Mysterious Ocean: गहरा होने के बावजूद इस समुद्र में चाहकर भी कभी डूब नहीं सकते, आप भी जाएं देखने

अगर आपको तैरना नहीं आता है, तो आप कहीं भी गहरे पानी में डूब सकते हैं। इसलिए लोग पानी में जाने से पहले डरते हैं। अगर वह किसी बीच पर भी जाते हैं, तो वह बस किनारों पर ही पानी से खेलकर वापस आ जाते हैं। लेकिन अब आपको पानी से डरने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि एक ऐसा समुद्र है, जहां आप डूबेंगे नहीं। अगर आप तैरना नहीं भी आता है, तो भी पानी में अंदर नहीं जाएंगे। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इस समुद्र के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
कैसे पहुंचे?

- अगर आप यहां जा रहे हैं, तो पहले आपको यह प्लान बनाना होगा कि आप जॉर्डन की ओर से जाएंगे या इजरायल की तरफ से। आप नई दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, या अन्य प्रमुख भारतीय शहरों से फ्लाइट ले सकते हैं।
- अगर आप जॉर्डन की ओर से जाते हैं, तो अमान (Amman) और इजरायल की ओर से तेल अवीव (Tel Aviv) निकटतम बड़े शहरों के लिए फ्लाइट लेकर यहां पहुंच सकते हैं।
- भारतीय पासपोर्ट धारकों को जॉर्डन के लिए ऑन-अराइवल (Visa on Arrival) मिल सकता है।
- इजरायल का वीजा भारतीय नागरिकों को पूर्व में ही प्राप्त करना होगा। इसके लिए आपको इजरायल के दूतावास में आवेदन करना होगा।
इसे भी पढ़ें- गोवा के इन बीच को बनाएं अपना डेस्टिनेशन, तस्वीरों के साथ यादगार हो जाएगा पल
कहां स्थित है ऐसा समुद्र

पश्चिमी एशिया में स्थित डेड सी नाम से एक ऐसा बेस्ट समुद्र है, जिसके पानी में आप डूब नहीं सकते। आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? तो यह सच है। यह समुद्र जॉर्डन और इजरायल के बीच में स्थित है। यहां दूर-दूर से पर्यटक घूमने आते हैं और घंटो पानी में समय बिताते हैं। डेड सी के आसपास कई स्पा और रिसॉर्ट्स हैं, जहां लोग प्राकृतिक चिकित्सा और आराम का आनंद लेने के लिए आते हैं।
इसे भी पढ़ें- ओडिशा में ढूंढ रहे हैं सबसे अच्छा समुद्र तट, तो बनाएं यहां जाने का प्लान
डेड सी में क्यों नहीं डूब सकते लोग?

दरअसल, इस समुद्र में न डूबने का कारण इसका खारापन है। इसलिए इसे ‘सॉल्ट सी’ के नाम से भी जाना जाता है। समुद्र में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होने की वजह से इसमें कोई इंसान डूब नहीं सकता है। अन्य समुद्रों के मुकाबले यहां का पानी बहुत खारा है। यही कारण है कि इस समुद्र में कोई जीव और पेड़ पौधे नहीं जीवित रह पाते। इसे दुनिया का सबसे सबसे निचला बिंदु कहा जाता है, क्योंकि यह समुद्र तल से 440 मीटर नीचे है। साथ ही, इसे खाने पानी की सबसे निचली झील के नाम से भी लोग जानते हैं।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।