अक्सर लोग समुद्र और महासागर को एक ही मान लेते हैं। हालांकि, वास्तव में ये दोनों के बीच कई महत्वपूर्ण अंतर हैं और दोनों शब्दों का अर्थ भी अलग-अलग होता है। समुद्र को अंग्रेजी में Sea और महासागर को इंग्लिश में Ocean कहते हैं। इसके अलावा भी सागर और महासागर में काफी फर्क है। दरअसल, भौगोलिक दृष्टिकोण, आकार, गहराई और पारिस्थितिकी तंत्र के आधार पर ये दोनों एक-दूजे से काफी भिन्न हैं। आइए, इस आर्टिकल में विस्तार से समझते हैं कि समुद्र और महासागर के बीच कितना अंतर है।
महासागर पृथ्वी के विशाल जल निकाय होते हैं, जो भूमि से घिरे नहीं होते हैं। ये संपूर्ण पृथ्वी के जलमंडल का सबसे बड़ा हिस्सा होते हैं। उदाहरण के तौर पर प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, आर्कटिक महासागर और दक्षिणी महासागर आदि हैं।
वहीं, समुद्र महासागर का एक हिस्सा है, जो आंशिक रूप से भूमि से घिरा होता है। ये आमतौर पर महाद्वीपों के किनारे स्थित होता है। उदाहरण के लिए, आप अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और भूमध्य सागर को समझ सकते हैं।
महासागर, समुद्र की तुलना में कई गुना बड़े और गहरे होते हैं। उदाहरण के लिए, प्रशांत महासागर पृथ्वी का सबसे बड़ा महासागर है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 16.5 करोड़ वर्ग किलोमीटर है। दूसरी ओर, भूमध्य सागर का क्षेत्रफल लगभग 25 लाख वर्ग किलोमीटर ही है।
महासागर का पानी अधिक खारा होता है, जबकि समुद्र का पानी अपेक्षाकृत कम लवणता वाला हो सकता है। समुद्र का पानी गर्मी को जल्दी अवशोषित कर लेता है और जल्दी ठंडा हो जाता है, जबकि महासागर का पानी अपेक्षाकृत धीरे-धीरे गर्म और ठंडा होता है।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- Mysterious Ocean: गहरा होने के बावजूद इस समुद्र में चाहकर भी कभी डूब नहीं सकते, आप भी जाएं देखने
महासागर में समुद्र की तुलना में अधिक विविध और गहरी समुद्री जैव प्रजातियाँ पाई जाती हैं। समुद्र में मछलियाँ, प्रवाल भित्तियां, समुद्री शैवाल अधिक मात्रा में पाए जाते हैं, क्योंकि ये महाद्वीपों के करीब होते हैं और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।
इसे भी पढ़ें- Interesting Facts: समुद्र में लहरें क्यों बनती है? यहां जानिए इसके पीछे का साइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।