Horoscope Astrology: आपके आने वाले समय में होने वाले बदलावों से लेकर आपके जीवन में क्या नई घटनाएं हो सकती हैं, ऐसी किसी भी बात का पता आपको ज्योतिष से लगता है। यह सप्ताह आपके लिए कैसा हो सकता है? आपकी नौकरी के योग हैं या नहीं? क्या इस सप्ताह बन सकती है आपकी शादी की बात ?
इस हफ्ते आपकी सेहत कैसी रहेगी? ऐसी किसी भी बात की जानकारी आपको ज्योतिष ही देता है। अगर आप भी आने वाले सप्ताह की जानकारी अपनी राशि के अनुसार लेना चाहते हैं तो यहां उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से यहां विस्तार से जानें अपने 23 से 29 अक्टूबर के राशिफल के बारे में विस्तार से।
मेष राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको आवश्यक कार्य करने की सलाह दी जाती है और इस दौरान समय अनुकूल रहेगा। सप्ताह के मध्य यानी कि मंगल एवं बुधवार आपके लिए सबसे अच्छे दिन होंगे। आपको अपने कार्य में सफलता एवं प्रसन्नता की होगी। लंबे समय से चली आ रही योजनाएं सफल होंगी एवं सहयोग भी प्राप्त होगा। मेष राशि साप्ताहिक राशिफल
वृषभ राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
इस सप्ताह का आरंभ बहुत अच्छा बना रहेगा और आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। समय आगे चलकर आपके पक्ष में हो जाएगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और समय आपके अनुकूल बनेगा। सप्ताह के मध्य तक समय अनुकूल बना रहेगा और आप अपनी इच्छा अनुसार काम कर पाएंगे। वृषभ राशि साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
अष्टम चंद्र इस सप्ताह आपके लिए परेशानियां दे सकता है और आपके कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। इस सप्ताह आपको ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको अनावश्यक विवाद हो सकते हैं और खर्चे भी ज्यादा बढ़ेंगे। सोच-समझकर कोई भी बड़ा निर्णय लें जिससे समस्याएं न हों।मिथुन राशि साप्ताहिक राशिफल
कर्क राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
इस सप्ताह आपके ऊपर चंद्र की दृष्टि है और आपकी आय बेहतर होगी। आपके सभी कार्य समय पर होंगे और दूसरों का सहयोग मिलेगा। मंगल एवं बुधवार समस्याओं से युक्त हो सकते हैं। आपका मन खिन्न रहेगा और आपको विवादों से दूर रहने की सलाह दी जाती है, किसी भी जोखिम से बचें।कर्क राशि साप्ताहिक राशिफल
सिंह राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
इस सप्ताह रवि से लेकर बुधवार तक का समय आपके अनुकूल होगा और आपको भाग्य का साथ मिलेगा। चंद्र भी आपके अनुकूल रहेगा और आय में बढ़ोत्तरी होगी। विवादित मामलों में सफलता मिलेगी और मित्रों से आपको लाभ मिलेगा। बुधवार को आपके विरोधी हावी होंगे। अपने दुश्मनों को परास्त करने में सफल होंगे। सिंह राशि साप्ताहिक राशिफल
कन्या राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
इस सप्ताह समय आपके अनुकूल रहेगा और कार्यों की अधिकता बनी रहेगी। आपको मित्रों एवं संतान का सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को किसी काम में जल्दबाजी न करें अन्यथा आपको इसका नुकसान हो सकता है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखें और समय को अनुकूल बनाने की कोशिश करें। कन्या राशि साप्ताहिक राशिफल
तुला राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
चतुर्थ चंद्र के कारण इस सप्ताह आपकी आय इच्छानुसार नहीं होगी। सोमवार का समय आपके लिए तनावपूर्ण हो सकता है और आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार से समय तनावपूर्ण हो सकता है और आपके कार्यों में बाधा आ सकती है। तुला राशि साप्ताहिक राशिफल
वृश्चिक राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
रवि एवं सोमवार को तृतीय चंद्र अच्छी आय प्रदान करेगा। आपका समय अच्छा रहेगा एवं कार्य समय पर होंगे। भाइयों से सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार को सावधानी पूर्वक कार्य करें एवं ऋण लेने से बचें। कागजों की खानापूर्ति करें एवं आलस्य में किसी काम को करने से न बचें। वृश्चिक राशि साप्ताहिक राशिफल
धनु राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
द्वितीय चंद्र से सुख की प्राप्ति एवं माता से सहयोग मिलेगा। जो बाहर रहते हैं, उन्हें घर जाने का मौका प्राप्त होगा। सोमवार आपके लिए अच्छा दिन रहेगा। मंगल एवं बुधवार को संपत्ति संबंधी मामलों में मजबूत होंगे। आपकी आय में वृद्धि होगी।धनु राशि साप्ताहिक राशिफल
मकर राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
आज से लेकर शुक्रवार तक समय सर्व प्रकार अनुकूल रहेंगा। चंद्र का गोचर राशि में रहेंगा। आय अच्छी बनीं रहेंगी एवं, जो लोग पिछड़ गए थे, उनको आगे आने का मौका प्राप्त होंगा। नुकसान की भरपाई का समय अब आरंभ होगा। इस सप्ताह आपके समय में सुधार होगा। सहयोग प्राप्त होगा एवं कार्य में तेजी आएगी।मकर राशि साप्ताहिक राशिफल
कुंभ राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
रवि एवं सोमवार को कठिनाई युक्त समय हो सकता है। आपके खर्च की अधिकता रहेगी एवं आय कम होगी। मंगलवार को कार्यों में सुधार होगा एवं बुधवार को आय में सुधार होगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं दूर होंगी। दूसरों के सहयोग की अपेक्षाएं पूर्ण होंगी। कुंभ राशि साप्ताहिक राशिफल
मीन राशिफल 23 से 29 अक्टूबर
इस सप्ताह की शुरुआत आपके लिए अच्छी होगी। आपकी आय अच्छी बनी रहेगी और बेहतर सुख सुविधाएं मिलेंगी। दूसरों से सहयोग मिलेगा। मंगल एवं बुधवार को सभी योजनाएं असफल हो सकती हैं।मीन राशि साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह समय सभी राशियों के लिए मिले-जुले संकेत दे रहा है। अपनी राशि के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं बनाएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों