आज के समय में फ्रिज एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है। पीने का पानी ठंडा करने के साथ यह खाने की चीजों को भी फ्रेश रखने में हमारी मदद करता है। इसके अलावा, खाने,पीने या मसाले आदि चीजों को लॉन्ग टाइम तक स्टोर रखने में भी कारगर होता है। पर, इसके लिए आपके फ्रिज का बिल्कुल ठीक होना जरूरी है। दरअसल, कुछ लोग फ्रिज को घर किसी कोने में या फिर दीवारों से एकदम सटाकर रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से बचने की जरूरत है। अगर आप फ्रिज दीवार के एकदम करीब रखते हैं, तो इससे कई सारे नुकसान हो सकते हैं। अगर आप भी ये गलती करती हैं, तो यह आर्टिकल बिल्कुल आपके लिए है। तो चलिए जानते हैं फ्रिज को इस स्थिति में रखने से क्या होता है।
दीवार से सटाकर फ्रिज रखने के 3 नुकसान
फ्रिज की कूलिंग कैपेसिटी पर पड़ता है असर
फ्रिज को दीवार से सटाकर रखने पर इसके पीछे हवा का संचार बाधित होता है, जिससे कंप्रेसर पर भार बढ़ता है और ठंडा होने में मुश्किल होती है। इसके कारण फ्रिज के अंदर रखी खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो सकती हैं। यहां तक कि कंप्रेसर पर लोड बढ़ने से आपका बिजली बिल भी ज्यादा आ सकता है।
दीवार को नुकसान
अगर आप फ्रिज को दीवार से दूर नहीं रखेंगे तो इससे निकलने वाली गर्मी दीवार को गर्म कर सकती है, जिससे उस एरिया में काले धब्बे बन सकते हैं। इसके अलावा, लकड़ी या प्लास्टर की दीवारों को भी काफी नुकसान पहुंच सकता है।
फ्रिज में खराबी
यदि आप फ्रिज को दीवार के करीब रखते हैं तो इसका उल्टा असर आपके फ्रिज पर ही पड़ सकता है। इसके पीछे जंग लग सकती है। फ्रिज के पंखे और मोटर खराब हो सकते हैं। साथ ही फ्रिज की उम्र भी कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें-फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए लें इन ट्रिक्स की मदद
फ्रिज और दीवार के बीच कितनी दूरी?
फ्रिज और दीवार के बीच कम से कम 15 सेंटीमीटर की दूरी होनी चाहिए। अगर आपके घर में स्पेस ज्यादा है, तो 20-30 सेंटीमीटर की दूरी पर रखना ज्यादा बेहतर हो सकता है। इसके अलावा फ्रिज को रखते वक्त ध्यान रखें कि उसपर सीधे धूप न पड़े। ऐसी जगह का चुनाव करें जहां पर हवा का संचार अच्छा हो। फ्रिज को कभी भी ओवन या किसी गर्म चीज के पास न रखें।
इसे भी पढ़ें-अगर फ्रिज से आ रही आवाज तो हो सकते हैं ये 5 कारण
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik, Jagran
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों