धर्मेद्र ने जब नसबंदी को लेकर कह दी ऐसी बात, सुनकर सभी रह गए दंग

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। फिल्मों में डायलॉग बोलने के अलावा भी वह अपने दिल की बात बड़े बेबाक तरीके से कहते हैं। यही कारण है कि धर्मेद्र फिल्मों को लेकर ही नहीं कई मीडिया इवेंट्स में भी ट्रोल हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ उनकी अपनी फिल्म 'पोस्टर बॉयज' के इवेंट में भी हुआ था। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने अपनी नसबंदी को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि वहां मौजूद सभी हंसने लगे थे
हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं धर्मेन्द्र
धर्मेन्द्र अक्सर अपनी बातों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। इस बात का अंदाजा आप उनकी सोशल मीडिया पोस्ट देखकर लगा सकते हैं। देश में कुछ भी चल रहा हो धर्मेन्द्र अपनी राय सोशल मीडिया के जरिए अपने फैन्स के साथ शेयर किया करते हैं। ऐसे में उन्हें कई बार अलग-अलग कारणों से ट्रोल किया जाता है।
धर्मेन्द्र ने नसबंदी को लेकर जानें क्या कहा
बता दें कि Vijayta Films प्रोडक्शन के तले नसबंदी पर एक फिल्म बनी थी। जिसका नाम था 'पोस्टर बॉयज'। इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में सनी और बॉबी देओल सहित धर्मेन्द्र भी मौजूद थे। ट्रेलर लॉन्च इवेंट में धर्मेन्द्र ने फिल्म को लेकर एक ऐसी बात कही जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे।
इसे भी पढ़ें: Happy Birthday Dharmendra : ऐसी थी बॉलीवुड के 'हीमैन' और 'ड्रीम गर्ल' की लव स्टोरी
'मेरी नसबंदी तो कुदरत भी नहीं कर सकती है'
'मैं 55 साल से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। हमेशा पुरुषों को लेकर ढाई किलो के हाथ और ही-मैन जैसी चीजों की बात होती है। पर पुरुष नसबंदी पर मैं और मेरे बच्चे ये फिल्म करेंगे ऐसा सोचा नहीं था। फिल्म में तो मेरे बच्चे भी अलग लग रहें हैं, खैर नसबंदी की बात करें तो 'मेरी नसबंदी तो कुदरत भी नहीं कर सकी।'
इसे भी पढ़ें: क्या आपने देखी है हेमा मालिनी की भतीजी? फिल्मों में भी करती हैं काम
'पोस्टर बॉयज' में था जिक्र
नसबंदी के बारे में धर्मेद्र इसलिए बोल पड़े क्योंकि इस फिल्म 'पोस्टर बॉयज' में नसबंदी का ही जिक्र है और इसका पोस्ट ही कहता है, 'हमने करवा ली है, आप भी करवा लो।'
2 शादी 6 बच्चे
आपको बता दें कि धर्मेद्र ने दो शादियां की थी। पहली शादी उन्होंने प्रकाश कौर से की थी इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी से शादी रचाई थी। दोनों पत्नियों से धर्मेन्द्र को कुल 6 बच्चे हैं।
पहली शादी से सनी देओल, बॉबी देओल और दो बेटियां अजीता देओल और विजेता देओल हैं। हेमा मालिनी से शादी से उनके दो बेटियां हैं ईशा देओल और अहाना देओल। धर्मेन्द्र नाना और दादा भी बन चुके हैं। फिलहाल अभिनेता मुंबई शहर के शोर से दूर अपने फार्महाउस पर रहते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।