हम सभी अपना भविष्य जानने के इच्छुक होते हैं, लेकिन आने वाले समय की जानकारी लेना मुश्किल होता है। आने वाले समय में आपकी सेहत कैसी होगी से लेकर नौकरी में क्या बदलाव हो सकते हैं जैसी कोई भी बात जानने की इच्छा हम सभी के मन में जरूर होती है।
ऐसी कोई भी जानकारी आपको ज्योतिष से मिल सकती है। ज्योतिष आपके वर्तमान और भविष्य दोनों की जानकारी देने में मदद करता है। अगर आप भी इस बात की जानकारी लेना चाहते हैं कि आपकी राशि के लिए 23 जनवरी से 29 जनवरी तक का राशिफल जानना चाहते हैं तो इस लेख में उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी से साप्ताहिक राशिफल विस्तार से जानें।
मेष राशि
इस सप्ताह आपको समस्याओं का हल ढूढ़ने में मदद मिलेगी। विदेश यात्रा करने वालों को समस्याएं आ सकती है। मजाक करने से कोई बड़ा विवाद हो सकता है। इस सप्ताह आपकी आय अच्छी बनी रहेगी। हर काम समयानुसार ही करें। मंगल एवं बुधवार को संभलकर रहना होगा। आय बेहतर बनी रहेगी लेकिन कार्य की अधिकता रहेगी। आय के मामलों में सुधार होगा किंतु व्यय भी तेजी से होगा, जो आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आपके जीवन में अनावश्यक विवाद भी आ सकते हैं। प्रेम के मामले में साथी से सहयोग मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।
उपाय -शिवलिंग पर सुंगधित द्रव्य चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें: January Horoscope 2023: साल के पहले महीने में कौन सी राशियों पर होगी धन की वर्षा, पंडित जी से जानें
वृषभ राशि
इस सप्ताह चंद्र की अनुकूलता बड़ी सफलता दिला सकती है। धार्मिक कार्यो में शामिल होने का मौका मिलेगा और यात्रा के योग बनेंगे। भाग्य का साथ बना रहेगा। मंगल और बुधवार आर्थिक आधार देंगे। परिवार में मांगलिक खुशी की प्राप्ति होगी।
विवादास्पद मामलों में सफलता मिलेगी। नए लाभकारी संपर्क की प्राप्ति होगी एवं सुखद खबर मिलेगी। गुरु एवं शुक्रवार आय के मामलों में सबसे अच्छे दिन रह सकते हैं। प्रेम के मामले में सफलता मिलेगी एवं जीवनसाथी से विवाद कम हो सकता है।
उपाय -महाकाली को मावे का भोग लगाएं।
मिथुन राशि
सप्ताह के आरंभ में अष्टम चंद्र होने से कठिनाई आ सकती है। आपके कार्य में बाधा आएगी एवं आय की कमी रहेगी। कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। मंगलवार एवं बुधवार से आय में वृद्धि होगी एवं प्रसन्नता मिलेगी। स्थायी धन संपत्ति में लाभ के आसार हैं।
आपकी किसी बड़ी यात्रा के योग हैं। आपको धार्मिक उत्सवों में जाने का मौका मिल सकता है। गुरुवार (शादी के लिए गुरुवार के उपाय) को बड़ी सफलताएं मिल सकती है। प्रेमी के मामले में साथी से विवाद हो सकता है।
उपाय - श्री सीता-राम जी के दर्शन करें।
कर्क राशि
चंद्र की दृष्टि आपकी राशि पर है। आय में वृद्धि होगी एवं प्रसन्नता रहेगी। भाग्य का साथ मिलेगा एवं संपत्ति संबंधी कार्य होंगें। भाइयों का सहयोग मिलेगा एवं सुख की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को व्यय की अधिकता अचानक बढ़ सकती है।
कार्य में बाधा एवं सरकारी कार्यो में दिक्कतें आ सकती हैं। आपको योजनाएं बदलनी पड़ सकती हैं। गुरुवार से समय में सुधार होगा एवं कार्य में गति आएगी। आपको नए मित्र प्राप्त होंगे एवं आय में सुधार होगा। शुक्रवार को भी सफलता की प्राप्ति होगी। आय में सुधार होगा।
उपाय -गणेशजी को तिल के लड्डू का भोग लगाएं।
सिंह राशि
आय के मामलों में आरंभ अच्छा मिलेगा एवं कार्य स्थल पर तालमेल बेहतर रहेगा। आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे। मंगल एवं बुधवार में आय संबंधी लाभ होगा एवं प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्यो में सफलता प्राप्त होगी। संतान से सुख मिलेगा एवं यात्राएं सुखद होंगी। गुरु एवं शुक्रवार को आय में गिरावट हो सकती है। प्रेम प्रस्तावों में सफलता मिलेगी एवं जीवन साथी अनुकूल बना रहेगा। (सिंह वार्षिक राशिफल 2023)
उपाय -दुर्गाजी के सामने घी का दीपक लगाएं।
कन्या राशि
गुरु की दृष्टि राशि में है एवं चंद्र का गोचर भी अनुकूल है। संतान से सुख एवं संतुष्टि प्राप्त होगी। कार्यस्थल पर अनुकूल माहौल रहेगा। आय में सुधार दिखाई देगा। नवीन वस्त्राभूषणों की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को विरोधी सक्रिय रहेंगे एवं नए कार्यो की प्राप्ति होगी। माता से स्नेह मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार में बड़े धन लाभ के मौके मिलेंगे। प्रेम के मामले में साथी से मनमुटाव हो सकता है।
तुला राशि
इस सप्ताह आपकी समस्याएं बढ़ेंगी और मन निराश होगा। आय के मामलों में भी नुकसान हो सकता है। आपके जीवन में अनावश्यक तनाव रहेगा। मंगल-बुधवार के बाद के दिनों में आराम मिलने की संभावना है। विवादों में विजय प्राप्त होगी एवं संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवन में मेहमानों का आगमन हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार को उदासी हावी रह सकती है।
उपाय -शिवजी को कच्चा दूध चढ़ाएं।
इसे जरूर पढ़ें: Yearly Horoscope 2023: आपके लिए क्या ख़ास लेकर आ रहा है ये साल? जानें राशिफल
वृश्चिक राशि
इस सप्ताह आपको परिवार का सहयोग मिलेगा एवं कार्यो में सफलता मिलेगी। यात्रा का योग हैं। पूरे सप्ताह सुबह के समय मन उदास रहेगा। मंगल एवं बुधवार को आय में भी कमी के साथ व्यय की अधिकता हो सकती है। आपके जीवन में अनावश्यक खर्चे भी आएंगे। गुरु एवं शुक्रवार पुन: अच्छी स्थितियां निर्मित करेंगे। आय की प्राप्ति होगी एवं शनिवार को कोई परेशानी आने की संभावना नहीं हैं। प्रेम जीवन में सफलता एवं कुंवारों को विवाह प्रस्तावों की प्राप्ति होंगी।
उपाय -हनुमानजी को आक के पुष्प चढ़ाएं।
धनु राशि
आपकी आय में वृद्धि होगी एवं जमीन से लाभ होगा। कार्य में उन्नति एवं सहयोग की प्राप्ति होगी। मंगल एवं बुधवार को भाइयों का सहयोग मिलेगा। आय सामान्य बनी रहेगी। नए क्षेत्र में प्रवेश का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह व्यय अधिक होगा एवं अकेले कहीं जाने से बचें।
शनिवार से समय आपके अनुकूल हो जाएगा। प्रेम के मामले में साथी से मधुर संबंध रहेंगे एवं वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त होगा। कुंवारों को विवाह प्रस्तावों में विलंब होगा।
उपाय -दुर्गाजी को खीर का भोग लगाएं।
मकर राशि
इस सप्ताह संतान से सुख प्राप्त होगा एवं कार्य स्थल पर मन मुताबिक़ वातावरण रहेगा। मंगल एवं बुधवार को पराक्रम श्रेष्ठ रहेगा। गुरुवार को दंपत्तियों को संतान संबंधी अज्ञात चिंताएं हो सकती हैं। जमीन से लाभ के आसार हैं।
शुक्रवार तक किसी विशेष प्रकार की समस्याएं आने की संभावना नहीं है। शनिवार के आरंभ के साथ खर्च की वृद्धि एवं अन्य समस्याएं बढ़ सकती हैं। प्रेम के मामले में साथी के साथ संयम बनाए रखें। वैवाहिक साथी को नियम थोपने से विवाद हो सकता है।
उपाय -गणेशजी को घी का दीपक एवं श्वेत पुष्प चढ़ाएं।
कुंभ राशि
इस सप्ताह आपकी आय में कमी हो सकती है। कार्य में विलंब होगा। मंगलवार से बेहतर स्थितियां हो जाएंगी। कार्य की अधिकता रहेगी एवं सभी से सहयोग प्राप्त होगा। बुधवार का दिन भी अच्छा रहेगा। संतान से सुख मिलेगा। गुरु एवं शुक्रवार को कार्यस्थल पर संभलकर रहना बेहतर होगा एवं साझेदारों से भी सावधान रहें। सप्ताहांत में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में कोई बदलाव न करें।
उपाय -सूर्य को तिल मिश्रित जल से अर्घ्य दें।
मीन राशि
इस सप्ताह पुश्तैनी संपत्ति संबंधी विवादों का निपटारा हो सकता है। योजनाएं सफल होंगी एवं बंधुओं का सहयोग प्राप्त होगा। मंगल एवं बुधवार चिंताजनक हो सकता है एवं बेकार के कार्यों में समय की बर्बादी होगी। यात्रा में परेशानी हो सकती है। गुरु और शुक्रवार अच्छे होंगे। कार्य में सफलता की प्राप्ति होगी एवं शनिवार भी बेहतर दिन रहेगा। आपकी आय में वृद्धि होगी।
उपाय -हनुमानजी के सामने तेल का दीपक जगाएं।
इस राशिफल के अनुसार आने वाले समय की योजनाएं तय करें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों