herzindagi
cadbury dairy milk chocolate history

Cadbury Dairy Milk: क्या आपको पता है डेयरी मिल्क चॉकलेट के पीछे की कहानी?

Dairy Milk History and Facts: बहुत कम लोग जानते हैं कि फेवरेट डेयरी मिल्क चॉकलेट कब और कैसे बनानी शुरू थी। इस आर्टिकल में हम आपको डेयरी मिल्क से जुड़ी दिलचस्प जानकारी बताएंगे।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-11-02, 16:27 IST

Dairy Milk History and Facts:  बहुत से लोगों को लिए चॉकलेट का मतलब डेयरी मिल्क होता है। हर दुकान और स्टोर में उपलब्ध इस चॉकलेट की शुरुआत बहुत छोटे स्तर से हुई थी। लेकिन समय़ के साथ लोगों ने कैडबरी के साभ प्रोडक्ट्स को बहुत प्यार दिया, जिस वजह से आज कैडबरी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। 

कैसे हुई कैडबरी की शुरुआत? 

Dairy Milk History

  • यह सफर शुरू हुई 1824 में। जब बिजनेसमैन जॉन कैडबरी ने बर्मिंघम के बुल स्ट्रीट में किराने की दुकान खोली थी। यह एक पारिवारिक व्यवसाय था, जो मिल्क चॉकलेट को यूके में लोकप्रिय व्यंजन बना देने के लिए काम करने वाली थी। 
  • 1880 के दशक तक कैडबरी परिवार के पास अपने कर्मचारियों को रहने और काम करने के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण प्रदान करते हुए चॉकलेट बनाने के लिए बॉर्नविले में एक बगीचे में अपनी 'फैक्ट्री' थी। (Adidas ब्रांड की कहानी)

इसे भी पढ़ेंः  चश्मा बनाने वाली कंपनी Ray Ban कभी होने वाली थी दिवालिया, जानें इंटरेस्टिंग स्टोरी

कैडबरी डेयरी मिल्क का इतिहास 

  • कैडबरी डेयरी मिल्क के पहली बार 1905 में जॉर्ज कैडबरी द्वारा बनाया गया था। लोगों ने डेयरी मिल्क के स्वाद को बहुत पसंद किया, क्योंकि वो आमतौर पर कड़वी चॉकलेट से बहुत अलग थी। 
  • कैडबरी ने 1948 में इंडिया में चॉकलेट का आयात करके भारत में अपने प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराए। आज पूरा भारत डेयरी मिल्क और कैडबरी के प्रोडक्ट्स पसंद करता है। 

हर्षिस्ज के पास हैं कैडबरी के अधिकार

हर्षिस्ज के पास अमेरिकी बाजार के लिए कैडबरी बार बनाने और बेचने का अधिकार है, लेकिन अमेरिकी चॉकलेट दिग्गज एक अलग नुस्खा इस्तेमाल करते हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, यू.के. कैडबरी चॉकलेट में पहला घटक दूध होता है। हालांकि अमेरिका में निर्मित कैडबरी चॉकलेट में चीनी पहला घटक है। 

Dairy Milk History and Facts

दुनिया का सबसे बड़ा चॉकलेट ब्रांड 

कैडबरी विश्व का दूसरा सबसे बड़ा ब्रांड है। मौजूदा समय में यह दुनिया के 100 से अधिक देशों में काम करता है। 1961 के बाद जॉन कैडबरी के बेटों रिचर्ड और जॉर्ज ने आगे का व्यवसाय संभाला। बहुत बार कैडबरी में दिक्कतों का सामना किया, लेकिन लोगों का इस ब्रांड केलिए प्यार कभी कम नहीं हुआ। (गोदरेज कंपनी ऐसे बनीं फेवरेट ब्रांड)

इसे भी पढ़ेंः कैसे एक छोटी सी दुकान से हल्दीराम बनी फेमस स्नैक्स कंपनी?

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik, Twitter     

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।