OCI कार्ड क्या होता है? क्या आप जानती हैं किसे पड़ती है इसकी जरूरत...कैसे मिलते हैं इससे अधिकार

What is Overseas Citizenship of India Card: ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड विदेशों में नागरिकता हासिल कर चुके भारतीयों के लिए एक तरह की सुविधा है। इस कार्ड के जरिए कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं? आइए जानें, ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड क्या है? 
  • Nikki Rai
  • Editorial
  • Updated - 2025-05-26, 12:27 IST
What is Overseas Citizenship of India Card

What is OCI Card: लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर और शिक्षाविद डॉ. निताशा कौल ने हाल ही में दावा किया कि भारत सरकार ने उनका ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया (OCI) कार्ड रद्द कर दिया है। असल में यह एक ऐसी सुविधा है, जिसके तहत विदेशों में नागरिकता ले चुके भारतीयों को एक कार्ड दिया जाता है। इस कार्ड क ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड के नाम से जाना जाता है।

अब आप सोच रहे होंगे कि ये ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड है क्या? ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया का फायदा क्या होता है? आइए जानें, ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड क्या है? ओवरसीज सिटीजनशिप ऑफ इंडिया कार्ड से क्या अधिकार मिलते हैं? आखिर दोहरी नागरिकता क्या होती है?

ओसीआई का फुल फॉर्म होता है ओवरसीज सिटीजन ऑफ इंडिया। यह सुविधा विदेशों में नागरिकता पा चुके भारतीयों को दी जाती है। असल में यह सुविधा इसलिए दी जाती है क्योंकि भारत में दोहरी नागरिकता का कोई प्रावधान नहीं है। ऐसे में विदेशों में दूसरी नागरिकता ले चुके भारतीयों को भारत सरकारद्वारा OCI कार्ड की सुविधा दी जाती है। इस कार्ड के जरिए उन्हें कई तरह की सुविधाएं दी जाती हैं।

ओसीआई कार्ड से क्या सुविधाएं मिलती हैं?

  • ओसीआई कार्ड धारकों को भारत का वीजा मिलता है, जो कि हमेशा वैध माना जाता है। एक ओसीआई कार्ड धारक कभी भी और कितनी भी बार भारत आ सकता है।
  • जिन लोगों को पास ओसीआई कार्ड होता है, वो लोग कभी भी सरकार की इजाजत से भारत में रिसर्च और पत्रकारिता जैसे काम कर सकते हैं।
  • ओसीआई कार्ड धारकों को अन्य विदेशी नागरिकों की तरह ऐतिहासिक जगहों पर जाने के लिए विदेशी नागरिकों जितनी फीस देने की जरूरत नहीं पड़ती।

OCI कार्ड धारकों को क्या सुविधा नहीं मिलती?

What facilities are not available to OCI card holders

  • ओसीआई कार्ड धारकों को भारतीय चुनावों को दौरान वोट देने का अधिकार नहीं होता। ना ही ये लोग चुनाव में दावेदारी कर सकते हैं।
  • ओसीआई कार्ड धारक भारत में किसी भी सरकारी पद पर काम नहीं कर सकते हैं।
  • ओसीआई कार्ड धारकों को किसी तरह का संवैधानिक पद भी नहीं दिया जाता।
  • इस कार्ड के धारतों को खेती के लिए जमीन और संवेदनशील इलाकों में प्रॉपर्टी खरीदने की भी मनाही होती है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: her zindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP