Monthly Numerology: नवंबर का महीना आपके लिए कैसा बीतेगा? जानने के लिए पढ़ें अपना भाग्यांक

मौसम के साथ-साथ महीना भी बदल रहा है। अक्टूबर के बाद अब नवंबर का महीना भी आगया है। इस माह आपके जीवन में क्या परिवर्तन होंगे, क्या शुभ होगा और किन चुनौतियों को आपको सामना करना पड़ेगा यह सब जानने के लिए आपको एक बार न्यूमेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शेफाली गर्ग द्वारा बताए गए नवंबर माह के भाग्यांक को जरूर पढ़ना चाहिए।

भाग्यांक- 1
- 1, 10, 19, 28 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यांक 1 होता है।
- आपको अच्छा आर्थिक लाभ हो सकता है और आपकी आमदनी भी अच्छी रहेगी।
- जिन जातकों की शादी नहीं हुई है, इस माह उसे जीवनसाथी मिल सकता है।
- आप ठीक से आहार लेंगे तो आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
- नियमित सूर्य को जल अर्पित करें।
भाग्यांक- 2
- 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यांक 2 होता है।
- आपको व्यापार से बहुत सारा लाभ प्राप्त होगा।
- इस माह आप बहुत भावनात्मक महसूस करेंगे।
- प्रेमियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा।
- फिजूल का स्ट्रेस न लें।
- अपने पास चांदी का एक सिक्का हमेशा रखे रहें।
इसे जरूर पढ़ें- Numerology Number 2: अगर आपका भाग्यांक 2 है तो अपनी लव लाइफ के बारे में जरूर जानें
भाग्यांक- 3
- 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्मे लोगों का भाग्यांक 3 होता है।
- फिजूल खर्च न करें। पैसों को भविष्य की लिए जोड़ कर रखें।
- अगर आप प्रेम संबंधों में हैं तो अपने पार्टनर को चीट न करें। शादीशुदा जातकों के मध्य दूरियां आ सकती हैं।
- यह माह आपके लिए थोड़ा स्ट्रेसफुल हो सकता है। आपको मेडिटेशन करना चाहिए।
- अपने पास गोल्डन कलर का पेन रखें।
भाग्यांक- 4
- 4, 16, 22 या 31 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यांक 4 होता है।
- पैसे बचाएं और किसी सही जगह उन्हें निवेश करें।
- जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती है और मनमुटाव भी रह सकता है।
- अधिक से अधिक पानी का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम स्ट्रांग बनाएं।
- एक पेपर में अंक 4 लिखें और अपने पास ही रखें।
भाग्यांक- 5
- 5, 14 और 23 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यांक 5 होता है।
- इस माह आपकी आर्थिक तरक्की होगी।
- जॉब में आपको प्रमोशन (नौकरी में प्रमोशन के उपाय) मिल सकता है।
- जो लोग शादी करने की इच्छुक हैं, उन्हें उनकी पसंद का पार्टनर मिल जाएगा।
- काम का अधिक बोझ आपको मानसिक रूप से परेशान कर सकता है।
- अपने पास अष्टधातु का कोई भी सामान रखें।
भाग्यांक- 6
- 6, 15 या 24 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यांक 6 होता है।
- इस माह आपके करियर में अच्छा मोड़ आएगा।
- आपको इस माह कोई भी आर्थिक समस्या नहीं होगी।
- जीवनसाथी के साथ छोटे-मोटे मतभेद हो सकते हैं।
- यह माह आपकी सेहत के लिए ठीक रहने वाला है।
- अपने पर्स में कपूर रखें।
भाग्यांक- 7
- 7, 16 और 25 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यांक 7 होता है।
- इस माह आपका काम बेहतर होगा और आपको अधिकारियों द्वारा बहुत ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा।
- रिलेशनशिप में आपको अपने पार्टनर से थोड़ा नर्म रहना पड़ेगा नहीं तो झगड़े हो सकते हैं।
- बाहर का खाना न खाएं। अच्छी नींद लें सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
- भगवान श्री गणेश जी की पूजा करें।
इसे जरूर पढ़ें- Lucky Number: 7 भाग्यांक वालों का कैसा होता है व्यक्तित्व? एक्सपर्ट से जानें
भाग्यांक- 8
- 8, 17 और 26 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यांक 8 होता है।
- पैसों के मामले में आपको उचित सलाहकार की जरूरत पड़ सकती है।
- यदि आप कुंवारे हैं तो आपको किसी के पीछे भागने की जरूरत नहीं है। अभी इंतजार करें।
- आप अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे।
- अपने पास एक लोहे का टुकड़ा रखें इससे शनि प्रसन्न रहेंगे।
भाग्यांक- 9
- 9, 18 या 27 तारीख को जन्में लोगों का भाग्यांक 9 होता है।
- करियर के लिहाज से आपके लिए यह माह अच्छा रहेगा।
- जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और प्रेमियों को साथी से मिलने का अवसर मिलेगा।
- ज्यादा स्ट्रेस आपकी मेंटल हेल्थ (मेंटल हेल्थ से जुड़े मिथ्स) को प्रभावित कर सकता है।
- एक पन्ने में लाल रंग की स्याही से 9 अंक लिखें और अपने पास रखें, जब वक्त मिले उसे देखते रहें।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।