बैंक खाते के लिए नॉमिनी जोड़ना बेहद आवश्यक होता है। जब भी आप बैंक में खाता खुलवाने जाते हैं, तो बैंक अधिकारी आपसे नॉमिनी का विवरण भरने के लिए कहते हैं। नॉमिनी के रूप में व्यक्ति का नाम, उसका खाताधारक से संबंध, उम्र और पता जैसी जरूरी जानकारी दर्ज की जाती है। इसी बीच अक्सर लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि अगर किसी बैंक खाते में नॉमिनी नहीं जोड़ा गया हो और खाताधारक की मृत्यु हो जाए, तो उस खाते में जमा धनराशि का हकदार कौन होगा? आइए इस लेख में हम आपको इस विषय पर विस्तार से जानकारी देंगे और उदाहरण के साथ समझाएंगे कि ऐसे मामलों में बैंक क्या प्रक्रिया अपनाता है।
यदि खाताधारक ने नॉमिनी नहीं जोड़ा है और उसकी मृत्यु हो जाए, तो उसके पैसों का दावा उसके कानूनी उत्तराधिकारी कर सकते हैं। इसमें निम्नलिखित लोग शामिल हो सकते हैं। अगर अकाउंट होल्डर विवाहित है, तो कानूनी उत्तराधिकारी उसकी पत्नी, बच्चे और माता-पिता होते हैं। अगर मृतक खाताधारक अविवाहित है, तो कानूनी उत्तराधिकारी के रूप में उसके माता-पिता और भाई-बहन दावा कर सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नॉमिनी नहीं बनाए जाने पर बैंक में काफी कागजी कार्यवाही करनी होती है।
इसे भी पढ़ें- कौन-सा Bank Cheque कब इस्तेमाल होता है? जानिए 9 तरह के चेक और उनकी खासियत
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें- आप भी खरीद सकती हैं बैंक की नीलामी में गाड़ी, जानें कम कीमत में एकदम नई जैसी कार घर लाने का प्रोसेस
मान लीजिए, राम कुमार का बैंक खाता था, जिसमें उन्होंने किसी नॉमिनी का नाम नहीं दिया। उनकी मृत्यु के बाद उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। इस स्थिति में, उनकी पत्नी और बच्चे कानूनी उत्तराधिकारी होंगे और बैंक से पैसे का दावा कर सकते हैं। अगर कोई विवाद होता है, तो उत्तराधिकार प्रमाण पत्र के आधार पर अदालत तय करेगी कि पैसा किसे मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- क्या मृत्यु के बाद आपका नॉमिनी बन जाता है आपकी सारी संपत्ति का मालिक? जानिए कानूनी नियम
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।