सपने में मास्टरबेशन का क्या होता है मतलब?

सपने में हमारा दिमाग बहुत सी कहानियां बुन लेता है, लेकिन क्या वाकई इसका मतलब यह है कि हमारे साथ कुछ गलत हो रहा है? ऐसी स्थिति का हमारी रिलेशनशिप पर क्या असर पड़ता है?

Meaning of marsturbation in dreams

सपनों की दुनिया बहुत ही अलग होती है। कहते हैं कि सपनों में कुछ भी मुमकिन है। एक हद तक यह सच भी है। पर यह समझना जरूरी है कि सपने हमेशा असलियत नहीं दिखाते हैं। यकीनन कई बार ऐसे सपने आ जाते हैं जिन्हें देखने के बाद खुद को शर्मिंदगी महसूस होती है। हममे से किसी को भी ऐसे सपने पसंद नहीं आते, लेकिन हमारा दिमाग तरह-तरह की कहानियां बुनने लगता है।

ऐसे सपनों का मतलब क्या होता है? क्या वाकई मास्टरबेशन के बारे में सोचना गलत है? रिलेशनशिप को लेकर मास्टरबेशन जैसे सपने का क्या मतलब है?

हरजिंदगी की तरफ से सेक्स ड्रीम्स और उनके मतलब पर एक सीरीज की जा रही है। हमने इनके बारे में जानने के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की।

डॉक्टर भावना के मुताबिक सबसे पहले तो आपको यह समझना चाहिए कि इसमें कोई बुराई नहीं है। यह नेचुरल है और शारीरिक बदलावों को भी दिखाता है।

meaning of masturbation in dream

इसे जरूर पढ़ें- किसी करीबी को लेकर सेक्स ड्रीम देखने का क्या मतलब है?

सपने में मास्टरबेशन देखने के अलग-अलग मतलब

एक ही सपने के कई अलग तरह के मतलब निकल सकते हैं। हो सकता है कि आपके दिमाग ने एक साथ जिंदगी में चल रही कई घटनाओं को लेकर एक कहानी बुन ली हो।

अकेलेपन का लक्षण

सपने में मास्टरबेशन का एक कारण अकेलापन भी हो सकता है। हमारा दिमाग हमें यह दिखाता है कि अब किसी पार्टनर की जरूरत है। (रिलेशनशिप में होने के बाद भी क्यों होता है अकेलापन)

एक साथ कई ऑप्शन होना

कई बार एक साथ हमारे पास कई सूटर होते हैं। ऐसे मौके पर दिमाग कहानियां बुन सकता है। सपने में मास्टरबेशन देखना अलग-अलग तरह की निशानी दिखाता है।

dream meaning and masturbation

संतुष्टि दिखाता है ऐसा सपना

सपने में मास्टरबेशन का मतलब यह भी हो सकता है कि आप अपनी जिंदगी में बहुत संतुष्ट हैं। जॉब अच्छी चल रही है, रिलेशनशिप खुशहाल है, आप सब कुछ अच्छा कर रही हैं। ऐसे में आपका दिमाग खुशहाली को मास्टरबेशन से रिलेट कर सकता है।

रिलेशनशिप स्ट्रेस रिलीज करने के लिए

ऐसा सपना यह दर्शा सकता है कि आपकी रिलेशनशिप में किसी तरह का स्ट्रेस चल रहा है और इसे रिलीज करने के लिए आपको इस तरह का सपना आ रहा है।

अपना ख्याल रखने का संकेत

ऐसा सपना दिखाकर आपका शरीर और दिमाग आपको यह संकेत भी दे सकता है कि आपको अपना ख्याल रखने की जरूरी है। यह सेक्सुअल हो यही जरूरी नहीं है। यह नॉर्मल ड्रीम भी हो सकता है।

dream and masturbation

इसे जरूर पढ़ें- बार-बार आते हैं इंटीमेट ड्रीम्स? जानें क्या है इनका मतलब

क्या रिलेशनशिप को लेकर इसका कोई मतलब है?

डॉक्टर भावना का कहना है, "ऐसे सपनों के कई कल्चरल और सोशल फैक्टर होते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि मास्टरबेशन को लेकर आपकी अपनी थिंकिंग को ऐसे सपने दिखा रहे हों। ये फीलिंग्स हर इंसान के लिए अलग होंगी। जरूरी नहीं कि किसी एक के लिए जो मतलब है, वही दूसरे के लिए भी हो।"

रिलेशनशिप में बहुत खुशी और बहुत स्ट्रेस दोनों ही ये सपने दिखा सकते हैं। ऐसा मुमकिन है कि आपके साथ रिलेशनशिप के मामले में कुछ एक्सट्रीम हो रहा हो।

डॉक्टर भावना का कहना है, "यह हमारे ऊपर निर्भर करता है कि हम इनको लेकर बुरा महसूस करते हैं या फिर अच्छा। ऐसा जरूरी नहीं कि सेक्सुअल प्लेजर और फैंटेसी ही हमारे सेक्स ड्रीम से जुड़ी हुई हो। कई बार इनका कोई मतलब होता भी नहीं है।"

हां, ऐसा हो सकता है कि कोई एक ही तरह का सपना आपको बार-बार परेशान कर रहा हो। ऐसे मामलों में आपको हमेशा किसी एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। आपके अंदर किस तरह के इमोशन्स हैं और किस तरह से आपको इनसे डील करना है उसकी जानकारी एक एक्सपर्ट ही दे सकता है। कई बार सपनों की इंटेंसिटी इतनी ज्यादा हो जाती है कि हमारा रोजमर्रा का काम अफेक्ट हो जाता है। ऐसे मामलों में एक्सपर्ट से जरूर मिलें।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP