आप सभी अपना भविष्य जानना चाहते हैं और उसके अनुसार ही आगे की योजनाएं बनाते हैं, लेकिन यह इतना आसान नहीं है। हालांकि अगर हम बात करें ज्योतिष की तो ये आपके बारे में कई बातें बता सकता है।
आने वाले समय में आपकी सेहत कैसी हो सकती है? आपकी नौकरी के योग हैं या नहीं? आपकी शादी के लिए समय शुभ है या नहीं? ऐसी कोई भी जानकारी देने के लिए हम हर सप्ताह राशिफल बताते हैं।
अगर आप भी इस सप्ताह यानी 7 से 13 अगस्त तक के समय की सही जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से विस्तार से जानें साप्ताहिक राशिफल के बारे में।
मेष राशि
इस सप्ताह के आरंभ में चंद्र के द्वादश होने से आपको कुछ परेशानियां आ सकती हैं। काम की कमी के साथ आय भी कम रहेगी। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे एवं अज्ञात भय और चिंता रह सकती है।
कुछ यात्राएं आपको नुकसान पहुंचा सकती है। मंगल एवं बुधवार विशेष सफलता दिलाने वाले होंगे। परिवार में भी उत्सव का माहौल रहेगा। आय अच्छी हो जाएगी एवं हर एक कार्य में सफलता मिलेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। गुरु एवं शुक्रवार को आय में वृद्धि हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें: August Horoscope 2023: अगस्त के महीने में किन राशियों को मिल सकता है नौकरी में प्रमोशन, जानें राशिफल
वृषभ राशि
रवि एवं सोमवार को आय की वृद्धि होगी एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। आप किसी विरोधी को मात देने में सफल होंगे। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं योजनाएं सफल होंगी। मंगलवार एवं बुधवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
व्यय की अधिकता एवं परेशानी करने वाले समाचार मिलेंगे। नए कार्यों के प्रति रुचि बनी रहेगी एवं प्रसन्नता होगी। दूर रिश्तेदारी से दुख पहुंचाने वाली खबर प्राप्त हो सकती है। शुक्र एवं शनिवार अन्य दिनों से सबसे अच्छे रहेंगे एवं धन का लाभ भी होगा।
मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। रोजगार की समस्या दूर होगी एवं जमीन से लाभ होने की संभावना है। अपेक्षित कोई बड़ा कार्य शनिवार को बन सकता है।
मिथुन राशि
रवि एवं सोमवार को कार्य की अधिकता होगी एवं सहयोग की प्राप्ति भी होगी। मंगलवार को आय की प्राप्ति होगी। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी। संतान से सहयोग प्राप्त होगा एवं कोई अच्छी खबर मिलेगी।
बुधवार आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। मन में निराशा का भाव समाप्त होगा एवं भविष्य के प्रति उत्साह बना रहेगा। आपको मित्रों का साथ मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को भय बना रहेगा और व्यय भी होगा। संतान की चिंता बनी रहेगी। कार्य में बाधाएं उत्पन्न होंगी एवं मदद की अपेक्षा बेकार जाएगी।
इसे जरूर पढ़ें: अगस्त के महीने में कुछ राशियों पर आ सकती हैं समस्याएं, जानें ज्योतिष के विशेष उपाय
कर्क राशि
किसी रुके हुए कार्य के होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा एवं भाइयों से सहयोग मिलेगा। संक्षिप्त लाभदायक व्यपारिक यात्रा हो सकती है। नौकरी में अनचाहा स्थानांतरण हो सकता है। मंगल एवं बुधवार को भाग्य का साथ बना रहेगा।
आय बढ़ेगी एवं भाइयों का सहयोग मिलेगा। विवादित मामलों में विजय की प्राप्ति होगी। गुरु एवं शुक्रवार को धन लाभ एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य की अधिकता होगी। वाहन सुख मिलेगा एवं आवश्यक कार्य समय पर होंगे। शनिवार को धन की कमी हो सकती है, किंतु वह अल्प समय के लिए होगी।
सिंह राशि
अष्टम चंद्र सप्ताह के आरंभ में धन की कमी कर सकता है। सप्ताह की शुरुआत में ही समस्याएं हो सकती हैं। सोमवार को भी समस्याएं जारी रहेंगी। कार्य में विलंब होगा एवं व्यवस्था गड़बड़ा जाएंगी। बिजली, जल भराव की जगह, एवं वाहनादि में सावधानी रखें।
मंगलवार से अनुकूल समय शुरू हो जाएंगा। निकट के लोगों से सहयोग मिलेगा एवं भरोसा भी बढ़ेंगा। रुके हुए कार्यों में गति आएंगी एवं किसी बहुप्रतीक्षित कार्य के हो जाने से प्रसन्नता प्राप्त होगी। बुधवार को साथी की नाराजगी दूर होगी एवं निकटता बढ़ेगी। वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।
कन्या राशि
आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। कार्य समय पर संपन्न होंगे। मंगल एवं बुधवार कमजोर रह सकते है। असहयोग एवं कार्य के प्रति उदासीन रवैया रहेगा। परिवार वाले भी सहयोग में पीछे हटेंगे। गुरु एवं शुक्रवार (शुक्रवार के दिन न करें ये काम) को समय अनुकूल रहेगा।
ऋणादि मामलों को निपटाने के लिए राह प्राप्त होगी। आपको कोई बड़ी सफलता प्राप्त होगी। आय में सुधार होगा। भ्रमण पर जाने का मौका मिल सकता है। व्यापारिक सफलता प्राप्त होगी एवं वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। शनिवार आपके लिए सबसे अच्छा दिन रहेगा। मित्रों का सहयोग एवं मुलाकात होगी।
तुला राशि
सप्ताह के आरंभ में भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। कार्यस्थल पर सावधानी पूर्वक कार्य करना होगा। सोमवार की शाम से समय अनुकूल हो जाएगा। किसी मनचाही वस्तु की प्राप्ति हो सकती है।
चंद्र आपको उल्लेखनीय सफलता दिलाएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है एवं निर्माण संबंधी व्यय होने की संभावना है। धार्मिक कार्यक्रमों में जाने का मौका मिलेगा एवं समाज में वर्चस्व बढ़ेगा। बुधवार को भी सफलता की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा एवं कार्य समय पर होंगे।
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह संतान से खुशी का समाचार मिलेगा। धन की कमी भी नहीं आएगी। आशानुरूप कार्य संपन्न होंगे। परिवार से आपको सहयोग मिलेगा एवं आर्थिक पक्ष भी सुदृढ़ रहेगा। मित्रों के साथ भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा।
बुध एवं गुरुवार को परेशानी बढ़ सकती है। शुक्रवार को व्यय की अधिकता होगी एवं परेशान करने वाले कार्य हो सकते हैं। विद्यार्थियों को संसाधनों की कमी हो सकती है। शिकायतें ज्यादा रहेगी इससे बचने के लिए अध्ययन पर ध्यान दें। शनिवार आपके लिए अच्छा दिन रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि के लोगों के करीबी लोग उन्हें धोखा दे सकते हैं। कोई राज की बात बाहर आ सकती है। मंगलवार की सुबह से भाग्य अनुकूल रहेगा। आय बढ़ने के साथ मामलों को संभालने में तत्पर रहेंगे।
आपकी योजनाएं सफल होंगी। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं लाभ प्राप्त होने लगेगा। ज्यादा उत्साह से भी आपको नुकसान हो सकता है। सप्ताह के अंत में समय आपके पक्ष में होगा और आय वृद्धि होगी। विवादित मामलों में विजय मिलेगी। कोई छोटी धार्मिक यात्रा हो सकती है। शनिवार को आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।
मकर राशि
इस सप्ताह तृतीय चंद्र आत्मविश्वास में वृद्धि करने वाला होगा। अचानक कोई बड़े लाभ के आसार हैं, साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। नई संपत्ति खरीदने वालों के लिए शुभ समय है। कार्य आपके मन मुताबिक़ होंगे और सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी।
मंगल एवं बुधवार को छोटे-मोटे विवाद मनोबल तोडऩे का प्रयास करेगें किंतु उनको नजरअंदाज करें। आय कम हो सकती है, लेकिन व्यय बढ़ सकता है। वाहन से कष्ट एवं परिवार में विवाद हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार विशेष सफलता दिलाने वाले होंगेे। आय में वृद्धि के साथ सहयोग की प्राप्ति भी होगी। कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेगे।
कुंभ राशि
द्वितीय चंद्र इस सप्ताह आपको लाभ दिला सकता है। कानूनी विजय एवं रुकावट समाप्त होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा एवं मनचाहे कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। सफलता की राह में केवल क्रोध ही बाधा बनेगा अत: उससे बचने का प्रयास करें।
मित्रों से दूरी बनाकर न रखें एवं सभी को सम्मान प्रदान करें। मंगल एवं बुधवार को भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। करियर में आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते हैं। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
गुरु एवं शुक्रवार निराशाजनक दिन हो सकते हैं। प्रेमी साथी से कलह हो सकती है। पेट की समस्याएं हो सकती हैं। बाहरी खान-पान से नुकसान हो सकता है। शनिवार को पुन: सफलता की प्राप्ति संभव है।
मीन राशि
चंद्र का गोचर सप्ताह में आरंभिक सफलता दिलाएगा। आय बढ़ेगी एवं मित्रों से मुलाकात होंगी। दोस्तों के सहयोग की प्राप्ति होगी। कार्य में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। आवश्यक यात्राएं हो सकती हैं।
बेरोजगारों को अवसरों की प्राप्ति होगी। कारोबार में तेजी रहेगी। मंगल (मंगलवार को करें मंगल के इन मंत्रों का जाप) एवं बुधवार भी बेहतर दिन रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ होगा। गुरु एवं शुक्रवार में कुछ बाधाएं निर्मित हो सकती है, किंतु धन संबंधी समस्याएं नही आएंगी।
स्वयं के प्रति हो रहे विरोधों को समाप्त करने में सफल होंगेें। लंबे समय से आने वाली अड़चनों को समाप्त करने में सफलता मिलेगी। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा एवं परिवार भी अनुकूल रहेगा।
सभी राशियों के लिए समय अनुकूल है, लेकिन कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इस राशिफल के अनुसार आप आने वाले समय की योजनाएं तय करें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों