herzindagi
why are there waves on the ocean

Interesting Facts: समुद्र में लहरें क्यों बनती है? यहां जानिए इसके पीछे का साइंस

समुद्र में घूमने और यहां घंटों बैठकर इसकी लहरें तो आपने भी देखी होगी, लेकिन आपको पता है कि आखिर क्यों ये लहरें बनाते हैं? अगर नहीं, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं।
Updated:- 2024-05-30, 20:59 IST

समुद्र वाली जगहों पर घूमना और इसके तट पर बैठ कर लहरों का आनंद लेना हर किसी को सुकून देता है। यही कारण है कि लोग छुट्टियां बिताने अक्सर ऐसी जगहों पर जाना पसंद करते हैं। इसकी लहरें देखने में बेहद आकर्षक और करिश्माई लगती है। समुद्र की लहरें लगातार उठती गिरती और तट से टकराकर वापस लौटती दिखाई देती हैं। कभी ये लहरें शांत और आराम से तट तक आती हैं और लौट जाती हैं। तो कभी खूब ऊंची और दमदार लहरें बहुत तेजी से तट की ओर बढ़ती चली आती हैं।

पर, क्या आपने कभी सोचा है कि समुद्र में आखिर ऐसा क्यों होता है? क्यों ये लहरें बार-बार उठती और तट के किनारों पर आती हैं? अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते हैं, तो चलिए आज हम आपको इसके पीछे के साइंस के बारे में बताते हैं।

समुद्र में लहरें क्यों आती है?

why do waves form in the ocean

समुद्र में लहरें प्रमुख रूप से हवा के कारण उठती है। दरअसल, हवा के बहाव से हवा और समुद्र की पानी की सतह के बीच एक घर्षण पैदा होती है। इसी घर्षण के कारण लहर उत्पन्न होती है। यही प्रक्रिया बार-बार दोहराने के कारण हमें समुद्र के किनारे लहरों की तरंगे दिखाई देती है। 

सूर्य और चंद्रमा के कारण भी उठती है लहरें 

पृथ्वी पर सूर्य और चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण खिंचाव भी लहरों का कारण बनता है। इसे हम ज्वार कहते है। जब सागर के ऊपर चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल काम करता है, तो वह सागर के पानी को अपनी ओर खींचता है जिसके कारण लहरें उठती हैं। यही विज्ञान सूर्य पर भी लागू होता है। सूर्य का गुरुत्वाकर्षण भी सागर के पानी को अपनी ओर खींचता है जिसके कारण लहरें उठती है। इसके अलावा, हाई टाइड तब उठता है जब चंद्रमा या सूर्य सागर के बिल्कुल ऊपर हो और जब ऐसा नहीं होता है तब लो टाइड होता है।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें- पानी पर तैरता जहाज आखिर क्यों नहीं डूबता? जानें रोचक तथ्य

तीनों तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है भारत

ocean wave reason

भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा विशाल प्रायद्वीप है। इसके पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर है। भारत के कुछ राज्य और संघ राज्‍य क्षेत्र समुद्र तट पर बसे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें- आखिर क्यों समुद्र का पानी खारा और नदी का पानी मीठा होता है? जानें रोचक तथ्य

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।