Ayushman Bharat Yojana: 5 लाख तक का मुफ्त इलाज लेने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

आयुष्मान भारत योजना में 5 लाख तक का मुफ्त इलाज लेने के लिए कुछ डॉक्यूमेंट्स का होना जरूरी है। अगर ये डॉक्यूमेंट्स आपके पास नहीं हैं, तो आपका आवेदन रद्द भी हो सकता है। आइए, यहां जानते हैं आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी। 
Updated:- 2025-03-18, 13:48 IST
Ayushman Bharat Documents

देश के गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना के तौर पर आयुष्मान भारत योजना शुरू की गई है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को महंगे इलाज और अस्पतालों के खर्च से राहत दिलाना है। आयुष्मान भारत योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और पात्र परिवारों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इस सुविधा का लाभ सरकारी और लिस्टेड निजी अस्पतालों में उठाया जा सकता है।

आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम से भी जाना जाता है। यह केंद्र सरकार की सबसे पॉपुलर स्कीम्स में से एक है। जिसका फायदा लाखों लोगों को मिला है। आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाना बेहद ही आसान है, बस इसका कार्ड लेकर रजिस्टर्ड अस्पताल में जाना होता है और वेरिफिकेशन करवाना होता है। लेकिन, इसके साथ ही आपके पास कुछ डॉक्यूमेंट्स होना भी जरूरी है। अगर डॉक्यूमेंट्स आपके पास नहीं हैं तो आयुष्मान भारत योजना के तहत आपका स्वास्थ्य बीमा का क्लेम रद्द भी किया जा सकता है। आइए, यहां जानते हैं कि 5 लाख तक का मुफ्त इलाज लेने के लिए किन-किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत होगी।

आयुष्मान भारत योजना के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत? 

Ayushman Bharat Eligibility

आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा के लिए आपके पास पहचान, निवास और परिवार से संबंधित सभी दस्तावेज होने जरूरी हैं। अगर, किसी भी दस्तावेज में कोई कमी पाई जाती है तो आपका आवेदन रद्द किया जा सकता है। 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज के लिए आपके पास:

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड
  • बिजली, पानी या टेलीफोन का बिल होना चाहिए।
  • BPL (गरीबी रेखा से नीचे) कार्ड
  • मनरेगा जॉब कार्ड
  • फैमिली इनकम सर्टिफिकेट यानी परिवार आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी
  • बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड 


इसे भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी किन बीमारियों का नहीं होता है इलाज? जान लेना है जरूरी

आयुष्मान भारत योजना का किसे मिलेगा लाभ?

आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र लोगों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के आधार पर बांटा गया है। आइए, यहां जानते हैं कि कौन-कौन आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज ले सकता है।

ग्रामीण क्षेत्र

अगर परिवार के पास पक्का मकान नहीं है और वह कच्चे मकान में रहता है।

अनुसूचित जाति या जनजाति

परिवार में किसी व्यस्क यानी 16 से 59 साल का कोई न होने पर।

दिव्यांग व्यक्ति

भूमिहीन मजदूर या दिहाड़ी मजदूर या बेरोजगार परिवार या बेसहारा परिवार

आदिवासी

शहरी क्षेत्र

रेहड़ी, पटरी वाले और दिहाड़ी मजदूर

ड्राइवर और कंडक्टर

रिक्शा चलाने वाले और सफाई कर्मचारी, घरों में काम करने वाले

BPL कार्ड धारक

किसे नहीं मिलेगा आयुष्मान भारत योजना का लाभ? 

PMJAY Documents

  • पक्का मकान होने की स्थिति में आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • टू-व्हीलर, कार या मोटर बोट होने की स्थिति में भी आयुष्मान भारत योजना में मुफ्त इलाज की सुविधा नहीं मिलेगी।
  • 50 हजार की लिमिट वाले किसान क्रेडिट कार्ड के पात्र लोगों भी इस योजना का लाभ नहीं ले सकेंगे।
  • सरकारी नौकरी कर्मचारियों को भी 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज नहीं मिलेगा।
  • 5 एकड़ से ज्यादा खेत के मालिकों को भी इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर खेती के लिए आपके पास मशीनी उपकरण हैं, तो भी आप इस सुविधा से वंचित रह सकते हैं।

आयुष्मान भारत में 5 लाख रुपये की हेल्थ पॉलिसी पात्र परिवारों को हर साल मिल सकती है। इस योजना में लिस्टेड अस्पतालों में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी और 1300 से ज्यादा बीमारियों का इलाज शामिल है। 

इसे भी पढ़ें: ट्रांसजेंडर्स को आयुष्मान भारत योजना में मिलेंगी ये सुविधाएं, जानें अप्लाई करने का तरीका  

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।