अपने भविष्य की जानकारी भला कौन नहीं लेना चाहता है। लेकिन वास्तविकता यह है कि आने वाले समय की सही जानकारी ले पाना कठिन है। यदि आपकी राशि के अनुसार भविष्य की बात करें तो ज्योतिष इस बात की सटीक जानकारी दे सकता है। आपके लिए आने वाले सप्ताह में क्या बदलाव आएंगे से लेकर आपकी सेहत कैसी रहेगी तक की सटीक जानकारी आप ज्योतिष से ले सकते हैं।
अगर आप भी अपनी राशि के बारे में ये जानना चाहते हैं कि आपके लिए 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक का समय कैसा रहेगा तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से अपनी राशि के साप्ताहिक राशिफल के बारे में विस्तार से जानें।
मेष राशि
इस सप्ताह मेष राशि को अपनी आय से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। किसी दूसरे से सहयोग की अपेक्षा न करें क्योंकि आपको अपनों का साथ भी नहीं मिलेगा। बुधवार के दिन से समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है। आपकी आय में वृद्धि होने के साथ तनाव कम होगा। शनिवार को कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन जल्द ही आपको इससे राहत मिलेगी।
उपाय - माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: November Horoscope 2022: इस महीने किन राशियों के लिए बनेंगे धन के योग, जानें
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। आपकी आय अच्छी होगी और यश बढ़ेगा। बुधवार के दिन से परेशानियां हो सकती हैं। शुक्रवार से समय आपके पक्ष में होगा और समस्याओं का निदान मिलेगा। शनिवार का दिन आपके लिए सर्वोत्तम होगा।
उपाय - हनुमान जी को पीला सिंदूर चढ़ाएं।
मिथुन राशि
सप्ताह का आरंभ मिथुन राशि के लिए अच्छा होने के योग हैं। आपके कार्य में अधिकता रहेगी और माता पिता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। शुक्र एवं शनिवार का दिन तनाव भरा हो सकता है, लेकिन जल्द ही समस्याएं कम हो जाएंगी।
उपाय - गणपति भगवान को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क राशि
सप्ताह की शुरुआत आपके लिए समस्या भरी हो सकती है। आपका किसी काम में मन नहीं लगेगा। आपके मन में गुस्सा भरा रहेगा। एक अच्छी बात यह है कि आपको इस सप्ताह आर्थिक लाभ हो सकता है। सप्ताह का अंत आपके लिए बेहतर होगा और आपके सभी कार्य पूरे होंगे।
उपाय - गरीबों को अनाज का दान दें।
सिंह राशि
आपके लिए सप्ताह की शुरुआत अच्छी होगी लेकिन मंगलवार से समय अनुकूल हो सकता है। बुधवार से आय बढ़ेगी एवं विवादों से बचेंगे। शुक्र-शनिवार को सभी चिंताएं समाप्त होंगी। आपको परिवार का साथ मिलेगा। किसी धार्मिक कार्य में सम्मिलित होंगे।
उपाय -बुजुर्गों की सेवा करें और जरूरतमंद को दान दें।
कन्या राशि
इस सप्ताह कन्या राशि (कन्या राशि का स्वभाव) की नौकरी में उन्नति तथा इंक्रीमेंट भी अच्छा हो सकता है। आपके जीवन में कोई सुखद बदलाव आएगा। उच्च शिक्षा वालों को अत्यधिक मेहनत करनी होगी। किसी अज्ञात लक्ष्य को पाने हेतु मन उदास रह सकता है। प्रेम के मामले में जीवनसाथी का सहयोग रहेगा एवं वैवाहिक स्थिति पूर्व से अत्यधिक बेहतर रहेगी।
उपाय -बुजुर्गों को उपहार दें एवं गरीब को पुराना कंबल दान करें।
तुला राशि
इस सप्ताह आपको तनाव मिश्रित खुशी की प्राप्ति होगी। भाइयों से सहयोग की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को आगे की चिंता बनी रहेगी। विरोधी प्रबल रहेंगे और किसी कार्य में बाधा आने के योग बनेंगे। गुरु एवं शुक्रवार को आर्थिक लाभ के योग हैं। शनिवार को आलस्य बना रहेगा और आपकी आय कम होगी। निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगें।
उपाय -गरीब बच्चें को मिठाई तथा खिलौने का दान करें।
वृश्चिक राशि
रवि एवं सोमवार को उत्साह कम रहेगा लेकिन किसी कार्य में रुकावट नहीं आएगी। आपके आर्थिक हालत अच्छे रहेंगे। सभी कार्य समय पर होंगे। नए कार्य करने का मन होगा। मंगल एवं बुधवार को अराजकता के प्रति गुस्सा रहेगा लेकिन स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। हर कार्य में बाधा से परेशान हो सकते हैं। गुरु एवं शुक्रवार को साझेदारों से भी सचेत रहने की आवश्यकता है। सोच समझकर कार्य करें। विवादित मामलों से दूर रहें। आय में कमी हो सकती है।
उपाय -घर की या पड़ोस की छोटी बच्चियों को वस्त्र का दान करें।
धनु राशि
इस सप्ताह आपको नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कार्य में तेजी आएगी। मंगल एवं बुधवार को पिछले नुकसान की भरपाई करने में भी सफल होंगे और कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आय अच्छी बनी रहेगी एवं कोई बड़ा कार्य भी बन सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को राजनीतिज्ञों के लिए पद लाभ हो सकता है। आपके लिए उपहार प्राप्ति का योग हैं। शनिवाार को अनावश्यक चिंता में व्यतीत होगा। तनाव बढ़ेगा एवं भविष्य को लेकर आशंकित हो सकते हैं।
उपाय -बुजुर्ग गरीब स्त्रियों को फल का दान करें।
इसे जरूर पढ़ें: Monthly Numerology: नवंबर का महीना आपके लिए कैसा बीतेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना भाग्यांक
मकर राशि
रवि एवं सोमवार को मेहनत एवं प्रयास खूब करेंगे लेकिन मन संतुष्ट नहीं होगा। चंद्र के द्वादश होने से निराशा हावी होने का प्रयास करेगी। परिवार मनोबल बढ़ाने वाला होगा। गुप्त बातें भी जाहिर हो सकती हैं। किसी भी निवेश में सावधानी रखें एवं अंजान व्यक्ति से सावधान रहें। मंगलवार से सभी दिन अनुकूल रहेंगे। आय में वृद्धि होगी एवं हर कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी।
उपाय -असहाय व्यक्ति की सहायता करें एवं यथाशक्ति अन्न का दान करें।
कुंभ राशि
सप्ताह का आरंभ शानदार होगा। आपको सफलताएं मिलेंगी एवं कार्य समय पर संपन्न होंगे। आय भी अच्छी बनी रहेगी। मंगल एवं बुधवार परेशानियों भरा हो सकता है। हताश करने वाले समाचार प्राप्त होगें किंतु अपनी मेहनत से नकारात्मकता पर विजय प्राप्त करेंगे एवं अंतत: विजय आपकी होगी। आपके साझेदार नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं।
उपाय -नौ वर्ष तक की निर्धन बालिका को दूध का दान करें।
मीन राशि
इस सप्ताह मीन राशि के लिए कार्य की अधिकता रहेगी और समय आशाएं पूर्ण करने वाला होगा। मनचाही वस्तुओं को प्राप्त करेगें एवं खाने के शौकीनों की इच्छाएं भी पूर्ण होंगी। जो विदेश जाना चाहते हैं उनकी वीजा संबंधी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। कार्य के प्रति समर्पण रहेगा एवं आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। गुरु एवं शुक्रवार को संभलकर रहना होगा। अनावश्यक विवाद हो सकते है, एवं व्यय भी होंगे।
उपाय -असहाय विद्यार्थी की पेन, कलर अथवा धनादि से मदद करें।
इस प्रकार यह सप्ताह सभी राशियों के लिए मिले जुले प्रभाव लेकर आएगा। इस राशिफल के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बना सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों