herzindagi
what are oyo rooms used for

OYO Founder Name: क्या आप जानते हैं OYO का फाउंडर कौन है? जानें कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत

how oyo hotel service started: घूमने से लेकर दूसरे शहरों में रुकने तक के लिए आपने कभी ना कभी ओयो रूम बुक जरूर किया होगा, लेकिन क्या आप OYO का फुल फॉर्म जानते हैं? क्या आपको पता है ओयो कंपनी के फाउंडर कौन हैं और इसकी शुरुआत कैसे हुई? 
Editorial
Updated:- 2025-01-09, 15:29 IST

OYO Founder Name: अपने शहर से बाहर निकलकर अक्सर लोग होटल बुक करके स्टे करते हैं। घूमने के लिए या किसी दूसरे शहर में किसी काम से जाने पर भी लोग होटल रूम बुक करते हैं, लेकिन हर किसी के लिए महंगे होटल रूम बुक कर पाना आसान नहीं होता। ऐसे में ओयो के आने से मीडिल क्लास लोगों को काफी राहत मिली। ओयो एक ऐसी कंपनी है, जो बहुत कम दामों पर होटल रूम उपलब्ध कराती है। ओयो रूम्स अक्सर किसी ना किसी मुद्दे की वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। आपने ओयो का नाम भी कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप ओयो का फुल फॉर्म जानते हैं? अगर नहीं, तो आज हम आपको बताएंगे, ओयो का फुल फॉर्म क्या है? ओयो की शुरुआत कब और कैसे हुई? ओयो का मालिक कौन है?

यह भी देखें- क्या है OYO की फुल फॉर्म? जानें इससे जुड़े रोचक फैक्ट्स

ओयो का फुल फॉर्म क्या है?

What is the full form of Oyo

सभी को लगता है कि ओयो अपने आप में एक पूरा नाम है, लेकिन ऐसा नहीं है। इसकी एक फुल फॉर्म भी है। ओयो का फुल फॉर्म ऑन योर ओन (On Your Own) है। जिसका मतलब है कि बुकिंग के बाद कमरा पूरी तरह से आपका यानी कस्‍टमर का हो गया। ओयो के फाउंडर ने पहले इसका नाम ओरावल रखा था। हालांकि, बाद में किसी कारण से उन्होंने इसका नाम ओरावल से ओयो कर दिया। 

कैसे और कब हुई ओयो की शुरुआत?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ritesh Agarwal (@riteshagar)

अगर आपके मन में भी यही सवाल है कि आखिर ओयो की शुरुआत कैसे हुई, तो बता दें कि साल 2013 में रितेश अग्रवाल ने अपना एक स्‍टार्टअप शुरू किया, जिसका नाम उन्होंने ओयो रखा। ये नाम काफी छोटा और याद रखने के लिए आसान भी था। 

ओयो का खुद नहीं है कोई भी होटल

ओयो पूरी दुनिया में करीब 500 शहरों में कमरों की बुकिंग की सर्विस उपलब्ध करता है, लेकिन इनके पास खुद को कोई होटल नहीं है। अब चाहे बात भारत की हो या फिर विदेशों की। सभी जगह ओयो का ये बिजनेस होटलों के साथ साझेदारी के आधार पर चलता है। रितेश अग्रवाल का ये स्टार्टअप होटल्स के साथ साझेदारी करके लोगों को सस्ती दरों पर होटल रूम बुक करने की सुविधा देता है। ये एक एग्रीगेटर की तरह काम करता है। 

ओयो की ये बातें नहीं जानते होंगे आप

You may not know these things about Oyo

ओयो अन्य होटल्स के मुकाबले काफी अलग है क्योंकि ओयो में आप घंटों के हिसाब से भी बुकिंग की सुविधा ले सकते हैं। अगर आप केवल कुछ ही घंटों के लिए रूम बुक करना चाहते हैं, तो ओयो में आपको ये सुविधा भी मिल सकती है। वहीं, अन्य होटल्स में आपको यह सुविधा नहीं मिलती। 

यह भी देखें-होटल के बेड पर क्यों बिछाया जाता है कपड़े का टुकड़ा? अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा इसका काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/her zindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।