अपने घर के हिसाब से बनाएं ये 4 तरह के किचन डिजाइन

कभी ऐसा हुआ है कि घर बनाते समय आपको आपके किचन का इंटीरियर तो बहुत अच्छा लगा हो लेकिन बनने के बाद बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। अक्सर लोगों के साथ ऐसा ही होता है। हम डिजाइन पसंद करके अपने किचन को बनवाते हैं लेकिन इस बात पर ध्यान देना भूल जाते हैं कि क्या हमारे घर में या किचन में उतनी जगह है जैसा हम डिजाइन चाहती हैं।
आज हम इस लेख में आपको 4 तरह के किचन डिजाइन के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आप अपने घर की जगह, किचन की जगह और आकार के हिसाब से बनवा सकती हैं।
एल शेप किचन लेआउट

यह बहुत ही कॉमन किचन डिजाइन है जो ज्यादातर घरों में देखा जा सकता है। किचन का यह लेआउट छोटे और बड़े दोनों तरह के किचन में बनाया जा सकता है। अगर कम जगह वाले किचन में यह लेआउट बनाया जाता है तो आपको काम करने और सामान रखने में सुविधा होती है।(किचन कैबिनेट के स्टाइल देखें)
यह लेआउट छोटे किचन में थोड़ा जगह तो घेरता है लेकिन अगर आप सीधा लेआउट बनाती हैं तो आपका किचन बिलु5भी अच्छा नहीं लगेगा और जगह भी कम लगेगी।
इसे जरूर पढ़ें-किचन काउंटरटॉप को आर्गेनाइज करने के लिए यहां से लें आइडियाज
जी शेप किचन लेआउट
जी शेप वाले किचन लेआउट के लिए ज्यादा जगह चाहिए होती है। अगर आप जिस जगह पर किचन बनाने की सोच रही हैं वह कम है तो वहां जी शेप का किचन नहीं बन सकता है। अगर आप कम जगह पर ऐसा किचन बनाती हैं तो पूरे किचन का शो बिगड़ सकता है।
यू शेप किचन लेआउट

इस तरह का लेआउट वही अच्छा लगता है जहां किचन बनाने की जगह ज्यादा हो। क्योंकि यह किचन यू शेप में होता है(छोटे किचन के लिए जरूरी अप्लायंसेस)। अगर कम जगह में इस किचन लेआउट को बनाया जाए तो केवल बीच में खड़े होने की जगह बचेगी और जगह कम होने के कारण केवल एक या दो लोग ही किचन में खड़े हो पाएंगे। इसलिए इस किचन लेआउट को तभी बनाएं जब आपके घर में किचन की ज्यादा जगह हो।
गैली किचन
इस किचन का डिजाइन एक साइड को होता है। यानी कि अगर आपका किचन की शेप रेक्टेंगल है तो किचन की कैबिनेट(किचन कैबिनेट ऐसे करें आर्गेनाइज) एक दूसरे के सामने बनेगी। जिस तरह गली होती है और आमने सामने घर होते हैं उसी थ इस किचन का लेआउट होता है।
बड़े घर और बड़ी फैमिली के किचन के लिए यह लेआउट बहुत ही अच्छा है। इससे बीच में लोगों के आने जाने की जगह भी काफी होगी है और सामान रखने के लिए जगह भी।
इसे जरूर पढ़ें-ये किचन डिजाइनिंग मिसटेक्स बन जाएंगी परेशानी का सबब
आपने अपने किचन को किस लेआउट में डिजाइन किया है हमें कमेंट करके जरूर बताएं। हम इसी तरह नए-नए लेख आपके लिए लाते रहेंगे। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।Image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।