
तुलसी के पौधे को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं, कपूर को नकारत्मक ऊर्जा को दूर करने वाला बताया जाता है। इसी कारण से ज्योतिष शास्त्र में तुलसी और कपूर से जुड़े कई उपाय भी वर्णित हैं जो न सिर्फ लाभकारी हैं बल्कि उनका अपना एक महत्व भी है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि ज्योतिष शास्त्र में तुलसी की सूखी लकड़ी और कपूर को साथ में रोजाना जलाने की बात कही गई है। ऐसे में आइये जानते है कि तुलसी की लकड़ी को कपूर के साथ जलाने से कौन से लाभ प्राप्त हो सकते हैं।
तुलसी की सूखी लकड़ी को कपूर के साथ जलाने से घर में सकारात्मकता का संचार होता है। बुरी नजर उतर जाती है और नकारात्मकता भी कम होती है।

इसके अलावा, कपूर के साथ सूखी तुलसी की लकड़ी जलाने से धन बाधित करने वाले दोष दूर होते हैं। अटका हुआ धन या डूबा हुआ पैसा भी लौट आता है।
यह भी पढ़ें: शाम के समय तेल में ये चीजें डालकर जलाएं दीपक, नहीं रुकेगी घर की बरकत
तुलसी की सूखी लकड़ी के साथ कपूर जलाने से घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और तंगी दूर हो जाती है।
घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष या फिर कुंडली में किसी भी प्रकार का ग्रह दोष भी तुलसी की सूखी लकड़ी और कपूर को साथ में जलाने से दूर होगा।
नौकरी और व्यापार के स्थान पर अगर तुलसी की सूखी लकड़ी और कपूर जलाया जाए तो इससे सफलता के मार्ग खुलते हैं और उन्नति होने लग जाती है।
यह भी पढ़ें: Kitchen Astro Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर की रसोई में जरूर करने चाहिए ये 4 काम
तुलसी की सूखी लकड़ी को कपूर के साथ रोजाना शाम के समय सूर्यास्त के बाद जलाना चाहिए। इससे बीमारी पैदा करने वाले दोष भी नष्ट होने लगते हैं।

तुलसी की सूखी लकड़ी को कपूर के साथ जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि बर्तन तांबे या पीतल का हो। इसके अलावा, लोहे का बर्तन भी ले सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर तुलसी की सूखी लकड़ी के साथ कपूर जलाने से क्या लाभ मिलते हैं।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।