herzindagi
image

क्या है जापानी ट्रेंड Marriage Graduation? जो शादीशुदा जोड़ों में हो रहा है पॉपुलर

इन दिनों एक और रिलेशनशिप ट्रेंड शादीशुदा जोड़ों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। हम बात कर रहे हैं, "मैरिज ग्रेजुएशन" की। लेकिन क्या आप जानते हैं यह किस तरह का ट्रेंड है और शादीशुदा जोड़ों के बीच क्यों पॉपुलर हो रहा है? आइए जानते हैं इसके बारे में। 
Editorial
Updated:- 2025-09-11, 15:19 IST

आजकल रिलेशनशिप में कई अलग अलग ट्रेंड देखने को मिलते हैं। बेंचिंग रिलेशनशिप से लेकर डिस्टेंसिंग रिलेशनशिप तक ऐसे कई ट्रेंड काफी पॉपुलर हुए हैं। वही इन दिनों एक और रिलेशनशिप ट्रेंड शादीशुदा जोड़ों के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। हम बात कर रहे हैं, "मैरिज ग्रेजुएशन" की। लेकिन क्या आप जानते हैं यह किस तरह का ट्रेंड है और शादीशुदा जोड़ों के बीच क्यों पॉपुलर हो रहा है। अगर नहीं तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। क्योंकि आज हम आपको "मैरिज ग्रेजुएशन" के बारे में बताएंगे।

क्या है "मैरिज ग्रेजुएशन"?

"मैरिज ग्रेजुएशन" रिलेशनशिप का एक ट्रेंड है, जो जापान से आया है। यह जापान में एक नया और लोकप्रिय ट्रेंड बन चुका है। जापानी भाषा में इसे सत्सुकॉन कहते हैं। दरअसल यह ट्रेंड उन शादीशुदा जोड़ों के लिए एक खास तरह का विकल्प है, जो तलाक नहीं करना चाहते हैं। लेकिन अपनी व्यक्तिगत आजादी चाहते हैं। कुछ कपल्स ऐसे होते हैं, जिन्हें बिना तलाक के कुछ समय तक डिस्टेंस बनाने की इच्छा होती है, ताकि वह एक दूसरे से थोड़ा फ्रीडम पा सके और इंडिपेंडेंट हो सके। ऐसे में जो कपल तलाक नहीं लेना चाहते हैं, वह "मैरिज ग्रेजुएशन" ट्रेंड को आजमा सकते हैं। यह ट्रेंड ऐसे कपल्स के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।  

2 (27)

यह भी पढ़ें:  छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाता है आपका बच्चा, तो हो सकते हैं ये 4 कारण! जानें उसके स्वभाव को ठीक करने का सही तरीका

तलाक से बिल्कुल अलग है मैरिज ग्रेजुएशन

अगर आप "मैरिज ग्रेजुएशन" ट्रेंड को फॉलो करती है, तो इससे तलाक में कानूनी प्रक्रिया शामिल नहीं होती है और ना ही कानूनी रूप से आपके रिश्ते का अंत होता है, बल्कि इस ट्रेंड के जरिए आप कानूनी प्रक्रिया से बच जाते हैं और यह पति-पत्नी के बीच आपसी समझौता होता है। इस ट्रेंड के चलते पति पत्नी अपनी आपसी सहमति से अलग हो सकते हैं, लेकिन यह उनका तलाक नहीं माना जाएगा। "मैरिज ग्रेजुएशन" ट्रेंड में कुछ कपल्स एक ही छत के नीचे रहते हैं, पर उनके सभी कामकाज अलग-अलग होता है, तो वहीं कुछ कपल अलग-अलग घरों में भी रहना पसंद करते हैं।

यह विडियो भी देखें

सोच समझ कर लेना चाहिए निर्णय

यह ट्रेंड उन लोगों के लिए खास हो सकता है, जो रोज-रोज लड़ाई झगड़ों से परेशान हो गए हैं और कुछ समय के लिए दूरी बनाना चाहते हैं। वे अपना जीवन नए तरीके से शुरू करना चाहते हैं और अपनी आजादी को जीना चाहते हैं। लेकिन कई बार इस तरह के ट्रेंड चुनौतियों को भी साथ लेकर आते हैं। जैसे अकेलापन और भावनात्मक दूरी। इसलिए सभी पति पत्नी को सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए और समय का मान सम्मान करते हुए ही निर्णय लेना चाहिए। 

2 - 2025-09-04T173055.507

यह भी पढ़ें:   हॉरर नहीं, लेकिन दिमाग से खेलने वाली हैं ये 4 वेब सीरीज, जिन्हें देख कर उड़ जाएगी नींद!

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।