Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:32 AM IST

DIY Home Decor: पुराने बल्ब को फेंके नहीं, बनाएं ऑनलाइन हजारों में बिकने वाला प्लांट डेकोरेशन आइटम

How To Use Old Light Bulb: क्या आप अपने घर को सजाने के लिए डेकोरेशन आइटम बनाना चाहते हैं, तो आपको लाइट वाले पुराने बल्ब इस्तेमाल करने चाहिए। 10 रुपये वाले बल्ब से आप हजारों रुपये में मिलने वाला प्लांट शोपीस बना सकते हैं। आइए जानें, पुराने बल्ब से प्लांट शोपीस कैसे बनाएं? 
Updated:- 2025-04-20, 11:00 IST
How To Use Old Light Bulb

How To Convert Old Bulb Into A Expensive Plant Showpiece: लोग घर को सजाने के लिए तरह-तरह की चीजें खरीदकर लाते हैं। घर सजाने वाले शोपीस बहुत ही महंगे आते हैं। शोपीस जितना यूनिक होता है, उसका दाम उतना ही ज्यादा होता है। आप घर पर भी इन महंगे शोपीस को बनाकर सजा सकते हैं। इसके लिए आप पुराने बल्ब की मदद से सकते हैं। पुराने बल्ब से आप हजारों में बिकने वाला शोपीस घर पर केवल 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं। 

आप पुराने बल्ब और कुछ अन्य बेकार की चीजों को मिलाकर अच्छा-सा शोपीस बना सकते हैं। इस शोपीस में आप मनी प्लांट से लेकर छोटे बोनसाई प्लांट्स लगा सकते हैं। इसे लगाने के बाद आपका घर बहुत ही रॉयल और क्लासी नजर आएगा। आइए जानें, पुराने बल्प से प्लांट शोपीस कैसे बनाएं?

यह भी देखें- Easy Hacks: घर में खराब पड़े बल्‍ब का इस तरह कर सकती हैं दोबारा इस्‍तेमाल

क्या-क्या चाहिए?

what are the requirements (2)

  • कढ़ाई का फ्रेम
  • खराब बल्ब
  • ट्रांसपेरेंट तार
  • एक्रेलिक कलर
  • पुट्टी या सीमेंट 
  • रस्सी

बल्ब से कैसे बनाएं शोपीस?

बल्ब से प्लांट शोपीस बनाने के लिए सबसे पहले बल्ब के निचले हिस्से को धीरे से तोड़ लें। अब सीमेंट या पुट्टी का घोल बनाकर एक बेकार प्लास्टिक की कटोरी में डालें। सीमेंट के ऊपर से कढ़ाई वाली लकड़ी के फ्रेम को रखकर सेट कर लें। इससे फ्रेम अपनी जगह पर टिका रहेगा और देखने में झूले जैसा लगेगा। इसे अच्छा लुक देने के लिए पेंट कर लें। वुडेन कलर का पेंट इस पर काफी अच्छा लगेगा। अब बल्ब के ऊपरी हिस्से पर जूट की रस्सी को घुमाकर डिजाइन बना लें। इससे ये सुंदर दिखेगा। 

बल्ब में पौधा कैसे लगाएं?

How to plant a plant in a bulb

अब तैयार बल्ब को एक ट्रांसपेरेंट मजबूत धागे की मदद से कढ़ाई वाले फ्रेम में सेट कर लें। इसके बाद, बल्ब में पानी भर लें। इसमें एक हेल्दी मनी प्लांट की बेल लगा लें। आप चाहें, तो इसमें पानी में उगने वाली कोई भी बेल लगा सकते हैं। ये देखने में बहुत ही खूबसूरत लगता है। इसके अलावा, बल्ब में आप इसी तरीके से पानी की जगह मिट्टी भरकर बोनसाई भी लगा सकते हैं। ये और भी ज्यादा एस्थेटिक लगेगा। इसे बनाना भी काफी आसान है। 

यह भी देखें- फ्यूज़ हो चुके बल्ब को प्लांटर की तरह यूं करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: amazon

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।