Income Tax Bill 2025: मिडिल क्लास को मिलेगी छूट या बढ़ेगी मुश्किल? जानें इनकम टैक्स बिल 2025 का क्या पड़ेगा आपकी जेब पर असर

लोकसभा में नया इनकम टैक्स बिल 2025 पास हो गया है। अगर यह बिल राज्यसभा में भी पास हो जाता है, तो यह कानून बनकर सामने आ सकता है। अगर ऐसा होता है, तो हमारी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा, चलिए आपको बताते हैं।  
image

लोकसभा में आज नया आयकर बिल पास हो गया है। यह नया बिल, इनकम टैक्स एक्ट 1961 के पुराने कानूनों को बदलने वाला है। यह आम लोगों के लिए टैक्स प्रक्रिया को सरल बनाने वाला है। इससे आयकर रिटर्न भरने वालों की राहत मिलेगी। अगर यह बिल राज्यसभा में भी पास हो जाता है, तो यह कानून बनकर सामने आ सकता है। यह बिल आम आदमी के लिए क्या कुछ लेकर आया है, क्या इससे हमें राहत मिलेगी या हमारी मुश्किल बढ़ेगी, हमारी जेब पर इसका क्या असर पड़ेगा, चलिए आपको सरल शब्दों में समझाते हैं।

नए बिल में क्या है खास...क्या उम्मीदों पर होगा यह पास?

  • सरकार की तरफ से न्यू इनकम टैक्स बिल 2025 लाया गया है। इस बिल में कई ऐसी बातें हैं, जो आम आदमी को राहत दे सकती हैं।
  • इस बिल को कई धाराओं और अनुसूचियों में बांटा जाएगा और इसकी भाषा सरल बनाई जाएगी, जिससे लोगों को आसानी से समझ आ सके।

what is new income tax bill

  • पहले लोगों के मन में यह भी शंका थी कि क्या नए बिल में 12 लाख रुपये तक की टैक्स छूट को समाप्त किया जाएगा। लेकिन, अब सरकार की तरफ से इस दावे को पूरी तरह खारिज किया जाएगा।
  • वेतन पाने वालों को 12 लाख रुपये की सालाना आय तक कोई कर नहीं देना होगा। इसके साथ ही, प्राइवेट पेंशन स्कीम में एक साथ पैसे निकालने पर सरकारी कर्मचारियों की तरह छूट मिलेगी।
  • पहले खाली घरों में अनुमानिच किराए पर टैक्स लगता था। लेकिन, अब इसे हटा दिया गया है। यानी अब अगर कोई इमारत अस्थायी रूप से खाली पड़ी है, तो मकानमालिक को उस पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
  • नए बिल में कई ऐसे स्लैब और दरों में बदलाव किए गए हैं, जो टैक्सपेयर्स को फायदा पहुंचा सकते हैं। इससे आम आदमी के करों में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें-सैलरी ही आपकी इकलौती इनकम? तो ITR भरने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

new income tax bill 2025

  • इस बिल के आने के बाद देर से रिटर्न दाखिल करने वाले भी टैक्स रिफंड की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। अगर आपने डेडलाइन निकलने के बाद भी आईटीआर फाइल किया है, तो भी आपको रिफंड मिलने में परेशानी नहीं आएगी।
  • नए बिल में सरकार की तरफ से हाउस प्रॉपर्टी से आय पर लगने वाले टैक्स में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- क्या Bank Account ही नहीं अब सोशल मीडिया पर भी नजर रखेगी सरकार? जानें Income Tax के नए नियम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP