फर्श पर घूमते ही नहीं... छिपे चूहे भी निकलकर जाएंगे भाग, अगर इन 5 चीजों से बने घोल का करती हैं छिड़काव

अगर घर में गलती से भी एक चूहा घुस जाए, तो न केवल ये गंदगी फैलाते हैं बल्कि चीजों को कुतर कर रख देते हैं। अब ऐसे में अमूमन लोग बाजार से केमिकल वाली गोलियां खरीद कर लाते हैं, जिससे चूहों को बाहर निकाल जा सके। लेकिन आपको बता दें कि आप नीचे बताए गए घोल की मदद से चूहों से नौ दो ग्यारह होने पर मजबूर कर सकती हैं।
What smell will keep rats away

How To Get Rid of Rats Outside Without Poison: बरसात के मौसम में अक्सर छोटे-छोटे जीव खासतौर से चूहा पानी से निकलकर सूखी जगह पर भाग जाते हैं। हम में अधिकतर लोगों के घरों में चूहे तो जरूर घूमते हुए दिख जाते हैं। कई बार तो इनका आतंक इतना ज्यादा होता है कि रसोई घर, फर्नीचर ही नहीं बल्कि फर्श पर रेस लगाएं रहते हैं। ऐसे घूम रहे हैं चूहे की वजह से न केवल फर्श पर बैक्टीरिया फैलते हैं बल्कि अगर छोटे बच्चे हैं, तो बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। अक्सर ये चूहे घर के कोनों, किचन के पीछे, स्टोर रूम या अलमारियों में छिपे रहते हैं और रात के समय बाहर निकल कर खाने-पीने की चीजों को नुकसान पहुंचाते हैं। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग बाजार से चूहा मारने या भगाने वाली दवा खरीद कर लाते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप घर में मौजूद चीजों से घोल तैयार कर इन्हें बाहर का रास्ता दिखा सकती हैं।

इस लेख में आज हम आपको उन 5 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही जानें कि चूहे को भगाने के लिए घोल कैसे तैयार करें-

चूहे को भगाने के लिए क्या तरीका अपनाएं?

How to remove a rat from a house immediately

चूहों को भगाने के लिए फर्जी पैसा बर्बाद करने के बजाय रसोई में रखी कुछ प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इस चीजों में तेज पत्ता, पुदीना, लहसुन, प्याज और कपूर की जरूरत पड़ेगी। इन सभी चीजों को आप चाहे तो सुखाकर पाउडर बना सकती हैं। अन्यथा इन सब चीजों को लिक्विड फॉर्म में बदल सकती हैं। नीचे जानिए इसे बनाने और इस्तेमाल करने का पूरा प्रोसेस-

इसे भी पढ़ें-घर में इधर-उधर घूमने लगे हैं छिपकली के छोटे-छोटे बच्चे, यह 10 रुपये का नुस्खा करेगा मदद...दूर-दूर तक नहीं आएगी नजर

सामग्री

  • तेज पत्ता – 5-6 पत्ते
  • पुदीने की पत्तियां – 1 कप
  • लहसुन की कलियां– 7-8
  • प्याज – 1 मीडियम साइज
  • कपूर – 4-5 टुकड़े
  • पानी – 2 कप
  • स्प्रे बोतल – 1

घोल बनाने का तरीका

How do I get rid of rats overnight

  • इस घोल को बनाने के लिए सबसे पहले तेज पत्ता, पुदीना, लहसुन और प्याज को छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • इसके बाद इन्हें 2 कप पानी में डालकर धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक उबालें।
  • जब पानी आधा बचे, उस दौरान गैस बंद कर दें।
  • अब घोल को ठंडा होने के लिए कुछ देर छोड़ें।
  • छानने के बाद इस मिश्रण में कपूर के टुकड़े डालें।
  • कपूर घुलने तक घोल को अच्छे से मिलाएं।
  • अब इस तरल को स्प्रे बोतल में भर लें।

कैसे करें इस घोल का इस्तेमाल?

What is the fastest way to get rats out of your house natural

तैयार घोल को इस्तेमाल करने के लिए इसे बोतल में भरकर चूहों के आने-जाने के रास्तों, फर्श के किनारों, अलमारी के पीछे, किचन के कोनों और स्टोर रूम में करें। इस घोल को दिन में 1-2 बार नियमित रूप से छिड़काव करने से चूहे उस क्षेत्र से दूर भाग जाएंगे। अगर घोल की गंध हल्की हो जाए तो नया घोल तैयार कर लें।

इसे भी पढ़ें-खटमल ने उड़ा दी है रातों की नींद? किचन में मौजूद इन चीजों से तैयार घोल को ऐसे करें इस्तेमाल, 2 ही दिनों में दिख सकता है असर

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP