किचन घर का एक ऐसा हिस्सा है, जिससे महिलाओं का एक विशेष लगाव होता है। दरअसल, यही पर वह तरह-तरह के पकवान बनाकर ना केवल अपनों की सेहत और टेस्ट का ख्याल रखती हैं, बल्कि हर किसी की तारीफ भी पाती हैं। इसलिए जब किचन में समस्या होती है तो वह उसे अपनी सुविधानुसार रि-डिजाइन करवाती हैं। इतना ही नहीं, अगर घर का रिनोवेशन भी होता है, तब भी महिलाएं किचन को अपने अनुसार डिजाइन करवाना पसंद करती हैं।
हालांकि, यह काम सुनने में जितना आसान लगता है, उतना वास्तव में नहीं है। कभी-कभी किचन को डिजाइन करते समय हम कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं, जो बाद में ना केवल किचन का पूरा लुक बिगाड़ देती हैं। बल्कि इससे किचन में सुविधानुसार काम कर पाना भी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नहीं, डिजाइनिंग मिस्टेक्स के कारण अक्सर महिलाओं को किचन में स्पेस प्रॉब्लम का भी सामना करना पड़ता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही किचन डिजाइनिंग मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-
गलत आकार के किचन अप्लाइंस ऑर्डर करना
किचन डिजाइनिंग के दौरान की जाने वाली यह सबसे आम गलतियों में से एक है। अमूमन देखने में आता है कि लोग किचन को डिजाइन करवाते समय अंदाजा लगाकर ही किचन अप्लाइंस ऑर्डर कर देते हैं। लेकिन ओवरसाइज़्ड या अंडरसाइज़्ड रेफ्रिजरेटर, डिशवॉशर, ओवन या माइक्रोवेव आदि बाद में आपक किसी काम नहीं आने वाले हैं। इसलिए, इन गलतियों से बचने के लिए, जगह को ठीक से मापें और उसके बाद ही किचन अप्लाइंस को सलेक्ट करें। फिर यह सुनिश्चित करने के लिए कि सब कुछ रसोई के लेआउट में फिट बैठता है, डायमेंशन को डबल और ट्रिपल-चेक करें।
वर्टिकल स्पेस को यूज ना करना
यह भी एक कॉमन मिसटेक है, जो अमूमन लोग करते हैं। वह किचन शेल्फ व कैबिनेट्स आदि को तो बनवाते हैं लेकिन वर्टिकल स्पेस को यूज करने पर उनका ध्यान ही नहीं जाता। लेकिन यह मिसटेक्स छोटी किचन में स्पेस प्रॉब्लम की वजह बन जाते हैं। ऐसे में आप छोटी रसोई में उतना एफिशिएंट तरीके से काम नहीं कर पाएंगी। इसलिए जब आप किचन डिजाइन करवा रही हैं तो ओवरहेड कैबिनेट या ओपन शेल्फ भी बनवा सकती हैं। यह आपकी किचन के स्पेस को मैक्सिमाइज कर सकती हैं। कोशिश करें कि आपकी शेल्फ पर्याप्त हों और इस तरह आप अपनी किचन के हर कोने को बखूबी तरीके से यूज कर पाएं। आप चाहें तो किचन को विजुअली अट्रैक्टिव बनाने के लिए क्लोज कैबिनेट के साथ ओपन शेल्फ के मिक्स पैटर्न को चुनें।
इसे ज़रूर पढ़ें- इन 5 सस्ते तरीकों से किचन को दें खूबसूरत लुक
कलरफुल या लो क्वालिटी कैबिनेट्स को सलेक्ट करना
जब किचन डिजाइनिंग की बात होती है तो कैबिनेट्स पर सबसे पहले ध्यान दिया जाना चाहिए। हमेशा किचन के लिए ऐसे डिजाइन की कैबिनेट का सलेक्शन करें, जो ड्यूरेबल हों और उसे मेंटेन करना आसान हो। बेहद डार्क व बोल्ड कलर्स आपकी किचन को बेहद ही अजीब दिखाते हैं। साथ ही कैबिनेट की क्वालिटी के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।(किचन के कैबिनेट के साइड्स को यूं करें इस्तेमाल)
इसे ज़रूर पढ़ें- मॉड्यूलर किचन बनवाने का है प्लॉन तो बचें जरा इन गलतियों से
किचन में कलर या आर्ट को एड ना करना
शायद आप इस बारे में बहुत अधिक ना सोचते हों, लेकिन एक प्लेन और बोरिंग किचन में खाना बनाना भी उतना ही बोरिंग हो सकता है। आपके मूड का सीधा असर खाने पर नजर आता है। ऐसे में अपने फूड और मूड को बेहतर बनाने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी किचन में कुछ कलर्स, वॉल आर्ट या फिर कोई खूबसूरत हैंगिंग आर्ट लगाएं। यह आपकी किचन को बेहद खूबसूरत बनाएगा। आप चाहें तो किचन विंडो के परदेको भी एक यूनिक टच दे सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।