Wedding Invitation Message: शादी के कार्ड पर खूब जचेंगे ये खूबसूरत आमंत्रण संदेश

भारत में शादी कैसी होगी इस बात का अंदाजा लोग शादी का कार्ड देखकर ही लगा लेते हैं। शादी का कार्ड कैसा है और उसके अंदर क्या-क्या लिखा है उसे कई लोग बहुत ध्यान से पढ़ते भी हैं।
शादी के कार्ड में जो आमंत्रण संदेश लिखा होता है वो भी बहुत लोग बड़े ही ध्यान से पढ़ते हैं। ऐसे में अगर आपके भी घर में किसी की शादी है और आप कार्ड के लिए कुछ खूबसूरत आमंत्रण संदेश खोज रहे हैं तो फिर आपको इधर-उधर सर्च करने की ज़रूरत नहीं है। इस लेख में हम आपको कुछ चुनिंदा आमंत्रण संदेश लेकर आए हैं जिन्हें आप कार्ड पर प्रिंट करा सकते हैं। आइए जानते हैं।
विवाह निमंत्रण संदेश (Wedding Invitation Message in Hindi)
1-फूलों से सजी महफ़िल,
खुशियों से भरा आंगन ,
कमी रहेगी आपके साथ की
पूरा कर देना इसे करके अपना आगमन .
आपका स्वागत है!
2-मिलन है दो परिवारों का
रस्म है खुशी मनाने का,
हमें तो इंतजार है
शादी में आपके आने का!
3-सत्य से धरती खड़ी सत्य से खड़ा आकाश
शुभ विवाह सिद्ध कीजिए,
आकर सह परिवार!
इसे भी पढ़ें: वेडिंग एनिवर्सरी के मौके पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा बधाई और संदेश
4-भेज रहे हैं स्नेह निमंत्रण, प्रियवर आपको बुलाने को।
हे मानस के राजहंस, तुम भूल ना जाना
शुभ विवाह पर आने को!
5-नाचेंगे और गाएंगे
चाचू की शादी में धूम मचाएंगे,
आप सब जलूल जलूल आना
मेरे चाचू की शादी में!
6- मंगल परिणयोत्सव की मधुर वेला पर
आपको सादर आमंत्रित करते हैं,
कृपया आप पधारे और नव-युगल को
शुभ आशीर्वाद प्रदान कर हमें अनुग्रह करें!
7-आस लगाए बैठे हैं, शादी में आप पहुंचे सपरिवार।
स्वागत को तैयार हैं, हम पूरे परिवार!
(शादी की शुभकामनाएं और बधाई संदेश)
8-कोमल मन है राह कठिन है, दोनों हैं नादान।
मंगलमय हो जीवन इनका,
सहपरिवार आकर दीजिए
आप भी अपना आशीर्वाद!
शादी के लिए निमंत्रण संदेश (Marriage Invitation Message in Hindi)
9-पलक पर चांद उतरेगा और सितारे मुस्कुराएंगे
हमें ख़ुशी तब होगी जब,
आप हमारी दीदी की शादी में आएंगे!
10-एक विघ्न हरण मंगल करण, गौरी पुत्र गणेश
प्रथम निमंत्रण भेज रहे हैं आपको,
ब्रह्मा विष्णु महेश!
इसे भी पढ़ें: क्रिसमस डे के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामनाएं और बधाई संदेश
11-तारों की महफ़िल होगी खुशियों का तराना होगा
हमारी मौसी की शादी में आपको जलूल जलूल आना होगा!
12-आते हैं जिस भाव से भक्तों को भगवान
उसी भाव से आप भी,
शादी के शुभ मौके पर दर्शन दीजिए श्रीमान!
13-जिसे होगा प्यार वो बिन बुलाए आएंगे
शादी की महफ़िल में फूल नहीं,
दिल बिछाए जाएंगे!
14- अग्नि-सा पावन यह गटबंधन होगा।
एक नए रिश्ते का शुभारंभ होगा।।
15-बड़ा पवित्र है, दो दिलों के बीच सिंदूर का नाता |
सात फेरे उसी से होते है, जिससे लिखे भाग्यविधाता ||
16-फलक से चाँद उतेरगा तारे मुस्कुराएंगे हमें
ख़ुशी होगी अगर आप शादी में आयेंगे!!!
17. बधाइयों का सिलसिला जरी रहे,
फूलों की खुसबु बनी रही,
नए जीवन की खुशियां है,
हमारी खुशियों में आपका स्वागत है
18. सत्य से धरती खड़े सत्य से खड़े आकाश
शुभ विवाह सिद्ध करिहव जय देव कृपा आभास
19. भेज रहे है स्नेह निमंत्रण, प्रियवर तुम्हे बुलाने को।
हे मानस के राज हंस तुम, भूल ना जाने आने को
20. कोमल मन है राह कठिन है, दोनों हैं नादान।
मंगलमय हो जीवन इनका, आकर दे वरदान
21. "दो परिवारों के मिलन का यह पवित्र पर्व है,
आपके स्नेह और आशीर्वाद की हमें परम आवश्यकता है।
सादर आमंत्रण।"
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@sutterstocks,freepik)
- वेडिंग इनविटेशन में क्या-क्या लिखें?
- वेडिंग इनविटेशन में मैसेज के जरिए ये बताना होता है कि आपका फंक्शन क्या है, कब है और कहां हैं। साथ ही इसमें कुछ पर्सनल डिटेल्स भी शामिल करें।
- वेडिंग इनविटेशन में पर्सनल डिटेल्स में क्या लिखें?
- वेडिंग इनविटेशन में आप अपने परिवार के सभी बड़े-बुजुर्गों को सम्मान देने के लिए उनके नाम और आपके उनसे रिश्ते को शामिल करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।