क्या आप भी शॉपिंग करते वक्त भावनाओं में बह जाती हैं? जानें Impulse Buying का सच

Impulse Buying Kya hai:खाली समय, खुश या मूड खराब होने पर हम शॉपिंग वेबसाइट पर जाकर कपड़े देखने लग जाते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि कई बार तो एक नहीं बल्कि ढेरों कपड़ों से कार्ट भर जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि इस शॉपिंग किस कैटेगरी में रखा जाता है। चलिए नीचे जानते हैं-
What is an example of impulse buying

What is Meaning Of Impulse Buying: शॉपिंग का नाम आते ही लोग खुश हो जाते हैं। लेकिन कई बार हम सभी बिना सोचे-समझे खरीदारी करने लग जाते हैं। भले ही उन चीजों की जरूरत हो या नहीं। घर लाने के बाद हम सोचते हैं कि इसे क्यों खरीदा था, या इसकी वजह कोई और ड्रेस ले लेते हैं। ऐसे तमाम सवाल-जबाव मन में चलते रहते हैं। शॉपिंग कोई शौक नहीं बल्कि जरूरत की चीज है। अब ऐसे में यह बात समझना बहुत जरूरी है कि बेवजह की खरीदारी न केवल अलमारी भरती है बल्कि पूरे महीने के बजट को खराब कर देता है। क्या आपने कभी सोचा कि जब आप कभी किसी स्टोर पर कुछ न खरीदने की तैयारी से जाते हैं। लेकिन इसके बाद भी हजारों का बिल बन जाता है।

यही हाल कुछ ऑनलाइन शॉपिंग का होता है। इसके पीछे के एक कारण मार्केट में मेकअप, फुटवियर, कपड़े और डेकोरेशन के अलग-अलग वैरायटी के आइटम्स है, जो लोगों को अक्सर लोगों को आकर्षित करते हैं। हालांकि यह केवल आपके साथ ही नहीं बल्कि बहुत से ऐसे लोग हैं, जो ऐसा काम करते हैं। क्या आपको पता है कि ऐसी शॉपिंग को क्या कहते हैं।

इस लेख में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि बिना सोचे-समझे की जाने वाली शॉपिंग को क्या कहते हैं इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

क्या है इम्पल्स बाइंग? (What is the meaning of impulse buying)

impulse buying control kaise karein

इंपल्स बाइंग का सीधा मतलब ऐसी शॉपिंग से है, जिसे हम बिना सोचे-समझें कर लेते हैं। साथ ही खरीदारी के दौरान उस चीज से अट्रैक्ट होकर उसे खरीद लेना भी इस कैटेगरी के अंदर आता है। ये चीजें न केवल कपड़े बल्कि चॉकलेट, एक्सेसरीज, मेकअप, डेकोरेशन आइटम इस तरह से सही चीजें खरीदने की बजाय कई बार वो सामान खरीद लेते हैं जिसकी शायद आपको बिल्कुल भी जरूरत नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें-कहीं आप भी तो नहीं खरीद लेती हैं ऑनलाइन सेल में ये गैजेट्स? जानें कौन-सी चीजें लेना पड़ सकता है भारी

किस कारण से लोग करते हैं इंपल्स शॉपिंग? (Why do people do impulse shopping)

what is impulse buying

कई बार जब इंसान स्ट्रेस या परेशानी में होता है, तो माइंड को डायवर्ट करने के लिए शॉपिंग वेबसाइट स्क्रॉल करने लग जाता है। हालांकि कुछ देर ये मन को शांत रखता है। वहीं कुछ लोग ज्यादा खुश होने पर खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोग बोर हो रहे होते हैं या अकेला महसूस करते हैं, तो वे समय बिताने और खुद को व्यस्त रखने के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन शॉपिंग करने लगते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो बता दें कि आप इंपल्स बाइंस के शिकार हैं।

इंपल्स बाइंग से कैसे बचें (How to Avoid Impulse Buying)

शॉपिंग करने से पहले सोचें

अगर आपकी आदत बिना सोचे समझें करने की है, तो बता दें कि इसे बदलने के लिए शॉपिंग करने से बचें। साथ ही इस बात का ध्यान रखें कि आपको किन चीजों की जरूरत है। ऐसा नहीं कि आप शौक के कारण उस चीज को खरीद रही हैं। इससे आप अपने नीड्स और वॉन्ट्स में अंतर कर पाएंगी।

पहले बनाएं लिस्ट

What are the 4 types of impulse buying

बाजार या मार्केट जाने से पहले और ऑनलाइन शॉपिंग से पहले उन चीजों की लिस्ट बनाएं, जिसकी जरूरत है। इससे आपको सामान खरीदने में आसानी होगी और आप बेवजह की चीजें खरीदने से बच पाएंगी। इसके साथ बजट का खास ख्याल रखें। हर चीज का एक बजट तय करें।

इसे भी पढ़ें-इन 3 तरीकों को अपनाकर रह सकती हैं ऑनलाइन फ्रॉड से कोसों दूर, जानिए स्मार्ट हैक्स

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP