पहली बार करने जा रहे हैं इनकम टैक्स रिटर्न फाइल? जानिए ITR-1 Sahaj Form भरने में किन बातों का ध्यान रखना जरूरी

Income Tax Return: हर साल कई लोग ऐसे होते हैं, जो पहली बार इनकम टैक्स रिटर्न फाइल कर रहे होते हैं, और उनके लिए सही प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी होता है। सही जानकारी होने से गलतियों की संभावना कम हो जाती है और रिटर्न फाइल करने में भी परेशानी कम होती है। सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला फॉर्म ITR-1 (सहज) है, जिसका उपयोग सैलरीड इंडिविजुअल्स और छोटे टैक्सपेयर्स करते हैं। दरअसल, यह फॉर्म उन करदाताओं के लिए है जिनकी आय ₹50 लाख तक है और आय के स्रोत वेतन, पेंशन, एकमात्र गृह संपत्ति और ब्याज से होती है। इस लेख में हम जानेंगे कि ITR-1 Sahaj फॉर्म कौन भर सकता है, इसके लिए क्या शर्तें हैं, और इसे भरते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ITR-1 (Sahaj) फॉर्म भरते समय ध्यान देने योग्य बातें
ITR-1 Sahaj फॉर्म कौन भर सकता है?
- जिनकी कुल आय ₹50 लाख से कम हो।
- वेतनभोगी कर्मचारी, पेंशनधारी या एकमात्र गृह संपत्ति से आय वालों लोग।
- बैंक से मिलने वाले ब्याज, FD से कमाई और अन्य छोटे स्रोतों से आय पर लागू।
- ₹5000 तक की कृषि आय वाले लोग।
इसे भी पढ़ें- Income Tax: कितने तरह के होते हैं ITR Forms? जानें कौन-सा फॉर्म भरने से किसे मिल सकता है फायदा
कौन नहीं भर सकता है ITR-1?
- यदि आपकी आय ₹50 लाख से अधिक है।
- यदि आपकी आय में व्यवसाय या फ्रीलांसिंग से कमाई शामिल है।
- जिनके पास एक से अधिक घर की संपत्ति है।
- अगर आपने कैपिटल गेन (शेयर, म्यूचुअल फंड से) अर्जित किया है।
- अगर आपने किसी विदेशी देश से आय प्राप्त की है या विदेश में निवेश किया है।
इसे भी पढ़ें- क्या पति-पत्नी एक साथ ITR फाइल करके टैक्स बचा सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें
ITR-1 (Sahaj) Form भरने के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- फॉर्म 16 – यदि आप सैलरीड हैं, तो कंपनी आपको यह फॉर्म देगी।
- आधार कार्ड और PAN कार्ड – ई-फाइलिंग के लिए जरूरी।
- बैंक स्टेटमेंट/ पासबुक – ब्याज आय की डिटेल्स के लिए।
- TDS सर्टिफिकेट (फॉर्म 16A, 26AS) – अगर आपका टैक्स कटा है, तो यह जरूरी होगा।
- इन्वेस्टमेंट प्रूफ – LIC, PPF, होम लोन, मेडिकल इंश्योरेंस आदि का फायदा लेने के लिए।
इसे भी पढ़ें- ITR जल्दी दाखिल करने के मिलते हैं ये 7 फायदे, लेट फाइलिंग के नुकसान भी जान लीजिए
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।