हिंदू धर्म में मृत्यु के बाद शव के अंतिम संस्कार को लेकर कई नियम और संस्कार बनाए गए है। बड़े लोगों की आकस्मिक या अचानक हुई मौत पर उनका क्रिया-कर्म शव को जलाकर तो वहीं नवजात शिशु के शव को मिट्टी में दफनाया जाता है। लेकिन आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि अगर किसी व्यक्ति की सांप के काटने से मौत होती है, तो उसके शव को ना तो दफनाया जाता है और न ही जलाया जाता है। जी हां, अब सवाल आता है, कि फिर इनके शव का क्या किया जाता है। चलिए आचार्य उदित नारायण त्रिपाठी से जानते हैं कि सांप काटने से मौत होने पर शव का अंतिम संस्कार कैसे किया जाता है?
इसे भी पढ़ें- बिना कान के कैसे सुनते हैं सांप?
भगवान शिव के गले में लिपटा हुआ सर्प, मृत्यु और पुनर्जम का प्रतीक है। वहीं सर्प कुंडलिनी का प्रतीक माना जाता है, जो सभी व्यक्ति के मूलधार चक्र में से एक है। हिंदू धर्म में सांप के काटने से मौत होने पर शव का अंतिम संस्कार अन्य सामान्य मौतों से अलग तरीके से किया जाता है। बता दें कि सांप का विष खतरनाक होता है और इसके कारण मृत्यु होने पर कुछ विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का निभाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस तरीके से हुई मौत पर शव को नदी में प्रवाहित कर दिया जाता है।
इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि सांप के काटने से मृत्यु का शिकार हुए व्यक्ति की पूरी तरह से मृत्यु नहीं होती है। पहले के समय में ऐसे लोग होते थे, जो मंत्रों की मदद से सांप के विष को उतारने की कला जानते थे। वे लोग नदियों के किनारे रहते थे और अगर किसी सांप के काटे हुए व्यक्ति की लाश मिलती थी, तो वे उसे निकालकर पुनर्जीवित कर देते थे।
वहीं कुछ लोगों का ऐसा भी मानना था कि पानी के संपर्क में आने से जहर उतर सकता था। इसलिए ऐसे व्यक्तियों का अंतिम संस्कार न करके उन्हें जल प्रवाह किया जाता था, ताकि उनके पुनर्जीवित होने की संभावना बनी रहे।
इसे भी पढ़ें- बर्फीली जगहों पर आखिर क्यों नहीं दिखते हैं सांप? जानिए इसके पीछे का साइंस
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik, herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।