शादी के बाद हर लड़की को अपना मायका छोड़कर ससुराल में जाना होता है। कई बार लड़कियों को कई बदलावों को भी अपनाना पड़ता है। किसी भी लड़की के लिए अपने माता-पिता, भाई-बहन और घर को छोड़कर दूसरे परिवार को अपनाना इतना आसान नहीं होता। ऐसे में शुरुआती दिनों में लड़कियों को अक्सर अपने घर यानी मायके की याद आने लगती है। अगर आपको भी शादी के बाद मायके की याद आती है तो आप इन टिप्स को अपना सकती हैं।
1)मिलने का समय निकालें
अगर आपको अपने मायके की बहुत अधिक याद आ रही है तो आप उनसे मिलने के लिए कुछ समय निकाल सकती हैं। परिवार से मिलने के बाद आपको सुकून भी मिलेगा। लेकिन ध्यान रखें कि रोजाना या अक्सर मायके जाने का प्लान न बनाएं।(Wedding Planning Tips: शादी की तैयारियों के दौरान इन बातों का रखें खास ध्यान)
आप अपने पति के साथ या फिर ससुरालवालों के साथ भी मायके वालों से मिलने जा सकती हैं। इससे आपकी और आपके परिवार की बॉन्डिंग बेहतर भी बनेगी।
2)वीडियो कॉल करें
शादी के बाद बार-बार अगर आपको मायके जाने को नहीं मिलता है तो आप मायके कॉल करके अपने परिवार से बात कर सकती हैं। आप अपने माता पिता, भाई-बहन को वीडियो कॉल कर सकती हैं। इससे आपको महसूस होगा कि आप उनके साथ ही हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें- Wedding Tips: कम बजट में शानदार शादी चाहते हैं तो इन टिप्स को अपनाएं
3)मन की बात करें शेयर
आपको अपने ससुराल वालों से मन की बातों को शेयर करना चाहिए। अगर आप अपने परिवार वालों को बहुत अधिक मिस कर रही हैं तो आप अपने ससुराल वालों के साथ बैठकर कुछ समय जरूर बिताएं। इससे आपको ससुराल वाले बेहतर तरह से समझ पाएंगे।
अगर आप अपने ससुराल वालों से बातें न शेयर कर पाएं तो आप अपने पति से मन की बातें शेयर कर सकती हैं। इससे आपका रिश्ता भी बेहतर होगा और आप अपने परिवार वालों के बारे में पति से बात करके मन से अच्छा भी फील करेंगी।
इसे ज़रूर पढ़ें- शादी पर दे सकती हैं अपनों को ये 5 शानदार गिफ्ट्स
इन सभी टिप्स को आप शादी के बाद फॉलो कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो कमेंट करके बताएं साथ ही फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों