herzindagi
What is red and pink money

क्या होता है रेड और पिंक मनी? जानिए Black Money से कितना अलग

What is red and pink money: ब्लैक मनी यानी काला धन के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन, क्या आप जानती हैं कि आखिर यह रेड और पिंक मनी क्या होता है? अगर नहीं, तो आइए इस बारे में यहां डिटेल से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-07-29, 10:10 IST

Pink and Red Money Defination in hindi: गैर-कानूनी कमाई, मनी लॉन्ड्रिंग, भ्रष्टाचार या वह पैसा जिसका टैक्स सरकार को न दिया जाए ब्लैक मनी की कैटेगरी में आता है। ब्लैक मनी यानी काला धन शब्द हमारे बीच अभी नहीं आया है, बल्कि यह दशकों या यूं कहें पीढ़ियों से रहा है। लेकिन, आज यहां हमारा मुद्दा ब्लैक मनी नहीं है। जी हां, यहां हम बात कर रहे हैं रेड मनी और पिंक मनी के बारे में। रेड मनी और पिंक मनी...यह शब्द सुनकर और पढ़कर शायद हैरानी होगी। मगर यह भी काले धन की तरह हमारी अर्थव्यवस्था, समाज और सुरक्षा पर गहरा असर पहुंचाते हैं।

रेड मनी और पिंक मनी होता क्या है। इसपर आने से पहले बता दें कि यह ब्लैक मनी से अलग होता है, लेकिन अवैध कमाई ही माना जाता है। आइए, यहां डिटेल में समझते हैं कि अवैध कमाई के इन-इन रंगों का क्या मतलब है।

क्या है रेड मनी?

रेड मनी को जानने और समझने से पहले आप यह समझ लें कि यह ब्लैक मनी की तरह गैर-कानूनी होता है। जिस तरह से ब्लैक मनी अवैध तरीकों से कमाया जाता है। टैक्स डिपार्टमेंट से छिपाया जाता है। भ्रष्टाचार, रिश्वत, टैक्स चोरी, धोखाधड़ी जैसी गतिविधियों से आता है। इतना ही नहीं, सरकार काला धन ट्रैक न कर पाए इसके लिए लेन-देन नकद में होता है।

बिल्कुल उसी तरह रेड मनी का सोर्स भी गैर-कानूनी है। लेकिन, यह भ्रष्टाचार आदि से नहीं आता है। बल्कि उससे भी गंभीर आपराधिक गतिविधियों से बनता है। रेड मनी का सीधा-सीधा कनेक्शन आतंकवाद की फंडिंग, संगठित अपराध, तस्करी आदि से आने वाला पैसा होता है।

रेड मनी में 'रेड' शब्द का इस्तेमाल खतरे के लिए होता है। क्योंकि, यह धन सिर्फ अर्थव्यवस्था पर असर नहीं डालता है, बल्कि राष्ट्र और जनता की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है बता दें, रेड मनी का नेटवर्क सिर्फ देश में नहीं होता है, बल्कि यह इंटरनेशनल लेवल पर भी फैला होता है। ऐसे में इससे निपटना आसान नहीं होता और इसे रणनीतिक तौर पर भी सुलझाना होता है। इसके अलावा रेड मनी का फ्लो पहचानने और रोकने के लिए सरकार की सुरक्षा एजेंसियां लगातार काम करती रहती हैं।

यह विडियो भी देखें

क्या है पिंक मनी? 

what is pink money

जिस तरह रेड मनी का कनेक्शन आपराधिक गतिविधियों से होता है, उसी तरह पिंक मनी भी गैर-कानूनी सोर्स से जुड़ी होती है। पिंक मनी सुरक्षा के साथ-साथ समाज की नैतिकत और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर डालती है। पिंक मनी का कनेक्शन अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री, जुआ और सट्टेबाजी से जुड़ा होता है। सट्टेबाजी, जुए और नशीले पदार्थों की बिक्री यह सभी देश की यंग जनरेशन को अपराध, गलत काम और अंधकार की तरफ धकेलते हैं।

इसे भी पढ़ें: घर में कितना कैश रख सकते हैं आप? एडवोकेट से जानिए

ऐसे तो पिंक मनी में इस्तेमाल होने वाला शब्द पिंक कोमलता और प्यार का प्रतीक होता है। लेकिन, यहां इसका इस्तेमाल व्यंग के तौर पर किया गया है।

रेड और पिंक कैसे हैं ब्लैक मनी से अलग?

ब्लैक मनी यानी काला धन टैक्स चोरी, भ्रष्टाचार और गैर-कानूनी तरह से कमाया पैसा होता है। वहीं, रेड और पिंक भी ब्लैक की तरह गैर-कानूनी होता है। लेकिन, इसका असर ब्लैक से कहीं ज्यादा हमारी अर्थव्यवस्था और समाज पर पड़ता है।

ब्लैक मनी को रोकने के लिए हमारे देश की सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी और एंटी-मनी लॉन्ड्रिंग जैसे कानून लागू किए हैं।

कैसे आप ब्लैक, रेड और पिंक मनी से रह सकती हैं दूर? 

how black money different from pink and black

ब्लैक, रेड और पिंक मनी से दूर रहने का सीधा-सीधा मतलब है कि गैर-कानूनी गतिविधियों से भी दूरी बनाकर रखी जाए। अगर आप जुआ, सट्टेबाजी, नशीली दवाओं और आतंकी या तस्करी जैसे आपराधिक कामों से दूर रहेंगी तो इन कामों में फ्लो होने वाले पैसे से भी दूर रहेंगी। 

इसे भी पढ़ें: बैंक लॉकर में किन चीजों को रखने पर हो सकती हैं जांच? यहां जानें गोल्ड से लेकर कैश तक की लिमिट और जरूरी गाइडलाइन्स

वहीं, रही ब्लैक मनी की बात तो इससे दूर रहने के लिए समय पर अपना इनकम टैक्स भरें। इसके अलावा कैश में बड़ा ट्रांजेक्शन जैसे घर, गाड़ी या ज्वेलरी खरीदने की गलती न करें।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंटबॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।