रक्षाबंधन पर मजबूत बनाना चाहती हैं भाई-बहन के प्रेम की डोर तो अपनाएं ये वास्तु टिप्स

रक्षाबंधन पर अपने भाई के साथ प्यार का बंधन मजबूत बनाना चाहती हैं&nbsp;तो रक्षाबंधन के ये वास्तु टिप्स अपनाएं और अपने जीवन में खुशियां लाएं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2019-08-14, 12:29 IST
rakshabandhan vastu tips main

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक है रक्षाबंधन का त्यौहार। सभी बहनें चाहती हैं कि उनके भाई अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें, करियर में अच्छा करें और बड़ी सफलताएं हासिल करें। आप भी अपने भाई के लिए ऐसी ही दुआ करती होंगी। भाई के लिए यह रक्षाबंधन शुभ रहे और उसके जीवन में खुशियां आएं, इसके लिए बहुत जरूरी है कि आप जब अपने भाई को राखी बांधें तो वह वास्तु सम्मत हो।

rakshabandhan vastu tips inside

घर में अगर वास्तु के अनुकूल स्थितियां हों तो यह भाई-बहन के प्यार के रिश्तों को और भी ज्यादा मजबूत बनाता है। वास्तु एक्सपर्ट रिद्धि बहल से जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़े कुछ ऐसे ही टिप्स के बारे में-

  • आप जो भी राखी अपने भाई के लिए खरीदें, वह नेचुरल तत्वों की बनी होनी चाहिए। आजकल राखियों को चमकदार बनाने के लिए बहुत सी आर्टिफिशियल चीजें उस पर लगाई जाने लगती हैं। इससे राखी आपके भाई के लिए शुभ रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें:  रक्षाबंधन के लिए अपनाएंगी ये फैशन टिप्स तो आपकी ड्रेस लगेगी सबसे खूबसूरत

  • रक्षाबंधन के लिए बाजारमें कई तरह की राखियां नजर आती हैं। इसमें कई चमकीली राखियों के साथ काले रंग की राखी भी नजर आ सकती है, लेकिन ध्यान रखें कि काले रंग की राखी का धागा अपने भाई की कलाई पर ना बांधें। अगर आप लाल, पीला या नारंगी रंग की राखियां अपने भाई की कलाई पर बांधती हैं तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। ये रंग सकारात्मकता लाने वाले माने जाते हैं और वास्तु में इनका विशेष महत्व है। 

rakshabandhan vastu tips inside

  • भाई-बहनों के बीच प्यार का बंधन मजबूत रहे, इसके लिए लिविंग रूम या ड्राइंड रूप के साउथ वेस्ट कॉर्नर में सामान रखें। राखी जिस समय बांधें, उस समय आप और आपके भाई उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में बैठें, इससे सकारात्मकता बनी रहेगी। ध्यान रखें कि उत्तर पश्चिम में राखी के लिए खरीदा हुआ सामान नहीं रखें। इस दिशा में राखी बंधवाना भी

 

  • रक्षाबंधन के लिए होने वाली पूजा अर्चना और राखी बांधने का काम अगर बेडरूम में बैठकर नहीं करें तो बेहतर रहेगा। इससे आपको रक्षाबंधन में वास्तु के हिसाब से और भी शुभ परिणाम मिलेंगे।

 

 

  • रक्षाबंधन के दिन कोशिश करें कि घर के खिड़की दरवाजें खोलकर रखें, घर में नेचुरल लाइट आए तो पॉजिटिव माहौल बना रहता है।
  • अगर आप अपने भाई को गिफ्ट दे रही हैं या फिर उससे कोई मनचाहा गिफ्ट लेना चाहती हैं तो ध्यान दें कि इसमें नुकीली या कांटे वाली चीजें ना हों। इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि गिफ्ट दक्षिण पश्चिम दिशा में नहीं रखें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।