Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

अगर आप अपनी किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करना चाहती हैं तो यह टिप्स आपके बेहद काम आएंगे। 
Updated:- 2020-06-02, 13:29 IST
organize kitchen cabinet tips

किचन में काम करना वास्तव में एक कला है। एक महिला के लिए सिर्फ  इतना ही पर्याप्त नहीं है कि वह कितना लजीजदार खाना बनाती है, बल्कि आपको किचन को भी सही तरह से आर्गेनाइज करना आना चाहिए। दरअसल, किचन में खाना बनाते हुए हम कई तरह के मसालों, दाल, चावल व अन्य कई इंग्रीडिएंट आदि का सहारा लेती हैं और इन्हें कैबिनेट में रखा जाता है। कैबिनेट को अगर सही तरह से आर्गेनाइज किया जाए तो ना सिर्फ इससे किचन में स्पेस को आसानी से बचाया जा सकता है, बल्कि इससे किचन में सामान ढूंढने में भी दिक्कत नहीं होती। इतना ही नहीं, इधर-उधर यूं ही सामान रखने से वह गिरकर खराब भी नहीं होता। साथ ही आर्गेनाइज किचन कैबिनेट आपकी रसोई के डेकोर में चार-चांद लगा देती है। महज किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करके भी रसोई को ब्यूटीफुल बनाया जा सकता है। तो चलिए आज हम आपको किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं-

पहले करें डिक्लटर

organize kitchen cabinet inside

जब बात किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने की बात होती है तो सबसे पहला व जरूरी स्टेप है उसे डिक्लटर करना। अगर आपके किचब कैबिनेट पहले से ही भरा व गंदा होगा तो उसके आर्गेनाइज कर पाना आसान नहीं होगा। इसमें आपको अधिक मेहनत व समय नष्ट करना पड़ेगा। वहीं उसे डिक्लटर करने से आपको यह पता चलेगा कि आपकी किचन कैबिनेट में क्या-क्या सामान है और फिर आप उन चीजों को आसानी से कंटेनर में रखकर आर्गेनाइज कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: किचन को बनाना है खूबसूरत, तो करें बर्तनों को सही तरह से आर्गेनाइज

फूड, कुकवेयर और बर्तनों को रखें अलग

organize kitchen cabinet inside

किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करते समय आपको एक बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि आप स्पाइसेस व फूड आइटम्स, कुकवेयर और बर्तनों को अलग-अलग कैबिनेट्स में रखें। इससे आपके लिए किचन में काम करना काफी आसान होगा। साथ ही इस तरह आर्गेनाइज की गई किचन देखने में भी काफी अच्छी लगती है और जल्दी मैसी भी नहीं होती। अगर आपकी किचन छोटी है और आप कुकवेयर, बर्तनों व फूड आइटम्स के लिए अलग-अलग कैबिनेट नहीं बना सकतीं तो ऐसे में आप अपनी कैबिनेट में अलग-अलग सेक्शन बनाकर उसे आर्गेनाइज करें। इन स्टेप बाय स्टेप तरीकों से अपने वार्डरोब को करें आर्गेनाइज

 


रखें कुछ इस तरह

organize kitchen cabinet inside

किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करने का सबसे बेस्ट तरीका है कि आप चीजों को उस तरह से आर्गेनाइज करें, जिस तरह आप उन्हें इस्तेमाल करती हैं। मसलन, कुकिंग के लिए जरूरी सामान को आप गैस स्टोव के पास ही रखें। अपनी पहुंच से बाहर रसोई के दूसरी तरफ अपने मसालों को कैबिनेट में न रखें। इसी तरह, अगर आप चाहती हैं कि छोटे बच्चे अपने स्नैक्स खुद ले सकें तो आप उन्हें उन अलमारियों में रखें, जहां पर उनकी पहुंच हों। वहीं क्रॉकरी आइटम्स को उपर की शेल्फ में रखें। 

इसे भी पढ़ें: किचन में सलीके से मसाले रखकर बचाएं अपना पैसा और समय

 


करें लेबलिंग

organize kitchen cabinet inside

किचन कैबिनेट को आर्गेनाइज करते हुए यह एक बेहद जरूरी स्टेप है, जिस पर आपको जरूर फोकस करना चाहिए। वैसे तो किचन में अक्सर महिलाएं ही काम करती हैं, लेकिन फिर भी किचन कैबिनेट को कुछ इस तरह आर्गेनाइज किया जाना चाहिए कि उनकी अनुपस्थिति में भी घर के अन्य सदस्यों के लिए किचन में काम करना आसान हो। ऐसे में अगर किचन कैबिनेट में रखे हर कंटेनर पर अगर लेबलिंग होगी तो इससे किसी के लिए भी किचन में कुकिंग करना आसान होगा।

अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit:(@cdnparenting.com,i.pinimg,feedmephoebe.com)

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।