कई बार जब हम चैटिंग करते हैं तो सामने वाला व्यक्ति कुछ ऐसे शब्द का प्रयोग करता है जिसका अर्थ हमें पता ही नहीं होता है। ऐसे में हम उस शब्द को समझ नहीं पाते हैं। इन्ही शब्दों में आता है XOXO, क्या आपको XOXO का अर्थ पता है? अगर नहीं तो आज हम आपको इसका अर्थ बताने वाले हैं।
अगर आप किसी को डेट कर रही है या फिर भी किसी दोस्त से बात कर रही है तो ज्यादातर लोग XOXO कहते होंगे। यह शब्द अपनी फीलिंग्स को बयां करने के लिए प्रयोग किया जाता है। आज हम आपको इसके पीछे की कहानी बताने वाले हैं।
मध्य काल की बात करें तो उस दौरान ज़्यादातर लोग पढ़े लिखे नहीं होते थे। ऐसे में वो X का प्रयोग सच्ची के लिए कहते थे क्योंकि X का प्रयोग यीशु के नाम के लिए किया जाता है। यह शब्द उनके लिए काफ़ी पाक माना जाता है। लोगों का मानना है कि X का अर्थ किस के लिए होता है तो वहीं कुछ लोग X का मतलब ब्लेसिंग भी समझते हैं। वहीं मान्यता के अनुसार, अगर आप X को ध्यान से देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि दो लोग किस कर रहे हैं।
अगर बात O शब्द की करें तो इसको लेकर भी कई मान्यताएं है। O शब्द को अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि दो लोग गले मिल रहे हैं। हालांकि ये सब अभी अटकलें ही है। इसकी पीछे क्या सच है और क्या झूठ यह किसी को नहीं पता है।
इसे भी पढ़ें: RUM की बोतल पर XXX क्यों लिखा होता है?
वहीं अब आज कल के लोग XOXO शब्द का प्रयोग Hugs और Kiss के लिए कहते हैं। इस शब्द के ज़रिये लोग अपनी प्यार और अपनी फीलिंग्स को सामने वाले को बताते हैं। अब इस के पीछे कितना लॉजिक है ये समझना थोड़ा मुश्किल हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: Password को हिंदी में क्या बोलते हैं? जानिए अंग्रेजी शब्द का हिंदी अर्थ
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
IMAGE CREDIT: FREEPIK
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।