herzindagi
disadvantage of social media

सोशल मीडिया का करती हैं प्रयोग तो जानें इसके नुकसान

अगर आप भी सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती हैं तो आपको इससे जुड़े कुछ नुकसान जरूर जानने चाहिए।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2022-11-24, 14:33 IST

सोशल मीडिया की मदद से आज हम ढेर सारी जानकारी ले सकते हैं। फिर चाहे हम देश-विदेश से जुड़ा कुछ जानना चाहें या नौकरी से जुड़ा। फायदे की बातें तो आपने बहुत सुनी होगी लेकिन नुकसान का क्या?

जी हां, सोशल मीडिया का ज्यादा या गलत इस्तेमाल हमारे लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। चलिए जानते हैं इस आर्टिकल में इस विषय से जुड़ी सारी जानकारी।

आप भी चलाते हैं घंटो फोन?

social media effects

छुट्टी के दिन घर पर बैठ कर मजे से फोन चलाना बहुत से लोगों को मनपसंद काम हो चुका है लेकिन इसके नुकसान के बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। मायोक्लिनिक नाम की वेबसाइट पर प्रकाशित एक लेख में शोध से जुड़ी जानकारी दी गई है।

शोध में सामने आए परिणाम के मुताबिक जो लोग सोशल-मीडिया पर 3 से 4 घंटे समय बिताते हैं उन्हें मेंटल हेल्थ से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी सोशल मीडिया को ज्यादा यूज कर रही हैं तो उससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता हैं।

इसे भी पढ़ेंःये 14 चीजें सोशल मीडिया पर करेंगी शेयर तो उड़ेगा मजाक और हो जाएगी मुश्किल

क्या कंज्यूम कर रहे हैं आप?

आज सोशल मीडिया पर हर तरीके का कंटेंट मौजूद हैं। ऐसे में अगर आप इसका गलत इस्तेमाल कर रहे हैं तो वो कही ना कही आपको प्रभावित कर सकता है। इसे आप फेक न्यूज के उदाहरण से भी समझ सकते हैं। बहुत बार हम सोशल मीडिया पर गलत जानकारी लेने लग जाते हैं जो हमारे विचारों को गलत तरीके से प्रभावित करती है।

फ्रॉड का हो सकती हैं शिकार

आज इंटरनेट पर स्कैमर्स का जाल बिछा हुआ है। ऐसे में एक गलत क्लिक से आपके फोन में मौजूद सारी जानकारी गलत हाथों में जा सकती है। फोन में मौजूद जानकारी के साथ-साथ बैंकिंग से जुड़ी धोखाधड़ी को भी आजकल सोशल मीडिया के जरिए अंजाम दिया जाता है।

इसे भी पढ़ेंःसोशल मीडिया एडिक्शन को दूर करने के लिए अपनाएं ये हैक्स

आदत हो जाती है खराब

आपने अक्सर बच्चों को यूट्यूब पर वीडियो देखते देखा होगा। यह दिखाता है कि लगातार सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर सोशल मीडिया की लत लग जाती है। कोशिश करें कि आप सोशल मीडिया को ज्यादा यूज ना करें।

यह विडियो भी देखें

किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल नुकसानदायक है और सोशल मीडिया के साथ भी कुछ ऐसा ही है। आपका सोशल मीडिया के बारे में क्या कहना है यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।