Interim Budget 2024: साल 2024 का अंतरिम बजट 1 फरवरी को पेश होने वाला है। ऐसे में लोगों के हजारों- लाखों प्रश्न होते हैं। बजट में कई ऐसे शब्दों का इस्तेमाल होता है जिन्हें हम आसान सुनते हैं लेकिन उसे समझ पाना हमारे बस के बाहर होता है। सबसे पहले समझते हैं बजट का अर्थ- बजट फ्रेंच भाषा के शब्द बोजेत से मिलकर बना है। इसका मतलब छोटा बैग होता है। वहीं लैटिन भाषा में इसका मतलब चमड़े का थैला होता है।
क्या है बजट का मतलब
पहले के समय में बड़े व्यापारी अपने सारे दस्तावेज (मिडिल क्लास को मिलने वाली सुविधा) एक थैले में रखा करते थे। धीरे-धीरे इस शब्द का इस्तेमाल संसाधनों को जुटाने में लगे हिसाब-किताब से जुड़ गया। इसी तरह से गवर्नमेंट के आर्थिक लिखा पढ़ी को एक नाम मिला बजट। गवर्नमेंट द्वारा देश के आय और व्यय का लेखा-जोखा पेश करने की शुरुआत ब्रिटेन से हुई।
समझें बजट में शामिल हुए शब्दों का मतलब
राजकोषीय घाटा
सरकार की कुल खर्च और कमाई में अंतर को शब्दावली में राजकोषीय घाटा के नाम से नामित किया गया। राजकोषीय घाटे इस बात की जानकारी होती है कि सरकार को कामकाज चलाने के लिए कितने पैसे की जरूरत है। राजस्व का कुल हिसाब- किताब में उधार को शामिल नहीं किया है। आसान भाषा में समझे तो इसे सरकार के खर्च और आमदनी के अंतर को वित्तीय घाटा कहा जाता है।
इसे भी पढ़ें- Kalpana Soren: जानें कौन हैं हेमंत सोरेन की बीवी कल्पना सोरेन? जो बन सकती हैं झारखंड की अगली मुख्यमंत्री
चालू खाता
भारत में बनी चीजों का बाहर की कंट्री में निर्यात होता है। इससे उस कंट्री से भुगतान हासिल होता है। वह भुगतान किसी वस्तु, सामान, सेवा के रूप में भी हो सकती है तो उसकी कीमत देनी पड़ती है। इस तरह, भारत देश को प्राप्त भुगतान और बाहरी देश को दी गई कीमत में जो डिफरेंस आता है उसे चालू खाता घाटा कहते हैं।बजट आकलन
वित्त मंत्री संसद में बजट प्रस्ताव रखते हुए विभिन्न प्रकार के शुल्क और ब्याज के जरिए होने वाली आमदनी और योजनाओं का लेखा जोखा करती हैं, इसे ही बजट आकलन कहते हैं।
गैर योजना खर्च
इसमें रक्षा , सब्सिडी, जाक घाटा, पुलिस, पेंशन, आर्थिक हेल्प, सार्वजनिक कार्यो को दिए जाने वाले कर्ज और राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों आदि को दिए जाने वाले कर्ज शामिल होते हैं।
इसे भी पढ़ें-Union Budget 2024: आजादी के इतने महीनों बाद बन पाया था भारत का पहला बजट, जानें किसने किया था पेश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों