राजपूती शादी का अनोखा रिवाज, दुल्हन के हाथों बाराती शराब पीकर करते हैं शुभ शुरुआत

देश-दुनिया में शादी को लेकर अलग-अलग रीति-रिवाज बनाए गए हैं। कहीं के रिवाज को सुनकर और पढ़कर हैरानी होती है कि भला ऐसा कैसे हो सकता है। इस लेख में आज हम आपको राजस्थानी राजपूती शादी से जुड़े एक ऐसे रिवाज के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां दुल्हन के हाथों बाराती शराब का सेवन करते हैं। जानिए क्या है यह अनोखा रिवाज-
image

Rajasthani Rajput Marriage Traditions:भारत के अलग-अलग राज्यों में शादी को लेकर अलग-अलग रिवाज हैं। उत्तर-प्रदेश में शादी के रीति-रिवाज की बात हो फिर चाहे बिहार की शादी की बात हो। यहां पर विवाह के दौरान वाली रस्में एक-दूसरे से काफी अलग होती है। लेकिन दुनिया में कुछ रस्में ऐसी हैं, जो शादी के समय की जाती हैं, जो न केवल सुनने में हैरान करते हैं बल्कि मन में सवाल आता है कि ऐसा क्यों होता है। राजस्थान का नाम आते ही मन में शाही ठाठ-बाट, भव्य किले और रंग-बिरंगी संस्कृति की तस्वीर बनकर सामने आती है। यहां की शादियां भी अपनी परंपराओं और अनोखे रीति-रिवाजों के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं। इन शादियों में हर एक रस्म का अपना खास महत्व होता है जो सदियों पुरानी राजपूत संस्कृति को दर्शाती है। राजपूती शादी का एक ऐसा अनोखा रिवाज है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

अगर आप राजस्थान से ताल्लुक नहीं रखते हैं। बता दें कि इस रिवाज में दुल्हन अपने हाथों से मेहमानों को शराब देती है। यकीनन इसे सुनने के बाद शायद आप भी हैरान हो जाए। लेकिन यह सच है। चलिए इस लेख में जानते हैं कि आखिर दुल्हन क्यों बारातियों को देती है शराब का प्याला-

राजस्थान का अनोखा प्याला रस्म क्या है?

cultural wedding practices India

राजस्थानी राजपूती शादियों में दुल्हन मेहमानों को शराब देती है। यकीनन यह आपको थोड़ा अजीब लगे। लेकिन आपको बता दें कि यह परंपरा इतनी खास है कि इसे शुभता और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इस रस्म में दुल्हन का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है और यह परंपरा आज भी पूरी शिद्दत से निभाई जाती है। यह अनोखा रिवाज राजपूती शान और शौर्य का प्रतीक माना जाता है। इस रस्म के बिना शादी अधूरी मानी जाती है। इसके पूरा होने के बाद शादी की आगे की रस्में शुरू होती हैं। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं बल्कि दो परिवारों और उनके सम्मान को जोड़ने का एक तरीका है।

इसे भी पढ़ें-Weird Rituals: जब दुल्हन ठुकराती है थाली और दूल्हा करता है ऐसे कबूल, शादी की यह रस्म है रिश्ते की नींव

दुल्हन क्यों बारातियों को देती है शराब का प्याला

unique Indian wedding customs

स्वागत के बाद दुल्हन अपने हाथों में शराब की ट्रे लेकर आती है। इस ट्रे में शराब के छोटे-छोटे गिलास रखे होते हैं। दुल्हन एक-एक करके सभी बारातियों को शराब पेश करती है। बाराती खुशी-खुशी इस शराब को पीते हैं और दुल्हन को आशीर्वाद देते हैं। इस रस्म को शादी की एक शुभ शुरुआत माना जाता है। इस रस्म को प्याला रस्म के नाम से जाना जाता है। यह रस्म राजस्थान के कुछ राजपूत परिवारों में शादी के दौरान निभाया जाने वाला रिवाज है। इस रस्म में दुल्हन को ससुराल में प्रवेश करने पर शराब का प्याला दिया जाता है, जिसे वह बड़े-बुजुर्गों को देती हैं।

इसे भी पढ़ें-इस अजीब रस्म में साली जीजा को खिलाती है कंकड़ पत्थर से बने व्यंजन, आप भी जानें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik, shutterstock, herzindagi


HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP