह भी देखें- आखिर क्या है स्पेशल मैरिज एक्ट? शादी से लेकर तलाक तक, जानें इससे जुड़े सभी नियम

शादी की भी होती है एक्सपायरी डेट

Marriage also has an expiry date

कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज के बारे में लोग अब जानने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, बहुत से लोग इसे अपनाने भी लगे हैं। कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज की एक एक्सपायरी डेट होती है। इस तरह के रिश्ते में कपल्स को पता होता है कि वे कितने दिन या कितने साल के लिए एक साथ रहने वाले हैं। इस तरह की शादी में उनके पास ऑप्शन होता है कि वे अपनी शादी के कॉन्ट्रेक्ट रिन्यू करवा सकते हैं या नहीं भी करवा सकते। इस तरह की शादी एक निश्चित समय के लिए की जाती है। 

कॉन्ट्रेक्ट बेस्ड मैरिज क्या होती है? 

कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड मैरिज एक तरह का वैवाहिक समझौता होता है। इसमें एक तय समय के लिए शादी की जाती है। इस तरह की शादी में पति-पत्नी के बीच लिखित या मौखिक अनुबंध किया जाता है। इसमें तय किया जाता है कि कपल शादी के बाद किन शर्तों के साथ एक-साथ रहेंगे, कितने समय के लिए साथ रहेंगे। साथ ही यह भी तय किया जाता है कि शादी की डेट पूरी होने पर आगे वे इस रिश्ते में फिर से आगे बढ़ेंगे या सब कुछ खत्म कर देंगे। 

हमेशा का बंधन नहीं 

not a permanent bond

सामान्य शादी में लोग हमेशा के लिए एक-दूसरे से बंध जाते हैं। वहीं, कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड मैरिज में यह अवधारणा खत्म हो जाती है। इससे कपल्स को अपने रिश्ते का मूल्यांकन करने का एक मौका मिलता है। इस तरह के रिश्ते में किसी तरह का सामजिक दबाब नहीं होता। पसंद और प्यार इस तरह की शादी का आधार होते हैं। आज के दौर में जहां लोग ज्यादा वक्त तक एक रिश्ते में नहीं रह पाते, उनके लिए यह एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 

यह भी देखें- शादी से पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन करना क्या हो सकता है फायदेमंद?

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: canva/freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।