एक्टर विक्रांत मैसी और मॉडल शीतल ठाकुर की जल्द होने वाली है शादी, जानें डिटेल्स

लगता है बी-टाउन में चारों ओर शादी का माहौल चल रहा है। एक के बाद एक फिल्मी सितारे शादी के बंधन में बंधते जा रहे हैं। खबर आ रही है कि कि एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) भी जल्द ही शादी करने वाले हैं। विक्रांत अपनी गर्लफ्रेंड मॉडल शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) के साथ शादी कर रहे हैं। दोनों की प्री-वेडिंग फेस्टिविटीज से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसे देख कर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों की हल्दी सेरेमनी का फंक्शन काफी धूमधाम से मनाया गया है।
इसे जरूर पढ़ें: जानिए, कौन है विक्रांत मैसी की वाइफ शीतल ठाकुर
View this post on Instagram
कब और कहां हो रही है शादी?
फिलहाल इससे जुड़ी जानकारी अभी किसी के पास नहीं है कि विक्रांत और शीतल की शादी किस डेट को हो रही है और उनका वेडिंग वेन्यू क्या है, मगर 18 फरवरी को उनकी हल्दी सेरेमनी हुई है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्रांत और शीतल साथ फिल्म 'दोस्ताना' के गाने 'देसी गर्ल' पर साथ में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान विक्रांत ने सफेद पजामा और इनर पहना हुआ था और शीतल ने पीले रंग का लहंगा कैरी किया था।
विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर की लव स्टोरी
6 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर शादी (Vikrant Massey Sheetal Thakur Wedding) कर रहे हैं। दोनों 2015 में रिलेशनशिप में आए थे। दोनों ने साथ में ऑल्ट बालाजी के शो 'ब्रोकन बट ब्यूटीफुल' में साथ काम किया था। इस शो में शीतल ने विक्रांत की पत्नी का किरदार निभाया था और इस शो के बाद ही दोनों रियल लाइफ में एक दूसरे के करीब आए थे। वर्ष 2019 में विक्रांत और शीतल ने एक दूसरे से सगाई कर ली थी। इसके बाद कुछ समय पहले ही विक्रांत ने नया घर खरीदा था, जिसकी गृह प्रवेश की पूजा उन्होंने अपने परिवार और शीतल के साथ की थी। कुछ दिन पहले एक लीडिंग मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में विक्रांत ने बताया था कि अगर लॉकडाउन नहीं हुआ होता, तो शायद दोनों पहले ही शादी कर लेते।
एक रिपोर्ट के अनुसार 14 फरवरी 2022 यानि वैलेंटाइन डे के दिन विक्रांत और शीतल ने पहले ही कोर्ट मैरिज कर ली थी। उनकी इस शादी में बहुत ही करीब के लोग और दोस्त मौजूद थे। विक्रांत ने इस बात की खबर किसी को नहीं दी थी। इतना ही नहीं, विक्रांत और शीतल ने अपनी शादी की डेट भी किसी को नहीं बताई है, मगर प्री-वेडिंग फंक्शन के शुरू होने से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों इसी हफ्ते शादी के बंधन में बंध जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: शुरू हुई फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर की शादी की रस्में, जानें कौन-कौन होगा शादी में शामिल
विक्रांत के लेटेस्ट प्रोजेक्ट
वर्क फ्रंट की बात करें तो विक्रांत मैसी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत मशहूर टीवी सीरियल 'बालिका वधू' से की थी। इसके बाद विक्रांत ‘धरमवीर’, ‘बाबा ऐसो वर ढूंढो’ और ‘कुबूल है’ जैसे सीरियल में भी नजर आए थे।आखिरी बार उन्हें जी5 पर रिलीज हुई फिल्म '14 फेरे' में देखा गया था। इसके अलावा जल्द ही विक्रांत जी5 पर ही रिलीज होने वाली फिल्म 'लव हॉस्टल' में भी नजर आएंगे। इस फिल्म में विक्रांत के साथ अभिनेता बॉबी देओल और सान्या मल्होत्रा भी मुख्य किरदार में हैं।
हरजिंदगी की तरफ से विक्रांत मैसी और शीतल ठाकुर को शादी की बहुत-बहुत बधाइयां। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी एंटरटेनमेंट से जुड़े लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।