शाम के समय तेल में ये चीजें डालकर जलाएं दीपक, नहीं रुकेगी घर की बरकत

Shaam Ke Samay Tel Mein Kya Milakar Jalana Chahiye Deepak: हिन्दू धर्म में दीपक जलाना शुभ माना जाता है। शास्त्रों में कहा गया है कि पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने से देवों की उपस्थिति उस स्थान पर होती है और उस जगह दिव्य ऊर्जा का संचार होने लगता है। इसी कारण से शास्त्रों में सुबह और शाम दीया प्रज्वलित करने का विधान है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि संध्याकाल के समय जलाया गया दीपक ज्यादा प्रभावशाली होता है प्रातःकाल के समय जलाए गए दीपक के मुकाबले। ऐसे में अगर शाम के समय जलने वाले दीपक के तेल में कुछ चीजें मिलाकर उसे प्रज्वलित किया जाए तो इससे कई लाभ मिल सकते हैं। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।
तेल में तिल मिलाकर जलाएं शाम के समय दीपक

तिल का संबंध पितरों और शनिदेव से माना गया है। ऐसे में शाम के समय तेल में तिल मिलाकर दीपक जलाने से पितृ प्रसन्न होते हैं। पितरों का आशीर्वाद मिलता है और शनि देव की कृपा भी बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: भगवान शिव का अंश हैं हनुमान जी या अवतार
तेल में कपूर मिलाकर जलाएं शाम के समय दीपक
कपूर का संबंध शुक्र ग्रह से है। ऐसे में शाम के समय तेल में कपूर मिलाकर जलाने से कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं। शुक्र के शुभ प्रभाव से व्यक्ति को सौभाग्य, सुंदरता, संपन्नता की प्राप्ति होती है।
तेल में लौंग मिलाकर जलाएं शाम के समय दीपक
लौंग का संबंध राहु और केतु से माना गया है। अगर रोजाना शाम के समय तेल में लौंग डालकर दीपक जलाया जाए तो इससे राहु का दुष्प्रभाव कम होता है और राहु-केतु की शुभता कुंडली में बढ़ती है।
यह भी पढ़ें: हाथ पर मौजूद ये 3 निशान हो सकते हैं आपके लिए बेहद लकी
तेल में तेजपत्ता मिलाकर जलाएं शाम के समय दीपक

तेजपत्ते का संबंध मां लक्ष्मी और कुबेर देव से माना गया है। ऐसे में शाम के समय तेल में तेजपत्ते का चूरा मिलकर दीपक जलाया जाए तो इससे घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और तधन लाभ होता है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर संध्या के समय दीपक जलाते समय तेल में कौन-कौन सी चीजें डालनी चाहिए और क्या हैं उनके लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।