शादी से पहले स्टेज पर चढ़कर बोला दूल्हा 'आशिक हूं मैं कातिल भी हूं..', दुल्हन ने शादी से किया इनकार

आपने कई शादियां देखी होंगी जिसमें यूनिक तरह से दुल्हा और दुल्हन एंट्री लेते हैं लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक विवाह समारोह हुआ जिसमें दूल्हा अचानक से जयमाला स्टेज पर चढ़कर अलग-अलग फिल्मी डायलॉग बोलकर फिल्मी हीरो जैसा स्टाइल दिखाने लगा। पहले सभी लोगों ने इसे स्टेज पर एंट्री लेने का कोई नया तरीका माना, लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी मानसिक हालत खराब होने की बात समझ में आते ही सभी के लोगों के होश उड़ गए। जब दूल्हे को स्टेज से नीचे उतारने की कोशिश की गई तो उसने इनकार कर दिया।
वरमाला की चल रही थी तैयारियां
शादी के दौरान दूल्हे पर चढ़ा शराब का रंग , फिर बिखेरा बॉलीवुड के डायलॉग का जलवा ,जानकारी है की इसके बाद मामला बिगड़ गया, उत्तरप्रदेश के मऊ ज़िले का विडिओ है।#UttarPradesh#mau#marrigepic.twitter.com/WOfKcv2E3x
— Gaurav Kushwaha (@Gauravlivee) March 13, 2023
आपको बता दें कि मऊ जिले के थाना कोपागंज एरिया में एक बारात आजमगढ़ जिले से आई थी। दोस्तपुरा मोहल्ले में आई यह बारात आजमगढ़ जिले की फूलपुर तहसील के बटुईपारा गांव से आई थी। बारात का शानदार स्वागत किया गया और विधिपूर्वक कार्यों को शुरू किया गया। इसके बाद स्टेज पर वरमाला की तैयारियां चल रही थी तभी काला कोट-पैंट पहने दूल्हा स्टेज पर चढ़ गया और फिल्मी अंदाज में चिल्लाने लगा कि, 'आशिक हूं मैं, कातिल भी हूं, सबके दिलों में शामिल भी हूं मैं, मैं लड़की की मांग भरकर उसे यहां से लेकर जाऊंगा...' फिर वह एक के बाद एक फिल्मी डायलॉग बोलने लगा।(Viral Video: पहले मैगी फिर शादी, दुल्हन ने कहा 'दूल्हा करेगा इंतजार', जानें पूरी खबर) यह देखकर सभी के होश उड़ गए।
पहले तो लोगों को लगा कि शायद दुल्हे का स्टेज पर एंट्री लेने का यह नया तरीका है लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी मानसिक हालत खराब होने की बात सबको समझ आने लगी। जब दुल्हन को यह बात पता चली तो उसने ऐसे लड़के से शादी से इनकार कर दिया। दूल्हे के परिवार वालों ने दुल्हन पक्ष को मनाने का पूरा प्रयास किया पर बात नहीं बनी।
इसे भी पढ़ें: दुल्हन ने सहेलियों के साथ किया हुस्न है सुहाना गाने पर डांस, आप भी देखें वायरल वीडियो
पुलिस तक पहुंची बात

दूल्हे को स्टेज से नीचे उतारने की कोशिश की गई तो उसने इनकार कर दिया। वह शादी करके दुल्हन साथ ले जाने पर ही अड़ा रहा। सिर्फ यही नहीं, दूल्हे को बार-बार समझाने पर जब वह नहीं माना तो बाद में दुल्हन के परिवार वालों ने पुलिस को बुलाया और पूरी घटना बताई।(सोशल मीडिया पर वायरल हुए इन वीडियोज में देखें दूल्हा-दुल्हन का शानदार डांस) पुलिस के सामने भी दूल्हा स्टेज पर ही चढ़ा रहा और समझाने वालों को गालियां देना शुरू कर दिया। कुछ समय बाद पुलिस ने उसे स्टेज से उतारा और फिर उसे थाने ले गई।
दुल्हन पक्ष ने ऐसे लड़के से अपनी लड़की की शादी नहीं करने का निर्णय लिया। आपको बता दें कि पुलिस ने शादी का खर्च दूल्हे पक्ष से दिलाने का आश्वासन भी दुल्हन पक्ष को दिया है।
इसे भी पढ़ें: कानों में टॉफ़ी और बालों में चॉकलेट लगाए काफी वायरल हो रही है यह ब्राइड
आपकी इस बारे में क्या राय है हमें जरूर कमेंट करके बातएं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।